Karj Mafi Yojana 2023: किसानों के 50 हजार रुपए के कर्ज होंगे माफ, ऐसे करें आवेदन
किसान कर्ज माफी योजना 2023, Kisan Karj Mafi List Online 2023

Karj Mafi Yojana 2023: किसानों के 50 हजार रुपए के कर्ज होंगे माफ, ऐसे करें आवेदन
किसान कर्ज माफी योजना 2023, किसान कर्ज माफी योजना लिस्ट, Karj Mafi Yojana List Kaise Dekhe, सरकार करेगी किसानो का कर्ज माफ, सभी किसानो के लिए कर्ज माफी योजना को लेकर है खुशखबरी
Karj Mafi Yojana 2023
किसान कर्ज माफी योजना 2023 के तहत सरकार किसानों को देगी 2 हजार करोड़ रुपए की कर्जमाफी का फायदा। अगर आप एक किसान है और इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो यहां बताई गई जानकारी को आखिर तक पढ़ें और इस योजना लिस्ट मे अपना नाम जरूर चेक करें।
झारखंड सरकार किसानों का 50 हजार रुपए के कर्ज करेगी माफ जानिए पूरी डिटेल
किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और उन्हें फिर से बैंक से ऋण मुहैया कराने के उद्देश्य से कई राज्यों की सरकारो ने अपने राज्य के किसानों को कर्जमाफी योजना का लाभ प्रदान किया है। इस पोस्ट मे हम आपको झारखंड सरकार की ओर से भी किसानों के 31 मार्च, 2020 तक के मानक फसल ऋण बकाया खातों में 50 रुपए तक के बकाया ऋण माफ करने की योजना बनाई जा रही है, इसके लिए लाभार्थी सूची जल्द ही घोषित की जा सकती है। अगर आप भी झारखंड राज्य के किसान है और कर्जमाफी योजना का लाभ लेना चाहते हैं इस पोस्ट को आखिर तक पढ़ें और झारखंड सरकार की कर्जमाफी योजना का लाभ कैसे मिलेगा जानिए।
Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana क्या है जानिए
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सारेन द्वारा 15 अगस्त 2021 को झारखंड किसान कर्ज माफी योजना की घोषणा की गई थी। इस योजना के तहत राज्य के सभी सीमांत और छोटे किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। इसके लिए बजट में दो हजार करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। झारखंड में 5 लाख से भी अधिक ऐसे किसान हैं जिन्होंने कर्ज ले रखा है। इनमें से अधिकांश किसानों ने कर्ज किसान क्रेडिट कार्ड योजना के द्वारा लिया हुआ है। झारखंड में कर्ज माफी योजना को अगले साल तक बढ़ा दिया गया है। यदि किसान इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं जो भी किसान इस योजना का लाभ लेना चाहते है उन्हे आवेदन करना होगा और लाभार्थी सूची में अपना नाम देखना होगा। अगर लाभार्थी सूची में आपका नाम होता है तो आपका 50 हजार रुपए का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।
कर्ज माफी योजना का लाभ किन किसानो को मिलेगा
किसान कर्ज माफी योजना झारखंड के तहत राज्य के सभी छोटे और सीमांत किसानों के 50 हजार रुपए तक के कर्ज माफ किए जाएंगे। इसी के साथ ही गन्ने की फसल, फलों के साथ अन्य पारंपरिक खेती करने वाले किसानों को भी किसान कर्ज माफी योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। कर्ज माफी योजना का उद्देश्य किसानों की आर्थिक रूप से सहायता करना है जिससे की वे अपने कृषि संबंधी कार्यों के लिए दुबारा बैंक लोन ले सकें।
किसानों को ऋण में कितनी मिलेगी सहायता जानिए
झारखंड किसान कर्ज माफी योजना में किसानों को 50 हजार रुपए तक के ऋण माफ किए जाएंगे। अगर किसी किसान ने एक लाख रुपए का बैंक से कर्ज ले रखा है तो उसका 50 हजार रुपए तक कर्ज माफ होगा। और 50 हजार रुपए उसे ब्याज सहित बैंक को देने होंगे। यह भी पढ़ें – यूपी किसान कर्ज राहत योजना का लाभ कैसे मिलेगा जानिए
किसान कर्ज माफी योजना की पात्रता क्या है जानिए
किसान कर्ज माफी योजना झारखंड के लिए कुछ पात्रता और शर्तें भी निर्धारित की गई है जो आपको नीचे विस्तार से बताई गई है।
- वे किसान जो अपनी भूमि पर स्वयं कृषि करते है वे इस योजना के पात्र होंगे।
- गैर-रैयत किसान जो अन्य रैयतों की भूमि पर कृषि करते हैं और उनके पास स्वयं की भूमि नहीं है, ऐसे किसानों को भी कर्जमाफी योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- किसान कर्ज माफी योजना झारखंड का लाभ राज्य के स्थाई निवासी किसानो को ही दिया जाएगा।
- लाभार्थी किसान की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- एक परिवार से एक ही फसल ऋण धारक सदस्य पात्र को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
