
Draupadi Murmu Biography in Hindi, द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय
द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय, द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय हिंदी, द्रौपदी मुर्मू जीवन परिचय, द्रौपदी मुर्मू की शिक्षा, द्रौपदी मुर्मू कौन है, द्रौपदी मुर्मू Education, द्रौपदी मुर्मू Family, द्रौपदी मुर्मू हिस्ट्री, द्रौपदी मुर्मू का परिवार, Draupadi Murmu Biography
द्रौपदी मुर्मू का संबंध आदिवासी समुदाय से है इनका जन्म उड़ीसा राज्य मे हुआ द्रौपदी मुर्मू को हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भारत के अगले राष्ट्रपति पद के चुना गया था और अब से देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई है। आज हर कोई जानना चाहता है की भारत के 15वें राष्ट्रपति कौन है तो ऐसे मे आपको बता दे की द्रौपदी मुर्मू अब देश की 15वीं राष्ट्रपति बन चुकी है। इस पोस्ट मे हम आपके साथ द्रौपदी मुर्मू के जीवन से जुड़ी सभी जानकारी शेयर कर रहे है।
Draupadi Murmu Biography in Hindi, द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय
पूरा नाम | द्रौपदी मुर्मू |
पिताजी का नाम | बिरांची नारायण टुडू |
पेशा | राजनीतिज्ञ |
पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
पति | श्याम चरण मुर्मू |
जन्म तिथि | 20 जून 1958 |
जन्म स्थान | मयूरभंज, उड़ीसा, भारत |
जाति | अनुसूचित जनजाति |
लंबाई | 5 फिट 4 इंच |
धर्म | हिंदू |
बेटी | इतिश्री मुर्मू |
भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी | 1997 |
आयु | 64 वर्ष |
द्रौपदी मुर्मू का प्रारंभिक जीवन
हाल ही में द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के द्वारा भारत के राष्ट्रपति के रूप मे चुना गया है। द्रौपदी मुर्मू का जन्म वर्ष 1958 में एक आदिवासी परिवार में भारत देश के उड़ीसा राज्य के मयूरभंज इलाके में 20 जून को हुआ था। इस प्रकार इनका संबंध एक आदिवासी समुदाय से है और इन्हें कुछ समय पहेल भारत के अगले राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप मे प्रस्तुत किया गया थे और अब ये चुनाव जीतकर देश की राष्ट्रपति बन चुकी है। इसलिए आपको इनकी चर्चा हर जगह देखने को मिल जाएगी।
द्रोपदी मुर्मू की शिक्षा
इनकी शुरुआती शिक्षा के लिए इनके माता-पिता ने इनके नजदीकी एक विद्यालय में भेजा गया जहां पर इन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई को पूरा किया। इसके बाद ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के लिए यह भुवनेश्वर शहर चली गई। भुवनेश्वर शहर में जाने के पश्चात इन्होंने रामा देवी महिला कॉलेज में एडमिशन प्राप्त किया और रामा देवी महिला कॉलेज से ही इन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई कंप्लीट की। एजुकेशन पूरी करने के पश्चात ओडिशा गवर्नमेंट में बिजली डिपार्टमेंट में जूनियर असिस्टेंट के तौर पर इन्हें नौकरी प्राप्त हुई। इन्होंने यह नौकरी साल 1979 से लेकर के साल 1983 तक पूरी की। इसके बाद इन्होंने साल 1994 में रायरंगपुर में मौजूद अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर में टीचर के तौर पर काम करना चालू किया और यह काम इन्होने 1997 तक किया।
द्रौपदी मुर्मू का परिवार
