ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
General KnowledgeNews

दुनिया का सबसे महंगा खाना, कीमत जानकार लगेगा झटका जानिए क्या है

Duniya Ka Sabse Mahanga Khana Kya Hai, दुनिया की सबसे महंगी खाने की चीजें क्या है

दुनिया का सबसे महंगा खाना, कीमत जानकार लगेगा झटका जानिए क्या है

Duniya Ka Sabse Mahanga Khana Kya Hai, #Search Duniya Special दोस्तों जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भोजन (Food) इंसान की पहली आवश्यकता होती है। भोजन के बिना कोई व्यक्ति जीवित नहीं रह सकता। भोजन के बिना जीवित रहना मुश्किल है बहुत से लोग भोजन को पेट भरने के लिए नहीं बल्कि कुछ नया टेस्ट करने के लिए खाते हैं। दुनिया का सबसे महंगा खाना क्या है?

दुनिया का सबसे महंगा भोजन कौन सा है?

आपको बता दे की इस दुनिया मे वैसे तो बहत से महंगे भोजन है जिनकी किमान लाखों से लेकर करोड़ो तक होती है यहां पर हम आपको सोशल मीडिया व गूगल सर्च से मिले कुछ महंगे खाने की छीजो के बारें मे जानकारी प्रदान कर रहे है।

दुनिया का सबसे महंगा भोजन कैवियार अल्मास

क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे महंगा भोजन ‘कैवियार अल्मास’ भोजन है। यह भोजन दरअसल दुर्लभ ईरानी बेलुगा मछली के अंडे से बना स्टर्जन होता है। जो कि 60 से 100 पुराना होता है। और खाने की यह वस्तु केवल लंदन के पिकाडिली में कैवियार हाउस और प्रूनियर में मिलती है। पूरी तरह बनने के बाद यह ‘कैवियार अल्मास’ भोजन 36 हजार डॉलर यानी करीब 27 लाख रुपये प्रति चम्मच तक बिकता है।

लिंडथ होवे पुडिंग मिठाई

दोस्तो आपने बहुत सी महंगी महंगी मिठाइयां देखी होंगी और खाई भी होंगी लेकिन हम आपको एक ऐसी मिठाई के बारे में बता रहे हैं जिसका नाम आपने शायद ही पहले सुना होगा इस मिठाई का नाम लिंडथ होवे पुडिंग मिठाई है और इसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। यह दुनिया की सबसे महंगी मिठाई मानी जाती है। इसे हाई-एंड बेल्जियन चॉकलेट, गोल्ड, कैवियार और दो कैरेट के हीरे से बनाया जाता है। यह एक Faberege अंडे के ऊपर परोसी जाती है। यह मिठाई 34 हजार 531 डॉलर प्रति पुडिंग (टुकड़ा) बिकती है। दूसरे शब्दों में कहें तो इसके एक टुकड़े की कीमत करीब 25 लाख 76 हजार रुपये तक होती है।

युबारी किंग मेलन

दोस्तों आप सभी ने बहुत से प्रकार के तरबूज खाए होंगे और तरबूजों की जानकारी तो लगभग सभी को होगी लेकिन यहां पर हम आपको एक ऐसे तरबूज के बारे में बताने वाले हैं जिसे जानकर आपको थोड़ा झटका लग सकता है इस तरबूज का नाम है युबारी किंग मेलन जो कि एक जापानी तरबूज है। इसकी सबसे खास बात यह है कि किसके मिठास में एक अलग ही प्रकार की सुगंध पाई जाती है, यह अंदर से नारंगी रंग का होता है। जापान में पैदा होने वाले यह तरबूज दुनिया के सबसे महंगे फलों में से एक है। युबारी तरबूज की कीमत 6000 तक है। हालांकि एक नीलामी में इसकी बोली 29000 डॉलर तक जा पहुंची थी। जापान के लोग इसे खुशी के अवसर पर इस तरबूज को भेंट करते हैं।

दुनिया के कुछ महंगे खाद्य पदार्थ।

लुई XIII पिज्जा में शामिल हैं दुर्लभ पदार्थ

दोस्तों आपने पिज़्ज़ा तो बहुत बार खाया होगा और अलग-अलग प्रकार के पिज्जा खाए होंगे और उनका स्वाद लिए होंगे लेकिन आपने शायद ही लुई XIII पिज्जा खाना तो दूर इसका नाम तक बड़ी मुश्किल से सुना होगा क्योंकि इस पिज़्ज़ा की कीमत हजारों में नहीं बल्कि लाखों में है पूरी जानकारी आप नीचे देखें।

लुई XIII पिज्जा को दुर्लभ खाद्य पदार्थों को मिलाकर बनाया जाता है। आटे को 72 घंटे तक रखने के बाद उसे मसला जाता है। उसके बाद उस पर बुफाला मोज़ारेला लगाया जाता है। इसके बाद पिज्जा पर पनीर का मिश्रण मिलाया जाता है। पूरी तरह तैयार होने के बाद यह पिज्जा करीब 12 हजार डॉलर यानी करीब 9 लाख रुपये में बिक्री किया जाता है।

सर्च दुनिया स्पेशल की रोचक जानकारी के लिए टेलीग्राम चनल से जुड़े

Click Here

निष्कर्ष:

#Search Duniya Special दोस्तों आपको बता दें कि दुनिया में बहुत से महंगे खाद्य पदार्थ हैं जिनके बारे में शायद ही हम लोग जानते हैं इनकी कीमत लाखों से लेकर करोड़ों रुपए तक होती है। यह जानकारी सोशल मीडिया के द्वारा ली गई है। दुनिया मे इससे भी महंगे पदार्थ हो सकते है। सर्च दुनिया इसके लिए कोई ठोस दावा नहीं करती है।

यह भी जानिए – महंगी चीजों से बनती है मीट पाई डिश, कीमत लाखों में है, जानिए कहां पाई जाती है

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button