ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
सक्सेस स्टोरी

General Knowledge Question Answer, जनरल नॉलेज सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है

General Knowledge Question Answer, जनरल नॉलेज सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है


 

Q: 1 बजट किस अनुच्छेद में वर्णित है?

(A) अनुच्छेद-110

(B) अनुच्छेद-112

(C) अनुच्छेद-108

(D) अनुच्छेद-109

उत्तर – अनुच्छेद-112

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 में भारत के केन्द्रीय बजट को वार्षिक वित्तीय विवरण के रूप में निर्दिष्ट किया गया है, जो कि भारतीय गणराज्य का वार्षिक बजट होता है, जिसे प्रत्येक वर्ष फरवरी के पहले कार्य-दिवस को भारत के वित्त मंत्री द्वारा संसद में पेश किया जाता है | पहले इसे फरवरी के अंतिम कार्य-दिवस को पेश किया जाता था | भारत के वित्तीय वर्ष की शुरूआत, अर्थात 1 अप्रैल से इसे लागू करने से पहले बजट को सदन द्वारा इसे पारित करना आवश्यक होता है | पूर्व वित्त मंत्री मोरारजी देसाई ने अभी तक सबसे ज्यादा 10 बार बजट प्रस्तुत किया है |

Q: 2 प्रतिवर्ष………..के आसपास पृथ्वी सूरज के सबसे करीब होती है |

(A) 3 जुलाई

(B) 3 मई

(C) 3 जनवरी

(D) 3 मार्च

उत्तर – 3 जनवरी

वह स्थान जहां से ग्रह सूर्य से सबसे नजदीक होता है उपसौर कहलाता है | जब ग्रह सूर्य से परे सबसे दूर होता है, यह अपसौर पर होता है | जब पृथ्वी उपसौर पर होती है, यह सूर्य से लगभग 14.7 करोड़ कि॰मी॰(3 जनवरी) (9.1 करोड़ मील) दूर होती है | जब अपसौर पर होती है, सूर्य से 15.2 करोड़ कि॰मी॰ (9.5 करोड़ मील) दूर होती है | पृथ्वी, अपसौर (4 जुलाई)पर उपसौर पर की अपेक्षा सूर्य से 50 लाख कि॰मी॰ (30 लाख मील) ज्यादा दूर होती है | उपसौर की स्थिति 3जनवरी को होती है |

General Knowledge Question Answer

Q: 3 भारत का वह कौन-सा शहर है, जिसका डिजाईन ली कार्बूजियर द्वारा किया गया था?

(A) नई दिल्ली

(B) भोपाल

(C) चंडीगढ़

(D) अम्बाला

उत्तर – चंडीगढ़

ली कोर्बुज़िए की कलाकृति से 17 ऐसे स्थलों को चुना गया है, जो अंतराष्ट्रीय क्रमिक संपत्ति समेटे हुए सात देशों में फैले हुए हैं | और ये अतीत को पीछे छोड़ते हुए नए वास्तुशिल्पीय भाषा के आविष्कार के साक्षी हैं | ये अर्द्ध शताब्दी के उस दौर में बनाए गए, जिस दौर को ली कोर्बुज़िए ने “धैर्यशील अनुसंधान” के रूप में वर्णित किया | चंडीगढ़ (भारत) में दू कैपिटोल, टोक्यो (जापान) में विदेशी कला का राष्ट्रीय संग्रहालय, द हाउस ऑफ डॉ कुरुटचेट इन ला प्लाटा (अर्जेन्टीना) तथा मर्सिल (फ्रांस) में यूनाइट डीहैबिटेशन के भवन-समूह 20वीं शताब्दी के दौरान समाज की जरूरतों को पूरा करने के लिए आधुनिक चलन द्वारा नए वास्तुशिल्पीय तकनीकों के आविष्कार की चुनौतियों और प्रयोग के लिए ढूंढ़े गए समाधान को प्रकट करते हैं |

Q: 4 निम्नलिखित मंदिरों में से कौन-सा मंदिर 8वीं शताब्दी ईस्वी के दौरान नहीं बनाया गया था?

(A) कैलाशनाथ मंदिर, कांचीपुरम

(B) बृहदेश्वर मंदिर, तंजावुर

(C) शोर मंदिर, मामल्लापुरम

(D) विरुपाक्ष मंदिर, पट्टडकल

उत्तर – बृहदेश्वर मंदिर, तंजावुर

बृहदीश्वर मन्दिर या राजराजेश्वरम् तमिलनाडु के तंजौर में स्थित एक हिंदू मंदिर है जो 11वीं सदी के आरम्भ में बनाया गया था | इसका निर्माण 1003-1010 ई. के बीच चोल शासक प्रथम राजराज चोल ने करवाया था | उनके नाम पर इसे राजराजेश्वर मन्दिर का नाम भी दिया जाता है। इसे पेरुवुटैयार कोविल भी कहते हैं | यह मंदिर पूरी तरह से ग्रेनाइट नि‍र्मि‍त है | विश्व में यह अपनी तरह का पहला और एकमात्र मंदिर है जो कि ग्रेनाइट का बना हुआ है | यह अपनी भव्यता, वास्‍तुशिल्‍प और केन्द्रीय गुम्बद से लोगों को आकर्षित करता है | इस मंदिर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया है |

General Knowledge Question Answer

Q: 5 निम्नलिखित में से कौन-सा सांस्कृतिक पर्यटन स्थल बेतवा नदी के तट पर स्थित है?

