ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
General KnowledgeNews

क्या आप जानते हैं दुनिया के 10 सबसे छोटे देश कौनसे हैं, इनकी जनसंख्या 1 हजार से भी है कम

दुनिया के सबसे छोटे 10 देश, 1 हजार से कम है जनसंख्या

क्या आप जानते हैं दुनिया के 10 सबसे छोटे देश कौन से हैं, इनकी जनसंख्या 1 हजार से भी है कम

यदि हम दुनिया के सबसे बड़े देशों की बात करें तो चीन, रूस आदि देशों के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में सातवां स्थान है।

यदि हम दुनिया के सबसे छोटे देश की बात करें तो शायद ही कोई जानता होगा दुनिया में ऐसे भी देश हैं जो भारत के किसी छोटे शहर के कोने के बराबर ही होंगे आज इस पोस्ट में हम आपको दुनिया के 10 सबसे छोटे देशों के बारे में बताने वाले हैं।

दुनिया के सबसे छोटे 10 देशों की लिस्ट

दुनिया में ऐसे भी देश हैं जो भारत के छोटे शहर से भी छोटे हैं ऐसे ही 10 देशों की सूची और उनकी जानकारी आपको यहां बताई गई है।

वैटिकन सिटी

यह देश यूरोप महाद्वीप मैं स्थित है जिसे दुनिया का सबसे छोटा देश माना जाता है। वेटिकन सिटी का क्षेत्रफल केवल 44 हेक्टेयर है। इस देश की जनसंख्या 840 के लगभग है। इस देश को अंतरराष्ट्रीय मान्यता भी प्राप्त है। इस देश के अपने सिक्के, अपना डाक विभाग और अपना रेडियो आदि हैं। ईसाई समुदाय के प्रसिद्ध रोमन कैथोलिक चर्च होने और धर्म गुरु पोप की वजह से यह देश पूरी दुनिया में काफी प्रसिद्ध है। यहां के गिरजाघर, मकबरे, संग्रहालय इत्यादि आकर्षण का केंद्र हैं।

मोनैको

वेटिकन सिटी के बाद मोनैको को दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश माना जाता है। यह देश फ्रांस और इटली के बीच समुद्र किनारे बसा हुआ है। यह देश 2.02 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है इस देश की कुल आबादी 2016 की गणना के अनुसार लगभग 38,499 है।

नौरु

नौरु प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीप देश है। इस देश का क्षेत्रफल 21.3 वर्ग किलोमीटर है। 2016 की जनसंख्या गणना के अनुसार इस देश की कुल आबादी लगभग 13,049 है।

सैन मैरिनो

सैन मैरिनो यूरोप का सबसे पुराना देश माना जाता है। यह विश्व का पांचवा सबसे छोटा देश माना जाता है। इस देश की भाषा इटालियन है। 61 वर्ग किलोमीटर में फैले इस देश की जनसंख्या लगभग 33,203 है।

तुवालु

तुवालु की गिनती दुनिया के चौथे सबसे छोटे देश में होती है। यह देश भी प्रशांत महासागर में स्थित है। यह देश पहले ब्रिटेन के अधीन था। इसका क्षेत्रफल 26 वर्ग किलोमीटर है। इस देश की आबादी लगभग 11,097 है।

लिक्टनस्टीन

पश्चिमी यूरोप में स्थित लिक्टनस्टीन देश दुनिया का 6वां सबसे छोटा देश माना जाता है, लिक्टनस्टीन की सीमाएं स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया से मिलती हैं। 160 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैले इस देश की जनसंख्या 37,666 के आस पास है।

मार्शल आइलैंड

मार्शल आइलैंड दुनिया का 7वा सबसे छोटा देश माना जाता है। यह देश अटलांटिक महासागर में स्थित है। इसका क्षेत्रफल 181 वर्ग किलोमीटर और जनसंख्या लगभग 53,066 है।

मालदीव

यह देश की दुनिया के छोटे देशों में शामिल है, इसके साथ ही यह देश टूरिज्म के लिहाज से दुनिया के प्रसिद्ध देशों में गिना जाता है। हिन्द महासागर में स्थित होने की वजह से इस देश को हिंद महासागर का मोती भी कहा जाता है। वैसे यह देश जनसंख्या और क्षेत्रफल के हिसाब से एशिया का सबसे छोटा देश माना जाता है। 298 वर्ग किलोमीटर में फैले इस देश की कुल आबादी 4 लाख 17 हजार है।

माल्टा

दुनिया के 10 वे सबसे छोटे देशों में शुमार माल्टा यूरोपीय महादीप का एक विकसित देश माना जाता है। जनसंख्या के लिहाज से देखें तो इस देश की आबादी 4 लाख 37 हजार हैं। जो अन्य छोटे देशों से अधिक है। इस देश का क्षेत्रफल 316 वर्ग किलोमीटर है।

ग्रेनाडा

ग्रेनाडा कैरिबियाई सागर के दक्षिणी किनारे पर स्थित द्वीप देश है, जो अन्य छोटे 6 द्वीपों से मिलकर बना हुआ है। इसका क्षेत्रफल 348 वर्ग किलोमीटर है और मौजूदा समय में इस देश की जनसंख्या लगभग 1 लाख हजार है।

सर्च दुनिया स्पेशल की रोचक जानकारी के लिए टेलीग्राम चनल से जुड़े

Click Here

निष्कर्ष:

यह जानकारी सोशल मीडिया व ऑनलाइन गूगल की सहायता से ली गई है आपको बता दे की दुनिया मे सबकुछ समय के साथ परिवर्तित होता रहता है। आपको समय के साथ इस जानकारी को ताजा अपडेट के अनुसार भी चेक करना है। कोई अपडेट नया आए या कोई गलती होने पर आप सर्च दुनिया के कमेंट बॉक्स मे लिखे हम जल्द ही सुधार करने का प्रयास करेंगे।

ये भी पढ़ें – दुनिया का सबसे महंगा खाना, कीमत जानकार लगेगा झटका

ये भी पढ़ें – महंगी चीजों से बनती है मीट पाई डिश, कीमत लाखों में है, जानिए कहां पाई जाती है

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button