CBSE Board Exam Result 2023 Date, सीबीएसई बोर्ड 10वी का रिजल्ट इस दिन होगा जारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं खत्म हो गई हैं। दसवीं की परीक्षाएं 21 मार्च, 2023 को खत्म हुई थीं। वहीं, 05 अप्रैल, 2023 को कक्षा 12वीं के पेपर भी खत्म हो गए हैं। परीक्षा खत्म होने के बाद जल्द ही बोर्ड रिजल्ट भी जारी किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा से पहले सीबीएसई बोर्ड 10 वीं और 12वीं रिजल्ट डेट की सूचना ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर देगा। CBSE Board Exam Result 2023 Date
हमारे टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ें – क्लिक करें
बोर्ड ने सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा एक सेशन में आयोजित की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2023 के लिए कुल 16,96,770 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए 21,86,940 छात्र रजिस्टर्ड हुए थे।
बता दें कि सीबीएसई 10वीं की परीक्षा इस साल 15 फरवरी से 21 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए देश के साथ विदेशों में भी 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस साल 10वीं की परीक्षा में 21,86,940 स्टूडेंट शामिल हुए थे।
सीबीएसई 10वीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स को बता दें कि 10वीं बोर्ड का रिजल्ट अगले महीने मई में जारी किया जाएगा। हालांकि बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
CBSE Board 10th Result Check Links
CBSE Board 10th Result 2023 | Click Here |
CBSE Board 12th Result 2023 | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Latest Sarkari Result Check | Click Here |
Home Page | Click Here |