ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
सक्सेस स्टोरी

General Knowledge Gk In Hindi – प्रतियोगी परीक्षाओं के बेहतर तैयारी के लिए महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

General Knowledge Gk In Hindi – प्रतियोगी परीक्षाओं के बेहतर तैयारी के लिए महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स


General Knowledge Gk In Hindi

Q: 1 क्रिकेट के पिच की लम्बाई कितनी होती है ?

(A)20.75 मीटर
(B)20.02 मीटर
(C)18.25 मीटर
(D)19.18 मीटर

उत्तर – 20.02 मीटर

क्रिकेट के नियम 7 के मुताबिक क्रिकेट पिच को लेकर कुछ खास नियम बनाए गए हैं। जिसके अंतर्गत पिच की लंबाई 22 गज(20.02 मीटर) और चौड़ाई 10 फीट(3.0 मीटर) होती है पिच को बनाने व चुनने का काम मैदान के अधिकारियों का होता है।

Q: 2 बंधुआ मजदूरी अधिनियम कब लागू की गयी ?

(A)1975
(B)1977
(C)1976
(D)1978

उत्तर – 1976

बंधुआ मजदूरी एक प्रकार से मजबूर श्रम का एक विशिष्ट रूप है, जिसमें एक व्यक्ति को अपने कर्ज का भुगतान करने के लिए श्रम बेचने के लिए मजबूर किया जाता है। हालांकि, सभी बंधुआ मजदूरों को मजबूर नहीं किया जाता है, लेकिन अधिकांश मजबूर श्रम प्रथाओं को बंधुआ प्रकृति या तो जबरदस्ती या मजबूरी से जोड़ा जाता है। बंधुआ मजदूरी अधिनियम 1976 में लागू की गयी थी। इसका उद्देश्य – इस प्रणाली का अंत हो, जो व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनका शोषण न हो, बंधुआ मजदूरी को समाप्त किया जाये और मजदूरों को बाध्य न किया जाये आदि था।

Q: 3 गिर नेशनल पार्क कहाँ स्थित है ?

(A)पश्चिम बंगाल
(B)गुजरात
(C)राजस्थान
(D)असम

उत्तर – गुजरात

गिर नेशनल पार्क भारत के गुजरात में स्थित है, जो एशिया में सिंहों का एकमात्र निवास स्थान होने के कारण जाना जाता है। यह पार्क 2424 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

General Knowledge Gk In Hindi

Q: 4 मांच (Maach) किस राज्य का लोक नृत्य है ?

(A)हरियाणा
(B)केरल
(C)असम
(D)मध्यप्रदेश

उत्तर – मध्यप्रदेश

मांच मध्य प्रदेश राज्य का लोक नृत्य है। मांच मध्य प्रदेश का पारंपरिक नाट्य है मांच शब्द मंच और खेल दोनों अर्थों में इस्तेमाल किया जाता है मांच में पद्य की अधिवक्ता होती है इसके सवांदो को बोल तथा छंद योजना की वणन कहते हैं। इसकी धुनो को रंगत के नाम से जाना जाता है।

Q: 5 गुट निरपेक्ष आंदोलन का मुख्यालय कहाँ है ?

(A)वियना
(B)आस्ट्रिया
(C)जकार्ता
(D)वर्मिंघम

उत्तर – जकार्ता

गुट निरपेक्ष आंदोलन का मुख्यालय जकार्ता में है। जकार्ता इंडोनेशिया की राजधानी एवं सबसे बड़ा नगर है। इसका पुुुरा नाम बटाबिया है ।जकार्ता जावा के उत्तर-पश्चिमी तट पर स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल 661कि.मी. है एवं 2010 की जनगणना के अनुसार यहाँ की जनसंख्या लगभग 95,80,000 है। जकार्ता देश का आर्थिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक केंद्र है। जकार्ता जनसँख्या के मामले में इंडोनेशिया एवं दक्षिण-पूर्वी एशिया में प्रथम एवं विश्व में दसवें स्थान पर है।

Q: 6 मैटूर परियोजना किस नदी पर है ?

(A)पेरियार नदी
(B)भवानी नदी
(C)कावेरी नदी
(D)कृष्णा नदी

उत्तर – कावेरी नदी

मेट्टूर बाँध भारत मे कावेरी नदी पर 1934 में बनाया गया जो तमिलनाडु का सबसे बड़ा बाँध है, यह एक विशाल बाँध है। यह कावेरी नदी के एक गार्ज पर बना है जब कावेरी नदी मैदान मे उतरती है। यह बाँध मेट्टूर जलविद्युत परियोजना का एक अंग है। यह बांध भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित है।

Q: 7 भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड (भाविनी) का मुख्यालय कहाँ है ?

(A)मुंबई
(B)चेन्नई
(C)बेंगलुरु
(D)दिल्ली

उत्तर – चेन्नई

भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड (भाविनि), परमाणु ऊर्जा विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण मे आनेवाला, भारत सरकार का पूर्णत: स्वामित्वाधीन उद्यम है। इसका मुख्यालय चेन्नई में है।

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स

Q: 8 भारत में प्रथम ‘स्टॉक एक्सचेंज’ किस वर्ष में स्थापित हुआ था ?

(A)1882 में
(B)1875 में
(C)1914 में
(D)1942 में

उत्तर – 1875 में

मुंबई स्टॉक एक्सचेंज भारत और एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है। इसकी स्थापना 1875 में हुई थी। इस एक्सचेंज की पहुंच 417 शहरों तक है। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज भारतीय शेयर बाज़ार के दो प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों में से एक है।

Q: 9 निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा सही नहीं है ?

(A)कृष्णदेवराय – आमुक्त माल्यद
(B)हर्षवर्द्धन – नागानन्द
(C)कालिदास – ऋतुसंहार
(D)विशाखदत्त – किरातार्जुनीयम

उत्तर – विशाखदत्त – किरातार्जुनीयम

किरातार्जुनीयम् प्रसिद्ध प्राचीन संस्कृत ग्रंथों में से एक है। इसे एक उत्कृष्ट काव्य रचना माना जाता है। इसके रचनाकार महाकवि भारवि हैं, जिनका समय छठी-सातवीं शताब्दी माना जाता है। यह रचना ‘किरात’ रूपधारी शिव एवं पांडु पुत्र अर्जुन के बीच हुए धनुर्युद्ध तथा वार्तालाप पर आधारित है।

Q: 10 एशियाई खेलों का आरम्भ किस वर्ष में हुआ था ?

(A)1951
(B)1950
(C)1953
(D)1949

उत्तर – 1951

पहले एशियाई खेल 4 से 11 मार्च 1951 के बीच नई दिल्ली में आयोजित हुए थे। ये खेल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1950 में होने थे मगर तैयारियों में देरी के चलते इन्हें 1951 तक के लिए टाल दिया गया। हालाँकि जापान को लंदन में 1948 में हुए ओलंपिक में हिस्सा लेने नहीं दिया गया था और एशियाई खेल महासंघ की संस्थापक बैठक में भी वो शामिल नहीं हुआ मगर इन खेलों में उसने हिस्सा लिया। मगर कोरिया इस बैठक में कोरिया युद्ध के चलते शरीक़ नहीं हुआ। इन खेलों का उदघाटन भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने किया था और मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम में ये कार्यक्रम हुआ था।

 

हमारे साथ Telegram पर जुड़े Click Here
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे ओर Whatsapp से अपना नाम ओर पता लिखकर भेजे  7878656697

 

आज की सरकारी नौकरियों की जानकारी के लिए – यंहा क्लिक करें

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button