ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
Newsत्योहार

दिवाली के दिन ये संकेत मिले तो समझ जाए मां लक्ष्मी हैं प्रसन्न, होने वाला है शुभ ही शुभ

दिवाली के दिन ये चिजे दिखाई देना होता है शुभ

दिवाली के दिन ये संकेत मिले तो समझ जाए मां लक्ष्मी हैं प्रसन्न, होने वाला है शुभ ही शुभ

दिवाली हिंदुओं के सबसे प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है। जिसे पूरे भारत मे बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है, इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर महाराज और गणेश जी की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन दीप जलाए जाते है व एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। और ऐसा माना जाता है की मां अपने जिन भक्तो की भक्ति से सबसे अधिक प्रसन्न होती हैं उन्हें कुछ संकेत देती हैं। इनके बारें मे आप नीचे देख सकते है।

दिवाली के दिन ये संकेत मिलने होते है बहुत शुभ

गाय है समृद्धि का प्रतीक

शकुन शास्त्र में गाय को मां माना गया है। दिवाली वाले दिन केसरिया रंग की गाय का दिखाई देना बहुत ही शुभ संकेत है। ये गाय देवत्व का प्रतीक है और ये घर में समृद्धि लाती है।

छिपकली भी मनी जाती है शुभ संकेत

दिवाली की शाम को छिपकली दिखाई देना आपके लिए अच्छा संकेत है। ऐसा माना जाता है कि दीपावली को हमेशा लक्ष्मी-गणेश की पूजन के बाद छिपकली के दर्शन करने चाहिए।

छछूंदर के साथ होगा पैसों का आगमन

दिवाली की रात अगर आपको छछूंदर देखने को मिले तो ये शुभ संकेत है। शकुन शास्त्र के अनुसार, छछूंदर के साथ पैसों का भी आगमन होता है। अगर ये आपको दिख जाते हैं तो आप इनको भगाएं नहीं बल्कि उन्हें अपने रास्ते जाने दें।

उल्लू दिखने पर मां लक्ष्मी की कृपा होगी

उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन है, इसलिए दिवाली के दिन आपको उल्लू दिखाई देता है तो ये बहुत ही शुभ प्रतीक माना जाता है। इसका मतलब है कि आप पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा है और आपका पूरा साल अच्छा बना रहेगा।

बिल्ली है मां लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक

वैसे बिल्ली यदि रास्ता काट जाए तो यह कुछ बुरा होने का संकेत है, लेकिन दिवाली के दिन बिल्ली का घर में दिखना लाभदायक माना जाता है। इसे माता लक्ष्मी के आगमन का सूचक माना जाता है।

ये भी पढ़ें: दिवाली पूजन की विधि व सामग्री के बारें मे जानिए

सभी ताजा अपडेट के लिए आप टेलीग्राम चैनल से जुड़े – क्लिक करें

यह भी पढ़ें>>>

माँ लक्ष्मी जी की आरती

श्री गणेश जी की आरती

दिवाली के दिन माँ लक्ष्मी की इस फोटो से करें पुजा

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button