Current AffairsGeneral Knowledge
1 मार्च का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ
1 March History In Hindi, देश और दुनिया में 1 मार्च को घटी प्रमुख घटनाएं
1 मार्च का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ
देश और दुनिया में 1 मार्च को घटी प्रमुख घटनाएं: भारत और विश्व के इतिहास में 1 मार्च का अपना खास महत्व है, क्योंकि 1 मार्च के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं. देश और दुनिया के इतिहास में 1 मार्च के दिन घटी प्रमुख घटनाओं की जानकारी आपको यहां विस्तार से बताई गई है. 1 मार्च का इतिहास 1 March History In Hindi
डेली का इतिहास टेलीग्राम चैनल से प्राप्त करें |
Click Here |
1 March History In Hindi, 1 मार्च का इतिहास
- 1640 : ब्रिटेन को मद्रास में बिजनेस सेंटर बनाने की इजाजत मिली।
- 1775 : अंग्रेजी हुकूमत और नाना फडनवीस के बीच पुरंधर की संधि पर हस्ताक्षर।
- 1872 : अमेरिका में दुनिया का पहला राष्ट्रीय पार्क स्थापित किया गया। पश्चिमी अमेरिका में स्थित येलोस्टोन नेशनल पार्क को
- 1978 : में यूनेस्को ने विश्व धरोहर का दर्जा दिया।
- 1919 : महात्मा गांधी ने रॉलट एक्ट के खिलाफ सत्याग्रह शुरू करने की इच्छा जाहिर की।
- 1954 : अमेरिका ने बिकिनी द्वीप पर हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया। इसे मानव इतिहास का उस समय तक का सबसे शक्तिशाली विस्फोट बताया गया।
- 1962 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अयूब खान ने नया संविधान अंगीकार करने का ऐलान किया, जिसमें देश में राष्ट्रपति के नेतृत्व वाली शासन प्रणाली की हिमायत की गई।
- 1969 : पहली सुपरफास्ट ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस नयी दिल्ली और कलकत्ता (अब कोलकाता) के बीच चलाई गई।
- 1973 : फलस्तीन के सशस्त्र समूह ब्लैक सैपटैंबर ने खारतूम में सऊदी अरब के दूतावास पर कब्जा कर लिया और वहां मौजूद राजनयिकों को बंधक बना लिया।
- 1994 : कनाडा के गायक जस्टिन बीबर का जन्म। बीबर ने बहुत छोटी उम्र में ही अपने गायन से दुनियाभर में अपने करोड़ों प्रशंसक बना लिए।
- 1998 : नौवीं पंचवर्षीय योजना का खाका जारी किया गया।
- 2003 : पाकिस्तान में अधिकारियों ने खालिद शेख मोहम्मद को गिरफ्तार किया, जिसे अलकायदा का शीर्ष सदस्य माना जाता था और जिसने अमेरिका पर 2001 में 11 सितंबर को हुए आतंकी हमले की योजना बनाई थी।
- 2006 : अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश भारत की राजकीय यात्रा पर पहुंचे।
ताजा खबरों की अपडेट के लिए Search Duniya से जुड़े
सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट यहाँ देखे | Click Here |
सभी अपडेट Telegram पर पाने के लिए यहां क्लिक करें | Click Here |
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे और Whatsapp से अपना नाम और पता लिखकर भेजे | 7878656697 |