ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
Current AffairsGeneral Knowledge

9 मई का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ

9 May History In Hindi, 9 मई का इतिहास

9 मई का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ

देश और दुनिया में 9 मई को घटी प्रमुख घटनाएं: भारत और विश्व के इतिहास में 9 मई का अपना खास महत्व है, क्योंकि 9 मई के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं. देश और दुनिया के इतिहास में 9 मई के दिन घटी प्रमुख घटनाओं की जानकारी आपको यहां विस्तार से बताई गई है. 9 मई का इतिहास 9 May History In Hindi

डेली का इतिहास टेलीग्राम चैनल से प्राप्त करें

Click Here

9 May History In Hindi, 9 मई का इतिहास

  • 1502 : दुनिया के सबसे बड़े खोजी यात्री और नयी दुनिया के खोजकर्ता माने जाने वाले क्रिस्टोफर कोलंबस ने एशिया का रास्ता तलाश करने के लिए स्पेन के कादिज से अपनी चौथी यात्रा शुरू की।
  • 1540 : कई सालों तक मुगल शासक अकबर से संघर्ष करने वाले मेवाड़ के महाराणा प्रताप का जन्म।
  • 1653 : विश्वविख्यात ऐतिहासिक इमारत और दुनिया के अजूबों में शुमार ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद पूरा हुआ।
  • 1689 : अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की।
  • 1866 : महान नेता, समाज सुधारक एवं विचारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म।
  • 1874 : बंबई (अब मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्राम कार शुरू हुई।
  • 1946 : डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुआई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ।
  • 1947 : वैश्विक वित्तीय संस्था विश्व बैंक ने अपना पहला ऋण फ्रांस को दिया। दूसरे विश्व युद्ध के बाद पुनर्निर्माण के लिए फ्रांस ने 50 करोड़ डालर का कर्ज मांगा था और 1944 में स्थापित विश्व बैंक ने उसे इससे आधा अर्थात 25 करोड़ डालर का कर्ज दिया।
  • 1955 : पश्चिम जर्मनी नाटो का सदस्य बना और फ्रांस स्थित नाटो मुख्यालय में जर्मनी का ध्वज फहराया गया।
  • 1960 : अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन ने पहली गर्भनिरोधक गोली को मंजूरी दी।
  • 1975 : पहली विद्युत टंकण मशीन बनायी गयी।
  • 1986 : पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे का निधन।
  • 1993 : दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से तीन सौ लोगों की मौत।
  • 2012 : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को समर्थन दिया।

ताजा खबरों की अपडेट के लिए Search Duniya से जुड़े

सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट यहाँ देखे Click Here
सभी अपडेट Telegram पर पाने के लिए यहां क्लिक करें Click Here
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे और Whatsapp से अपना नाम और पता लिखकर भेजे 7878656697

यह भी पढ़ें

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button