ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
Current AffairsGeneral Knowledge

27 नवंबर का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ

27 November History In Hindi, देश और दुनिया में 27 नवंबर को घटी प्रमुख घटनाएं

27 नवंबर का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ

देश और दुनिया में 27 नवंबर को घटी प्रमुख घटनाएं: भारत और विश्व के इतिहास में 27 नवंबर का अपना खास महत्व है, क्योंकि 27 नवंबर के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं. देश और दुनिया के इतिहास में 27 नवंबर के दिन घटी प्रमुख घटनाओं की जानकारी आपको यहां विस्तार से बताई गई है. 27 नवंबर का इतिहास 27 November History In Hindi

डेली का इतिहास टेलीग्राम चैनल से प्राप्त करें

Click Here

27 नवंबर का इतिहास, 27 November History In Hindi

1001 : गजनी के सुल्तान महमूद के साथ हुई लड़ाई में जयपाल की हार।

1795 : एक बांग्ला नाटक का कलकत्ता के एजरा स्ट्रीट में स्टेज पर पहली बार सार्वजनिक मंचन किया गया।

1948 : राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की स्थापना।

1975 : बीबीसी के कार्यक्रम प्रस्तुतकर्ता रोस मैक्वर्स्टर की गोली मारकर हत्या। उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के सह संस्थापक के तौर पर भी जाना जाता है।

1895 : स्वीडन के केमिस्ट, इंजीनियर और उद्योगपति अल्फ्रेड बर्नाड नोबेल ने अपनी वसीयत पर दस्तख्त किए, जिसके आधार पर नोबेल पुरस्कारों की स्थापना की गई और 1901 में पहली बार नोबेल पुरस्कार प्रदान किए गए। अल्फ्रेड नोबेल ने डायनामाइट और कई अन्य शक्तिशाली विस्फोटकों की खोज की थी।

1940 : ब्रूस ली का जन्म। सान फ्रांसिस्को में जन्मे और हॉन्गकॉन्ग में पले बढ़े ब्रूस को मार्शल आर्ट में महारत हासिल थी और उन्होंने 70 के दशक में मार्शल आर्ट पर आधारित बहुत सी फिल्मों में काम किया और इस कला का दुनियाभर में प्रसार किया।

1907 : प्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन का जन्म। आज की पीढ़ी उन्हें भले अमिताभ बच्चन के पिता के तौर पर जानती हो, लेकिन हिंदी साहित्य में उनका योगदान सदैव सराहा जाता रहेगा।

2001 : हब्बल टेलीस्कोप ने सौर मंडल से बाहर ओसाइरस ग्रह पर हाइड्रोजन युक्त वायुमंडल की खोज की। सौरमंडल से बाहर ऐसे वायुमंडल वाला यह पहला ग्रह है।

2005 : फ्रांस में इजाबेल दिनोरे नामक महिला का दुनिया में पहली बार सफल आंशिक चेहरा प्रतिरोपण हुआ।

2008 : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का निधन।

2012 : यूरोजोन ने वित्तीय संकट से जूझ रहे यूनान को 43.7 अरब यूरो का ऋण देने की घोषणा की।

2013 : दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेशन फिल्म ‘फ्रोजन’ रिलीज हुई।

2014 : आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज की बाउंसर से घायल होने के कारण मौत।

2017 : उत्तर प्रदेश के उरई में पत्ते चरने और गमले तोड़ने के आरोप में चार दिन जेल में बंद रहने के बाद आठ गदहों को रिहा किया गया।

2019 : भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल सुशील कुमार का निधन।

2019 : पृथ्वी की बेहद साफ तस्वीर लेने वाले भारत के कार्टोसैट-3 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण।

ताजा खबरों की अपडेट के लिए Search Duniya से जुड़े

सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट यहाँ देखे Click Here
सभी अपडेट Telegram पर पाने के लिए यहां क्लिक करें Click Here
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे और Whatsapp से अपना नाम और पता लिखकर भेजे 7878656697

यह भी पढ़ें

करियर कैसे बनायें जानिए

आईपीएस (IPS) ऑफिसर कैसे बने, आईपीएस अधिकारी की तैयारी कैसे करें जानिए

क्रिकेट में करियर कैसे बनाये जानिए

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button