(A) माण्डू

(B) ओरछा

(C) उज्जैन

(D) दतिया

उत्तर – ओरछा

ओरछा मध्य प्रदेश राज्य, भारत के निवारी जिले का एक शहर है | यह बेतवा नदी के तट पर स्थित है। ओरछा की स्थापना 16वीं शताब्दी में बुंदेला राजपूत प्रमुख, रुद्र प्रताप सिंह ने की थी | बेतवा यह आम तौर पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्यों के माध्यम से उत्तर-पूर्व में बहती है और 380 मील के पाठ्यक्रम के बाद हमीरपुर के पूर्व में यमुना नदी में खाली हो जाती है | बेतवा नदी की लंबाई लगभग 590 किमी है। यह यमुना नदी की सहायक नदियों में से एक है |

Q: 6 साईखोम मीराबाई चानू किस खेल से संबंध रखती हैं?

(A) तीरंदाजी

(B) भारोत्तोलन

(C) हॉकी

(D) निशानेबाजी

उत्तर – भारोत्तोलन

साइखोम मीराबाई चानू का जन्म 8 अगस्त 1994 को भारत के एक उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर की राजधानी इम्फाल में हुई थी | इनकी माता का नाम साइकोहं ऊँगबी तोम्बी लीमा है जो पेशे से एक दुकानदार हैं वहीँ इनके पिता का नाम साइकोहं कृति मैतेई है जो PWD डिपार्टमेंट में नौकरी करते हैं | मीराबाई चानू अपने बचपन के दिनों से ही भारत्तोलन में रूचि रखती थी | चानू ने 24 जुलाई 2021 को ओलम्पिक में 49 किग्रा भारोत्तोलन मेंं भारत के लिए पहला रजत पदक जीता |

Q: 7 …….के 42वें संविधान संशोधन अधिनियम के द्वारा भारत के संविधान की प्रस्तावना में ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द जोड़ा गया |

(A) 1978

(B) 1972

(C) 1973

(D) 1976

उत्तर – 1976

‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द 1976 के 42वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम के माध्यम से भारत के संविधान की प्रस्तावना में डाला गया | “धर्मनिरपेक्ष” शब्द का अर्थ है धर्म से “अलग” होना या कोई धार्मिक आधार नहीं होना | धर्मनिरपेक्षता का अर्थ है धर्म को जीवन के राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पहलुओं से अलग करना, धर्म को विशुद्ध रूप से व्यक्तिगत मामला माना जाता है | भारतीय धर्मनिरपेक्षता अपने मौलिक अधिकारों (अनुच्छेद 25-28) में भी परिलक्षित होती है, जहाँ यह अपने प्रत्येक नागरिक को किसी भी धर्म के अभ्यास के अधिकार की गारंटी देता है |

General Knowledge Question Answer

Q: 8 ठोला डांस किस राज्य से संबंधित है?

(A) मेघालय

(B) केरल

(C) गोवा

(D) कर्नाटक

उत्तर – गोवा

गोवा के लोक नृत्य हजारों वर्षों की परंपरा हैं जो गोवा के विभिन्न क्षेत्रों, धर्मों और जातियों की जीवन शैली, संस्कृतियों और आकांक्षाओं को प्रदर्शित करने वाले असंख्य रूप हैं | इनमें प्रमुख हैं दशावतार, घोडे मोदनी और गोप नृत्य | गोवा को ‘रोम ऑफ ईस्ट’के रूप में भी जाना जाता है, जो भारत में परंपरा गोयन संस्कृति और लोककथाओं के साथ सबसे लोकप्रिय और समकालीन पर्यटन स्थल है |

Q: 9  डिग्री फारेनहाइट कितने डिग्री सेंटीग्रेड के बराबर है?

(A) -20

(B) +20

(C) – 10

(D) +10

उत्तर –  – 10

तापमान पैमाने की इकाइयाँ तापमान को एक पैमाने से दूसरे पैमाने तक पहुँचाने में उपयोगी होती हैं | सेल्सियस पैमाने के तापमान को °C से निरूपित किया जाता है | फारेनहाइट पैमाने में तापमान °F द्वारा निरूपित किया जाता है | सेल्सियस (C) के पैमाने से इसके फ़ारेनहाइट (F) के बीच का संबंध F = 9/5C + 32 द्वारा दिया गया है | फारेनहाइट पैमाने पर मानव शरीर का तापमान 98.4°F होता है और सेल्सियस पैमाने में यह 37°C है |

Q: 10 धुआंधार जलप्रपात…………नदी पर स्थित है |

(A) गोदावरी

(B) कावेरी

(C) गण्डक

(D) नर्मदा

उत्तर –  नर्मदा

धुआँधार प्रपात मध्य प्रदेश के जबलपुर के निकट स्थित एक बहुत ही सुन्दर जल प्रपात है | भेड़ाघाट में जब नर्मदा नदी की ऊपरी धारा विश्व प्रसिद्ध संगमरमर के पत्थरों पर गिरती है, तो जल की सूक्ष्म बूँदों से एक धुएँ जैसा झरना बन जाता है, इसी कारण से इसका नाम ‘धुआंधार प्रपात’ रखा गया है | घुआंधार प्रपात अपनी शांति और सुन्दर दृश्यावली से पर्यटकों का मन मोह लेता है | इसका जल लगभग 95 मीटर की ऊँचाई से गिरता है |

हमारे साथ Telegram पर जुड़े Click Here
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे ओर Whatsapp से अपना नाम ओर पता लिखकर भेजे 7878656697

 

आज की सरकारी नौकरियों की जानकारी के लिए – यंहा क्लिक करें

 

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button