ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
सक्सेस स्टोरी

भारतीय संस्कृति, भारत के धर्म प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए पढ़ें

भारतीय संस्कृति, भारत के धर्म प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए पढ़ें

भारतीय संस्कृति, भारत के धर्म

भारत में धर्म जीवन जीने की परंपरा को कहा जाता है| हिंदू, जैन और बौध्द धर्म की स्थापना के साथ ही धर्म भारतीय जीवन का प्रमुख अंग बन गया| भारत हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, जैन, सिख, बौद्ध, पारसी आदि धर्मों का देश है| कुछ असमानताओं को छोडकर प्रत्येक धर्म में पूजा स्थल, त्यौहारों, देवी-देवताओं का अपना महत्व है| भारत में हिंदू धर्म के अनुयायी सर्वाधिक संख्या में है जो भारत की जनसंख्या का 80% है| मुस्लिम भारत का दूसरा सर्वाधिक बड़ा अल्पसंख्यक धर्म है |

हिंदू धर्म

Hindu Religion

हिंदू धर्म भारत का सबसे बड़ा धर्म है| यह मूल रूप से चार वेदों पर आधारित है जो विश्व की सबसे पुरानी रचनाएँ हैं| इसके अलावा अठारह पुराण, एक सौ आठ उपनिषद, रामायण और महाभारत भी हिंदू धर्म के प्रमुख ग्रन्थ है | इसमें तीन प्रमुख देवता ब्रह्मा, विष्णु, शिव हैं| श्री राम रामायण के नायक हैं जबकि श्रीकृष्ण महाभारत के नायक हैं| हिंदू धर्म भारत के अलावा नेपाल में सबसे बड़ा धर्म है | भारतीय संस्कृति, भारत के धर्म

सिख धर्म

Sikhism

सिख धर्म भारत में सोलहवीं शताव्दी में उभरा| सिख धर्म की स्थापना गुरु नानक देव ने की| सिख धर्म में कुल दस गुरु हुए| खालसा पंथ की स्थापना 1699ई. में गुरु गोविन्द सिंह ने की| इसका धर्म ग्रंथ गुरुग्रंथसाहिब है |

इस्लाम धर्म

Islam Religion

इस्लाम धर्म के संस्थापक मुहम्मद थे| इस्लाम धर्म हिंदू धर्म के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है| इस्लाम धर्म सबसे पहले केरल के मालबार तट पर अरब व्यापारियों के बाद आया| बाद में सल्तनत काल और मुगल काल में इस्लाम धर्म फला फूला| इस्लाम धर्म का पूजा स्थल मस्जिद और धर्म ग्रंथ कुरान है |

बौद्ध धर्म

Buddhism

बौद्ध धर्म की स्थापना गौतम बुध्द ने की| उन्होंने अपने परिवार से सन्यास लेकर ज्ञान प्राप्त किया| हिंदू और बौद्ध धर्म की शिक्षाओं में कई समानताएं हैं| बौद्ध धर्म चार सत्य पर आधारित है| बौद्ध धर्म में दुःख के नाश का अष्टांग मार्ग बताया गया है| यह धर्म दक्षिण पूर्व एशिया और चीन में तेजी से फैला| इस धर्म में त्रिपटिक प्रमुख ग्रंथ हैं अभिधम्म पिटक, सुत्त पिटक, विनय पिटक भारतीय संस्कृति, भारत के धर्म

ईसाई धर्म

Christianity

ईसाई धर्म की स्थापना ईसामसीह द्वारा की गयी थी|ईसाई धर्म भारत में सेंट थोमस द्वारा आया जिन्होंने केरल में एक गिरिजाघर की स्थापना की| भारत में 1544ई. से ईसाई मिशनरी ने काम करना शुरू किया| ब्रिटेन के दो सौ साल के राज में भी ईसाई धर्म भारत में फैला |

पारसी धर्म

Zoroastrianism

पारसी धर्म ईरान का प्रमुख धर्म था| पारसी लोग भारत में दसवीं शताब्दी में बसे जब अरब आक्रमणकारियों ने ईरान पर आक्रमण किया था| विश्व में पारसी धर्म मानने वाले लोगों में 85% भारत में ही रहते हैं| पारसी धर्म का ग्रंथ जैन्दअबेस्ता और पूजा स्थल ‘अग्नि मंदिर’ है |

जैन धर्म

Jainism

जैन धर्म विश्व के प्राचीन धर्मों में से एक है| इसमें कुल चौबीस तीर्थंकर थे जिनमें वर्धमान महावीर अंतिम तीर्थंकर थे| वर्धमान महावीर ने जैन धर्म को एक व्यापक रूप दिया| जैन धर्म में इतिहास में दो संगीतियाँ हुईं| यह सम्यक ज्ञान, सम्यक आचरण, सम्यक विश्वास पर आधारित है| जैन धर्म पूर्ण रूप से अहिंसक धर्म है |

हमारे साथ Telegram पर जुड़े Click Here
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे ओर Whatsapp से अपना नाम ओर पता लिखकर भेजे 7878656697

 

आज की सरकारी नौकरियों की जानकारी के लिए – यंहा क्लिक करें

 

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button