NewsTechnology News
AdSense खाता बनाना सीखे सबसे आसान तरीके से, Google Adsense की पूरी जानकारी देखें
Google Adsense अकाउंट कैसे बनाएं जानिए, Google Adsense खाता बनाने की प्रक्रिया
AdSense खाता बनाना सीखे सबसे आसान तरीके से, Google Adsense की पूरी जानकारी देखें
अगर आप Google Adsense का उपयोग करने के लिए तैयार है तो इसके लिए आपको दो चीजो की आवश्यकता होगी.
Google AdSense खाता: यदि आप Gmail या Google सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपके पास पहले से ही एक Google खाता है. या फिर आप अपना AdSense खाता बनाते समय Google खाता बना सकते हैं.
शुरु से तैयार किया गया कॉन्टेंट: इसमें आपकी साइट, ब्लॉग या दूसरा मूल कॉन्टेंट हो सकता है. इसके लिए आवश्यक है कि आप उस कॉन्टेंट के मालिक हों और वह AdSense कार्यक्रम की नीतियों के अनुसार होना चाहिए.
सलाह: अगर आपकी साइट अभी तक तैयार नहीं है, तब भी आप AdSense खाता बना सकते हैं. इससे आप अपने कॉन्टेंट को फ़ाइनल रूप देते हुए, AdSense के बारे में और जान पाएंगे.
खाता बनाने का तरीका
- सबसे पहले https://www.google.com/adsense/start पर जाएं।
- शुरू करें पर क्लिक करें।
- अपने Google खाते में साइन इन करें।
- उस साइट का यूआरएल डालें जिस पर आप विज्ञापन दिखाना चाहते हैं।
- अगर आप बाद में अपनी साइट जोड़ना चाहते हैं, तो इस फ़ील्ड को खाली छोड़ दें और मेरे पास अभी तक साइट नहीं है चुनें।
- YouTube, Blogger या दूसरे होस्ट पार्टनर अगर आप YouTube प्रकाशक हैं, तो अपने YouTube खाते में साइन इन करें और https://studio.youtube.com/channel/UC/monetization पर जाएं
- अगर आपकी साइट हमारी होस्ट पार्टनर साइटों पर है (उदाहरण के लिए, Blogger) है, तो अपना यूआरएल डालने के बाद इस पर जाएं… पर क्लिक करें। हम इस तरह ज़्यादा तेज़ी से सेट अप कर पाएंगे, क्योंकि होस्ट पार्टनर साइट खाता बनाने की प्रोसेस अलग होती है।
- आप यह चुन सकते हैं कि AdSense आपके हिसाब से मदद और परफ़ॉर्मेंस के सुझाव भेजे या नहीं।
- हम हां चुनने का सुझाव देते हैं, ताकि आपको AdSense का अधिक से अधिक फ़ायदा व मदद मिल सके। आप बाद में, अपने संपर्क की सेटिंग बदल सकते हैं।
- अपने पेमेंट का देश या इलाका चुनें।
- ध्यान दें: पक्का करें कि आपने वह देश/इलाका चुना है जहां आप अभी रहते हैं। साथ ही, आप डाक से व्यक्तिगत पहचान संख्या (पिन) पा सकते हैं। इससे आने वाले समय में आपको पैसे पाने में मदद मिलेगी। आप बाद में, AdSense में अपना देश/इलाका नहीं बदल पाएंगे।
- AdSense नियम और शर्तों की समीक्षा करके उन्हें स्वीकार करें।
- AdSense का इस्तेमाल शुरू करें पर क्लिक करें।
- अब आप अपने नए AdSense खाते में साइन इन कर चुके हैं।
- आगे क्या करें
- अब अपने नए AdSense खाते को एक्सप्लोर करें। आपको यह दिख सकता है कि कुछ सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इसकी वजह यह कि अब भी कुछ ऐसे काम हैं जो आपको पूरे करने होंगे। उसके बाद ही, हम आपके खाते को पूरी तरह से चालू कर पाएंगे। अपने AdSense खाते को चालू करने का तरीका जानें।
यह भी देखें>>>
Google AdSense केवल 7 दिनों मे मिलेगा ये देखें
ताजा अपडेट के लिए हमसे जुड़े
सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट यहाँ देखे | Click Here |
हमारे साथ Telegram पर जुड़े | Click Here |
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे ओर Whatsapp से अपना नाम ओर पता लिखकर भेजे | 7878656697 |