Diwali Puja Muhurat 2022, दिवाली पूजा मुहूर्त का सही समय जानिए
इस वर्ष 24 अक्टूबर 2022 को ही दीपावली का पवन पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन दीप जलाए जाते है इसलिए इस त्योंहार को प्रकाश का पर्व भी कहां जाता है। यह त्योहार हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है की इस दिन दिवाली के दिन ही मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। इस कारण इस दिन लक्ष्मी पूजन किया जाता है। व घर मे बहुत से दीप जलाए जाते है।
सभी ताजा अपडेट के लिए आप टेलीग्राम चैनल से जुड़े – क्लिक करें
Diwali Puja Muhurat 2022, दिवाली शुभ मुहूर्त
इस साल कार्तिक अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 28 मिनट से लग रहा है और इसी दिन प्रदोष काल में और मध्यरात्रि में अमावस्या तिथि है इसलिए 24 अक्टूबर को ही दीपावली का पूजन गृहस्थजन प्रदोष काल में किया जा रहा है। बता दें इस साल अमावस्या तिथि 24 और 25 अक्टूबर दोनों दिन ही है लेकिन 25 अक्टूबर को अमावस्या प्रदोष काल से पहले ही समाप्त हो जाएगी इसलिए दीपावली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी। 24 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर अमावस्या शुरू होगी जो मंगलवार शाम को 4 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। 24 अक्टूबर को दिवाली का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 54 मिनट से रात 8 बजकर 16 मिनट तक है।
ये भी पढ़ें: दिवाली पूजन की पूरी विधि यहाँ से जानिए
दिवाली लक्ष्मी-गणेश पूजा शुभ मुहूर्त
- लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त – शाम 06:54 से 08:16 मिनट तक
- लक्ष्मी पूजन की अवधि- 1 घंटा 21 मिनट
- प्रदोष काल – शाम 05:42 से रात 08:16 मिनट तक
- वृषभ काल – शाम 06: 54 से रात 08: 50 मिनट तक