ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
News

देश की पहली आदिवासी महिला राष्‍ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू, जानिए खास बातें

Presidential Election Results, द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं

देश की पहली आदिवासी महिला राष्‍ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू, जानिए खास बातें

भारत में 15वें राष्‍ट्रपति की चुनाव प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, Presidential Election Results भी जारी हो गया है इसमे एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं। उन्होंने विपक्ष के प्रत्‍याशी यशवंत सिन्‍हा को बड़े अंतर से हराया। देश की पहली आदिवासी महिला राष्‍ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू #SearchDuniya

राष्‍ट्रपति चुनाव से जुड़ी खास जानकारी

  1. राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्‍ट्रपति बन गई हैं। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया है।
  2. द्रौपदी मुर्मू ने यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया, द्रौपदी मुर्मू को कुल 5,77,777 वोट मिले। द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनी हैं।
  3. राष्‍ट्रपति चुनाव में कुल 3219 वोट पड़े, जिसकी वैल्‍यू 838839 है। इसमें द्रौपदी मुर्मू को 2161 वोट ( वैल्‍यू 577777) और यशवंत सिन्‍हा को 1058 वोट ( वैल्‍यू 261062) मिले हैं।
  4. भारत का राष्ट्रपति राष्ट्राध्यक्ष होने के साथ-साथ भारतीय सशस्त्र सेनाओं का सुप्रीम कमांडर और देश का पहला नागरिक भी होता है। द्रौपदी देश की दूसरी महिला राष्‍ट्रपति हैं, उनसे पहले प्रतिभा पाटिल देश का राष्‍ट्रपति पद संभाल चुकी हैं।
  5. राज्‍यसभा के सेक्रेटरी जनरल पीसी मोदी के अनुसार, तीसरे राउंड में कर्नाटक, केरल, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा और पंजाब के वोटों की गिनती हुई। इस राउंड में कुल वैध वोट 1333 रहे, जिनकी वैल्‍यू 1,65,664 है,। द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट मिले, जबकि यशवंत सिन्‍हा को 521 वोट मिले।
  6. नतीजों की औपचारिक घोषणा के पहले ही द्रौपदी मुर्मू के गृहराज्‍य ओडिशा और उनके गृहनगर में उनकी जीत का जश्‍न मनना शुरू हो गया।
  7. द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद दिल्‍ली स्थित बीजेपी मुख्‍यालय के बाहर भी बड़ी संख्‍या में लोग एकत्रित हो गए और जश्न मना रहे हैं।
  8. देश के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो जाएगा और 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे।

ताजा खबरों की अपडेट टेलीग्राम चैनल से प्राप्त करें

Click Here

यह भी पढ़ें

आईपीएस (IPS) ऑफिसर कैसे बने, आईपीएस अधिकारी की तैयारी कैसे करें जानिए

क्रिकेट में करियर कैसे बनाये जानिए

वैज्ञानिक कैसे बनें, वैज्ञानिक बनने के लिए क्या करें जानिए

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button