- फसल ऋण झारखंड में स्थित अर्हताधारी बैंक प्राप्त बैंक से निर्गत होना चाहिए।
- यह योजना सभी फसल ऋण धारक के लिए स्वैच्छिक है।
- किसान कर्ज माफी योजना में आवेदन करने वाले किसान अल्पावधि फसल ऋण धारक होना चाहिए।
- दिवंगत ऋण धारक का परिवार भी कर्ज माफी का पात्र होगा।
- आवेदन करने वाले किसान के पास मानक फसल ऋण खाता होना आवश्यक है।
- आवेदन के पास क्रेडिट कार्ड होना भी आवश्यक है। इसके अलावा आवेदक के पास राशन कार्ड, वैध आधार नंबर भी होना आवश्यक है।
किसान कर्ज माफी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
वे सभी किसान जो ऋण माफी योजना का लाभ लेना चाहते है उन्हें इसके लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए आपके पास नीचे बताए गए दस्तावेज़ होने चाहिए।
- आवेदन करने वाले किसान का आधार कार्ड
- किसान निवास प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट की पासबुक
- किसान का पहचान पत्र
- भूमि के सभी आवश्यक दस्तावेज
- किसान का आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- किसान की पासपोर्ट साइज फोटो
झारखंड किसान कर्ज माफी योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया
ऋण माफी योजना के लिए राज्य के किसान वाणिज्यिक बैंक, अनुसूचित सहकारी बैंक एवं ग्रामीण बैंक में किसान आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत कॉमन सर्विस सेंटर तथा बैंक के द्वारा आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया है जिससे आवेदकों को उनके अपने निकटतम बैंक शाखा से संपर्क करके वहां से फॉर्म लेना होगा। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही से भरना होगा। इसके बाद मांगे गए दस्तावेजों को संलग्न करके इसे बैंक में जमा कराना होगा। केवाईसी होने के बाद पात्र किसानों के ऋण माफ किए जाएंगे।
किसान कर्ज माफी के लिए अलग से तैयार होगा पोर्टल
झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के लिए राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) द्वारा एक पोर्टल तैयार किया जाएगा। इस पोर्टल पर सभी बैंक के डाटा को रखा जाएगा। इस पोर्टल पर किसान के कर्ज का पूरा ब्यौरा और कर्ज की श्रेणी आदि की जानकारी होगी। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति यानि एसएलबीसी द्वारा इस पोर्टल पर 50 हजार तक का कर्ज लेने वाले किसानों के लिए एक अलग फोल्डर बनाया जाएगा।
इसी प्रकार 50 हजार से ऊपर और एक लाख रुपए तक का लोन लेने वाले के लिए दूसरा फोल्डर और एक लाख से ऊपर और डेढ़ लाख रुपए तक का लोन लेने वाले किसानों के लिए एक और फोल्डर बनाया जाएगा। इसी प्रकार से एसएलबीसी के पोर्टल पर अलग-अलग श्रेणी और कर्ज की रकम के अनुसार अलग-अलग किसानों की सूची तैयार की जाएगी। अब इस सूची में से जिन किसानो का बकाया ऋण 50 हजार रुपए तक का है या जिन किसान ने 50 हजार तक का लोन लिया था उनका ऋण माफ किया जाएगा। इस पोर्टल पर ही राज्य सरकार की ओर से लाभार्थी सूची भी जारी की जाएगी।
कर्ज माफी योजना की अधिक जानकारी कहां से देखे
ऋण माफी योजना झारखंड की अधिक जानकारी के लिए राज्य के किसान अपने जिले की निकटतम शाखा से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा इसकी अधिकारिक https://jkrmy.jharkhand.gov.in/default?lb=en वेबसाइट पर जाकर इसकी जानकारी ले सकते हैं।
Official Website – Click Here
PM Kisan Samman Nidhi e-KYC Information Check |
Click Here |
Pm Kisan Samman Nidhi Ekyc Registration | Click Here |
हमारे साथ Telegram पर जुड़े | Click Here |
सरकारी योजनाओ की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे ओर Whatsapp से अपना नाम ओर पता लिखकर भेजे | 787865669 |
FAQ – Karj Mafi Yojana 2022
Karj Mafi Yojana 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
किसान कर्ज माफी योजना 2022 के लिए आवेदन की सम्पूर्ण जानकारी आपको ऊपर बताई गई है।
Karj Mafi Yojana 2022 के आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ क्या चाहिए?
किसान कर्ज माफी योजना 2022 के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज़ की जानकारी ऊपर बताई गई है।
Karj Mafi Yojana 2022 List मे नाम कैसे देखे?
Karj Mafi Yojana List 2022 मे नाम देखने की पूरी जानकारी ऊपर बताई गई है।