11 मार्च का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ
11 March History In Hindi, देश और दुनिया में 11 मार्च को घटी प्रमुख घटनाएं
11 मार्च का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ
देश और दुनिया में 11 मार्च को घटी प्रमुख घटनाएं: भारत और विश्व के इतिहास में 11 मार्च का अपना खास महत्व है, क्योंकि 11 मार्च के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं. देश और दुनिया के इतिहास में 11 मार्च के दिन घटी प्रमुख घटनाओं की जानकारी आपको यहां विस्तार से बताई गई है. 11 मार्च का इतिहास 11 March History In Hindi
डेली का इतिहास टेलीग्राम चैनल से प्राप्त करें |
Click Here |
11 March History In Hindi, 11 मार्च का इतिहास
1689 : मुगल बादशाह औरंगजेब ने शिवाजी के पुत्र संभाजी को यातनाएं देकर मौत के घाट उतारा।
1881 : कलकत्ता टाउन हाल में रामनाथ टैगोर की प्रतिमा लगाई गई। यह पहला मौका था जब किसी भारतीय की प्रतिमा को सार्वजनिक स्थल पर स्थापित किया गया।
1948 : देश के प्रथम पोत जल ऊषा का विशाखापत्तनम से जलावतरण। इसे उस समय की तमाम उपलब्ध आधुनिक प्रणालियों से लैस किया गया था।
1985 : कोंस्तान्तिन चेरेंकों की मौत के बाद मिखाइल गोर्बाच्योफ को सोवियत संघ का सर्वोच्च नेता चुना गया।
1990 : संसद में मतदान के बाद लिथुआनिया ने खुद को सोवियत संघ से स्वतंत्र घोषित किया। ऐसा करने वाला वह पहला सोवियत गणराज्य था।
1996 : ईरान ने सैटेनिक वर्सेज किताब के लेखक सलमान रुश्दी के ख़िलाफ़ जारी किया गया फ़तवा वापस ले लिया।
2004 : स्पेन में तीन रेलवे स्टेशनों पर हुए बम विस्फोटों में 190 लोगों की मौत, 1200 अन्य घायल।
2008 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने यान एंडेवर को अपने अंतरिक्ष स्टेशन की ओर रवाना किया।
2011 : भारत ने 350 किलोमीटर दूर तक का निशाना साधने वाले प्रक्षेपास्त्र ‘धनुष’ और ‘पृथ्वी’ का सफल परीक्षण किया।
2011 : जापान में प्रशांत तट पर तोहोकू के पास समुद्र में रिक्टर पैमाने पर 9 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी ने भयंकर तबाही बचाई और 15 हजार से ज्यादा लोगों की मौत के साथ ही भारी नुकसान हुआ। यह जापान के इतिहास का अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप था।
2020 : भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 60 हुए। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना को महामारी घोषित किया। दुनिया में कोरोना से संक्रमित लोगों की तादाद 11 करोड़ के पार।
ताजा खबरों की अपडेट के लिए Search Duniya से जुड़े
सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट यहाँ देखे | Click Here |
सभी अपडेट Telegram पर पाने के लिए यहां क्लिक करें | Click Here |
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे और Whatsapp से अपना नाम और पता लिखकर भेजे | 7878656697 |