इनके पिताजी का नाम बिरांची नारायण टुडू है और द्रौपदी मुरमू संताल आदिवासी फैमिली से संबंध रखती हैं। झारखंड राज्य के बनने के पश्चात 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाली द्रोपदी मुर्मू पहली महिला राज्यपाल है। इनके पति का नाम श्याम चरण मुर्मू है।
द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक जीवन
- उड़ीसा गवर्नमेंट में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर द्रौपदी मुर्मू को वर्ष 2000 से लेकर के वर्ष 2004 तक ट्रांसपोर्ट और वाणिज्य डिपार्टमेंट संभालने का मौका मिला।
- इन्होंने साल 2002 से लेकर के वर्ष 2004 तक उड़ीसा गवर्नमेंट के राज्य मंत्री के तौर पर पशुपालन और मत्स्य पालन डिपार्टमेंट को भी संभाला।
- वर्ष 2002 से लेकर के वर्ष 2009 तक यह भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मेंबर भी रही।
- भारतीय जनता पार्टी के एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के पद को इन्होंने वर्ष 2006 से लेकर के वर्ष 2009 तक संभाला।
- एसटी मोर्चा के साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मेंबर के पद पर यह वर्ष 2013 से लेकर के वर्ष 2015 तक रही।
- झारखंड के राज्यपाल के पद को उन्होंने वर्ष 2015 में प्राप्त किया और यह इस पद पर 2021 तक विराजमान रही।
1997 में चुनी गई थी जिला पार्षद
वर्ष 1997 वे मे ओडिशा के रायरंगपुर जिले से पहली बार इन्हें जिला पार्षद चुना गया, साथ ही यह रायरंगपुर की उपाध्यक्ष भी बनी। इसके अलावा इन्हें वर्ष 2002 से लेकर के वर्ष 2009 तक मयूरभंज जिला भाजपा का अध्यक्ष बनने का मौका भी मिला। साल 2004 में यह रायरंगपुर विधानसभा से विधायक बनने में भी कामयाब हुई और आगे बढ़ते बढ़ते साल 2015 में इन्हें झारखंड जैसे आदिवासी बहुल राज्य के राज्यपाल के पद को संभालने का भी मौका मिला।
द्रौपदी मुर्मू बनी भारत की राष्ट्रपति
बहुत से लोग द्रौपदी मुर्मू के बारें में जानते होंगे लेकिन यह और भी अधिक चर्चा में तब आई जब इन्हें राष्ट्रपति के उम्मीदवार के तौर पर घोषित किया गया आपको बता दे की यह लोग इंटरनेट पर सर्च कर रहे है की द्रौपदी मुर्मू कौन है? द्रौपदी मुरमू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी है. इसके अलावा यह एक आदिवासी महिला है. और अब यह भारत की 15 वीं राष्ट्रपति बन गई है. यह पहली ऐसी आदिवासी महिला है जो भारत देश की राष्ट्रपति है. इसके अलावा दूसरी ऐसी महिला बन गई है जो भारत देश के राष्ट्रपति के पद को संभालेंगी. इसके पहले भारत देश के राष्ट्रपति के पद पर महिला के तौर पर प्रतिभा पाटिल विराजमान हो चुकी है.
द्रोपदी मुर्मू को प्राप्त पुरस्कार
द्रौपदी मुरमू को नीलकंठ पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए वर्ष 2007 में दिया गया. यह पुरस्कार इन्हें ओडिशा विधानसभा के द्वारा किया गया था.
हमारें टेलीग्राम चैनल से जुड़े |
Click Here |
FAQ
द्रौपदी मुर्मू कौन है?
अब भारत की राष्ट्रपति बन चुकी है.
झारखंड की पहली महिला राज्यपाल कौन है?
द्रौपदी मुर्मू
द्रौपदी मुर्मू के पति का नाम क्या है?
श्याम चरण मुर्मू
द्रौपदी मुरमू किस समुदाय से ताल्लुक रखती हैं?
आदिवासी समुदाय
द्रौपदी मुर्मू भारत की किस नंबर की राष्ट्रपति बनी है?
15 वें नंबर की राष्ट्रपति का नाम द्रौपदी मुरमू है.
यह भी देखें
पीएम नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय