ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
Newsपूजा विधि

Aaj Ka Panchang 26 May 2022, आज 26 मई 2022 का पंचांग और शुभ मुहूर्त जानिए

आज का पंचांग 26 मई 2022, आज किया जाएगा एकादशी का व्रत, बन रहे है 3 शुभ योग

Aaj Ka Panchang 26 May 2022, आज 26 मई 2022 का पंचांग और शुभ मुहूर्त जानिए

Aaj Ka Panchang 26 May 2022: 26 मई 2022 आज दिन गुरुवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी। इसे अपरा एकादशी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विशेष रूप से की जाएगी। आज अपरा एकादशी व्रत (Apara Ekadashi Vrat) है इस व्रत को करने से सुख शांति की प्राप्ति होती है। एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है इस व्रत को करने से सुख शांति के साथ आपको अपार धन की प्राप्ति होती है। और आपके जीवन के सभी दुख दूर होते है। एकादशी की व्रत कथा सुनने से आपको पापो से मुक्ति मिलती है एसी मान्यता है। भगवान ​श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को अपरा एकादशी व्रत के महत्व को बताया था। इस व्रत का दूसरा नाम अचला एकादशी है। अपरा एकादशी व्रत की कथा में बताया गया है कि कैसे राजा महीध्वज को प्रेत योनि से मुक्ति मिलती है।

ऐसी मान्यता है जो लोग गुरुवार का व्रत करते है और भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पुजा करते है उनके वैवाहिक जीवन मे सुख शांति बनी रहती है। आज पूजा करने के बाद किसी गरीब ब्राह्मण को हल्दी, घी, केसर, पीला वस्त्र, चने की दाल, गुड़, पीतल के बर्तन आदि का दान करना चाहिए। इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है और कुंडली से गुरु दोष दूर होता है। अब आइये आपको बताते है आज का पंचांग क्या कहता है।

26 मई 2022 का पंचांग

  1. तिथि – ज्येष्ठ कृष्णपक्ष एकादशी
  2. करण – बलव
  3. नक्षत्र – रेवती
  4. योग – आयुष्यमान
  5. पक्ष – कृष्ण
  6. वार – गुरुवार

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  1. सूर्योदय – 05:54:00 AM
  2. सूर्यास्त – 07:18:00 PM
  3. चन्द्रोदय – 27:25:00
  4. चन्द्रास्त – 15:31:00
  5. चन्द्र राशि – मीन

हिन्दू मास एवं वर्ष

  1. शक सम्वत – 1944 शुभकृत
  2. विक्रम सम्वत – 2079
  3. काली सम्वत – 5123
  4. दिन काल – 13:45:35
  5. मास अमांत – वैशाख
  6. मास पूर्णिमांत – ज्येष्ठ
  7. शुभ समय – 11:50:39 से 12:45:42 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

  1. दुष्टमुहूर्त – 10:00:35 से 10:55:37 तक, 15:30:49 से 16:25:51 तक
  2. कुलिक – 10:00:35 से 10:55:37 तक
  3. कंटक – 15:30:49 से 16:25:51 तक
  4. राहु काल – 14:17 से 15:57 तक
  5. कालवेला/अर्द्धयाम – 17:20:54 से 18:15:56 तक
  6. यमघण्ट – 06:20:25 से 07:15:27 तक
  7. यमगण्ड – 05:25:23 से 07:08:35 तक
  8. गुलिक काल – 09:15 से 10:56 तक

नोट: यहाँ पर बताई गई सभी जानकारी सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है आपको इन्हे प्रयोग मे लेने से पहले किसी पंडित से सलाह जरूर ले।

यह भी पढ़ें – आज 26 मई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा जानिए राशि के अनुसार

ताजा अपडेट के लिए हमसे जुड़े

सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट यहाँ देखे Click Here
हमारे साथ Telegram पर जुड़े Click Here
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे ओर Whatsapp से अपना नाम ओर पता लिखकर भेजे 7878656697

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button