ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
General Knowledgeआर्टिकल

भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक कौन थे? BJP की स्थापना कब हुई जानिए

भारतीय जनता पार्टी का इतिहास क्या है जानिए

भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक कौन थे? Bharatiya Janata Party Ke Sansthapak Kaun The

भारतीय जनता पार्टी जिसका नाम पहले भारतीय जनसंघ था जिसकी स्थापना 1951 मे श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी, इस पार्टी का चुनाव चिह्न दीपक था। इसने 1952 के संसदीय चुनाव में 3 सीटें प्राप्त की थी जिसमे डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी भी शामिल थे।

इस पार्टी से जुड़े कुछ तथ्य

  • अखिल भारतीय जनसंघ
  • गठन 21 अक्टूबर 1951
  • विचारधारा हिन्दू राष्ट्रवाद (हिन्दुत्व)
  • एकात्म मानववाद
  • राष्ट्रीय संरक्षणवाद
  • आर्थिक राष्ट्रवाद
  • रंग भगवा रंग (केसरिया)
  • भारत की राजनीति
  • राजनैतिक दल
  • चुनाव

दीपक या दीया – अखिल भारतीय जनसंघ का चुनावचिह्न था।

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी

प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा राष्ट्रीय आपातकाल लागू करने (1975-1976) के बाद जनसंघ सहित भारत के प्रमुख राजनैतिक दलों का विलय कर के एक नए दल जनता पार्टी का गठन किया गया। आपातकाल से पहले बिहार विधानसभा के भारतीय जनसंघ के विधायक दल के नेता लालमुनि चौबे ने जयप्रकाश नारायण के आन्दोलन में बिहार विधानसभा से अपना त्यागपत्र दे दिया।

सन 1980 में जनता पार्टी टूट गयी। भारतीय जनसंघ के एक गुट ने अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में जनसंघ से अलग होकर समाजवादी और गांधीवादी विचारधारा के नेताओं के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी का गठन किया। उसके बाद भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य प्रोफेसर बलराज मधोक ने अखिल भारतीय जनसंघ को चुनाव आयोग से पंजीकरण कराकर भारतीय जनसंघ को बनाए रखा। प्रोफेसर बलराज मधोक 2016 तक अखिल भारतीय जनसंंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रहे। उनकी मृत्यु के पश्चात अखिल भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. आचार्य भारतभूषण पाण्डेय हैं।

अखिल भारतीय जनसंघ की कथित विचारधारा “एकात्म मानववाद” सर्वप्रथम १९६५ में दीनदयाल उपाध्याय ने दी थी। जनसंघ हिन्दुत्व के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करता है और नीतियाँ ऐतिहासिक रूप से हिन्दू राष्ट्रवाद की पक्षधर रहा है। इसकी विदेश नीति राष्ट्रवादी सिद्धांतों पर केन्द्रित है। जम्मू और कश्मीर के लिए विशेष संवैधानिक दर्जा ख़त्म करना, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करना तथा सभी भारतीयों के लिए समान नागरिकता कानून का कार्यान्वयन करना अखिल भारतीय जनसंघ के मुख्य मुद्दे हैं।

लोकसभा चुनावों में क्या रही सफलता जानिए

1952 में 3.1 प्रतिशत वोट 3 सीट
1957 में 5.9 प्रतिशत वोट 4 सीट
1962 में 6.4 प्रतिशत वोट 14 सीट
1967 में 9.4 प्रतिशत वोट 35 सीट
1971 में 7.37 प्रतिशत वोट 22 सीट मिली

जनसंघ के अध्यक्ष कौन-कौन रहे जानिए

अध्यक्ष कौन रहे कब से कब तक रहे
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी 1951–52
मौलि चन्द्र शर्मा 1954
प्रेम नाथ डोगरा 1955
आचार्य देवप्रसाद घोष 1956–59
पीताम्बर दास 1960
अवसरला राम राव 1961
आचार्य देवप्रसाद घोष 1962
रघु वीर 1963
आचार्य देवप्रसाद घोष 1964
बच्छराज व्यास 1965
बलराज मधोक 1966
दीनदयाल उपाध्याय 1967–68
अटल बिहारी वाजपेयी 1969–72
लालकृष्ण आडवाणी 1973–77

भारतीय जनता पार्टी के गठन के पश्चात

प्रो. बलराज मधोक 1979-96
डॉ मुनीन्द्र मोहन चतुर्वेदी 1996-2000
प्रो. बलराज मधोक 2000-2016
आचार्य (डॉ) भारतभूषण पाण्डेय 2017 के बाद

भारतीय जनता पार्टी

यह भारत का एक प्रमुख राजनीतिक दल है 2016 के अनुसार भारतीय संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में यह भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और प्राथमिक सदस्यता के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा दल है।

BJP Full form In Hindi

इसका पूरा नाम Bharatiya Janata party भारतीय जानता पार्टी है। जिसे संक्षेप में भाजपा के नाम से जाना जाता है।

नोट: यह जानकारी इंटरनेट से एकत्रित करके आप तक पहुंचाई गई है, इसके लिए टिम द्वारा जानकारी को एकत्रित करते समय शुद्धता का ध्यान रखा गया है लेकिन गलती होना स्व्भविक है। अगर आपको कहीं पर भी गलती लगती है तो आप उसकी जानकारी इंटरनेट से देख सकते है।

सरकारी योजनाओ की जानकारी के लिए हमे जुड़े

हमारे साथ Telegram पर जुड़े Click Here
सरकारी योजनाओ व सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे ओर Whatsapp से अपना नाम ओर पता लिखकर भेजे-  7878656697

यह भी पढ़ें

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button