ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
Current AffairsGeneral Knowledge

26 जनवरी का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ

26 January History In Hindi, देश और दुनिया में 26 जनवरी को घटी प्रमुख घटनाएं

26 जनवरी का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ

देश और दुनिया में 26 जनवरी को घटी प्रमुख घटनाएं: भारत और विश्व के इतिहास में 26 जनवरी का अपना खास महत्व है, क्योंकि 26 जनवरी के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं. देश और दुनिया के इतिहास में 26 जनवरी के दिन घटी प्रमुख घटनाओं की जानकारी आपको यहां विस्तार से बताई गई है. 26 जनवरी का इतिहास 26 January History In Hindi

26 January History In Hindi, 26 जनवरी का इतिहास

  • 1556 : मुगल बादशाह हुमायूं की सीढ़ियों से गिरने से मौत।
  • 1930 : ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।
  • 1931 : ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी को रिहा किया गया।
  • 1950 : स्वतंत्र भारत का संविधान लागू हुआ और भारत को एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया। इसके बाद से इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

डेली का इतिहास टेलीग्राम चैनल से प्राप्त करें

Click Here

  • 1950 : सी. गोपालाचारी ने भारत के अंतिम गवर्नर जनरल का पद छोड़ा और डा. राजेन्द्र प्रसाद ने देश के प्रथम राष्ट्रपति का पद संभाला।
  • 1950 : अशोक स्तंभ को राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न के रूप में अपनाया गया।
  • 1950 : फेडरल कोर्ट ऑफ इंडिया, जिसकी स्थापना 1937 में हुई थी, को भारत का उच्चतम न्यायालय बनाया गया।
  • 1957 : जम्मू कश्मीर के भारत की तरफ के हिस्से को औपचारिक रूप से भारत का हिस्सा बनाया गया।
  • 1963 : माथे पर मुकुट जैसी कलगी और खूबसूरत पंखों वाले मोर को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।
  • 1972 : दिल्ली के इंडिया गेट पर राष्ट्रीय स्मारक अमर जवान ज्योति का अनावरण।
  • 1981 : वायुदूत विमान सेवा की शुरूआत।
  • 1982 : पर्यटकों को रेल के सफर के दौरान शाही और विलासितापूर्ण अनुभव का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने पैलेस ऑन व्हील्स सेवा शुरू की।
  • 2001 : गुजरात के भुज में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप, हजारों लोग मारे गए।
  • 2008 : गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने परेड की सलामी ली। एन.आर. नारायणमूर्ति को फ्रांस सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑवर’ से सम्मानित किया गया।

ताजा खबरों की अपडेट के लिए Search Duniya से जुड़े

सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट यहाँ देखे Click Here
सभी अपडेट Telegram पर पाने के लिए यहां क्लिक करें Click Here
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे और Whatsapp से अपना नाम और पता लिखकर भेजे 7878656697

यह भी पढ़ें

करियर कैसे बनायें जानिए

आईपीएस (IPS) ऑफिसर कैसे बने, आईपीएस अधिकारी की तैयारी कैसे करें जानिए

क्रिकेट में करियर कैसे बनाये जानिए

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button