BPSC भर्ती 2021: जानें किस विभाग में कितने पद हैं
BPSC भर्ती 2021: जानें किस विभाग में कितने पद हैं
SearchDuniya.Com |
BPSC Recruitment, BPSC Vacancy, BPSC भर्ती 2021, BPSC Recruitment 2021, BPSC Bharti, Sarkari Naukari, Sarkari Job Search Duniya
BPSC Bharti 2021 – बिहार लोक सेवा आयोग ( बीपीएससी ) की ओर से 67वीं संयुक्त प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया एक सप्ताह में शुरू होगी। परीक्षा के माध्यम से 555 पदों पर बहाली होगी, सबसे अधिक पद ग्रामीण विकास विभाग में 133 पद हैं। इस बार अब तक 16 विभागों की ओर से रिक्तियां आ गई हैं । इसमें नगर विकास विभाग में 110 व प्रशासनिक सेवा में 88 पद हैं, योजना विकास में 52 पद व अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण पधादिकारी में भी 52 पद हैं। एक सप्ताह के अंदर विज्ञापन निकाल दिया जाएगा । इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेन्द्र कुमार ने बताया एक सप्ताह के अंदर विज्ञापन निकाल दिया जाएगा । आयोग को 555 पद प्राप्त हो चुका है। कम से कम एक माह परीक्षाथियों को आवेदन करने का मौका मिलेगा ।
विभाग नाम पदों की संख्या
विभाग का नाम |
पदों की संख्या |
समाज कल्याण, सहायक निदेशक (बाल संरक्षण ) | 04 |
समाज कल्याण, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा ) | 12 |
शिक्षा विभाग शिक्षा सेवा | 12 |
योजना एंव विकास, सहायक निदेशक/योजना अधिकारी | 52 |
ग्रामीण विकास, ग्रामीण विकास पदाधिकारी | 133 प्रक्रियाधीन |
नगर विकास एंव आवास, नगर पदाधिकारी | 110 |
श्रम संसाधन विभाग, नियोजन अधिकारी | 02 |
सहकारिता विभाग, जिला आंकक्षण पदाधिकारी | 05 |
पंचायती राज विभाग, अधिकारी | 18 |
बिहार निर्वाचन सेवा, निर्वाचन पदाधिकारी | 04 |
श्रम संसाधन विभाग अधीक्षक | 02 |
खाद-संरक्षक, आपूर्ति निरीक्षक | 04 |
बिहार प्रशासनिक सेवा | 88 |
14 प्रखंड अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण पदादिकारी | 52 |
बिहार वित्त सेवा राजकर सहायक आयुक्त | 21 |
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग राजस्व अधिकारी | 36 |
परीक्षा विशेषज्ञ डॉ. एम रहमान ने बताया कि छात्रों के लिए एक बेहतर मौका है, छात्रो को अभी से तैयारी मे जुट जाना चाहिए ।