27 जून का इतिहास और देश-दुनिया की प्रमुख घटनाएं
27 June History In Hindi, देश और दुनिया में 27 जून को घटी प्रमुख घटनाएं
27 जून का इतिहास और देश-दुनिया की प्रमुख घटनाएं
देश और दुनिया में 27 जून को घटी प्रमुख घटनाएं: भारत और विश्व के इतिहास में 27 जून का अपना खास महत्व है, 27 जून के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं. देश और दुनिया के इतिहास में 27 जून के दिन घटी प्रमुख घटनाओं की जानकारी आपको यहां विस्तार से बताई गई है.
27 जून का इतिहास
1693 : लंदन में महिलाओं की पहली पत्रिका ‘लेडीज मरकरी’ का प्रकाशन शुरू।
1838 : राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म।
1839 : पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह का निधन। महाराजा रणजीत एक ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने न केवल पंजाब को एक सशक्त सूबे के रूप में एकजुट रखा, बल्कि अपने जीते-जी अंग्रेजों को अपने साम्राज्य के पास भी नहीं फटकने दिया।
1940 : सोवियत संघ की सेना ने रोमानिया पर हमला किया।
1957 : ब्रिटेन की मेडिकल रिसर्च काउंसिल की एक रिपोर्ट में बताया गया कि धूम्रपान की वजह से फेफड़ों का कैंसर हो सकता है।
हर रोज का इतिहास टेलीग्राम चैनल से प्राप्त करें |
Click Here |
1967 : लंदन के एनफील्ड में विश्व का पहला एटीएम स्थापित किया गया।
1967 : भारत में निर्मित पहले यात्री विमान एचएस 748 को इंडियन एयरलाइंस को सौंपा गया।
1991 : युगोस्लाविया की सेना ने स्लोवेनिया के स्वतंत्र होने के 48 घंटे के भीतर ही इस छोटे से देश पर हमला कर दिया।
2002 : जी-8 देश परमाणु हथियार नष्ट करने की रूसी योजना पर सहमत हुए।
2003 : अमेरिका में समलैंगिकता पर प्रतिबंध रद्द।
2005 : ब्रिटेन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
2008 : माइक्रोसॉफ्ट कारपोरेशन के चेयरमैन बिल गेट्स ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2008 : भारत और पाकिस्तान ने ईरानी गैस पाइप लाइन परियोजना को शुरू करने में आ रही बाधाओें को दूर किया।
2008 : 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व थल सेनाध्यक्ष सैम मानेकशॉ का निधन।
2021: जम्मू में वायुसेना के अड्डे पर आतंकवादियों ने ड्रोन के जरिए विस्फोटक गिराए।
ताजा खबरों की अपडेट के लिए सर्च दुनिया से जुड़ें
Search Duniya Home | Click Here |
सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट यहाँ देखे | Click Here |
डेली का इतिहास सबसे पहले Telegram से प्राप्त करें | Click Here |
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे ओर Whatsapp से अपना नाम ओर पता लिखकर भेजे | 7878656697 |