ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
Rajasthan Government SchemesSarkari Yojana

Mukhyamantri Awas Yojana Rajasthan, आवास योजना मे आवेदन करने पर मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री आवास योजना राजस्थान 2022, CM Awas Scheme Rajasthan 2022

Mukhyamantri Awas Yojana Rajasthan, आवास योजना मे आवेदन करने पर मिलेगा लाभ

Mukhyamantri Awas Yojana Rajasthan List, आवास योजना का लाभ कैसे मिलेगा, Mukhyamantri Awas Yojana Rajasthan List 2022, आवास योजना ऑनलाइन आवेदन, आवास योजना लिस्ट मे नाम कैसे देखे, आवास योजना लाभार्थी सूची ऑनलाइन कैसे देखे, पूरी जानकारी के लिए इस पोस्ट को अखित तक पढ़ें।

राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के आम नागरिकों को सरकारी सहायता प्रदान करने के लिए बहुत सी सरकारी योजनाओ का लाभ प्रदान किया जाता है आज हम आपको राजस्थान सरकार की एक एसी ही कल्याणकारी योजना के बारें मे आपको जानकारी प्रदान करने वाले है इस योजना का नाम है मुख्यमंत्री जन आवास योजना राजस्थान इस हाउसिंग स्कीम का शुभारंभ राजस्थान सरकार ने वर्ष 2015 में किया था। Mukhyamantri Jan Awas Yojana Rajasthan 2022 के तहत सरकार उन नागरिकों को मकान प्रदान करेगी। जो कम आय वर्ग (EWS) श्रेणी के अंतर्गत आते है। सरकार का इस योजना को शुरू करने का मुख्य लक्ष्य है की राजस्थान में रहने वाले गरीब नागरिकों का अपना घर हो।

Mukhyamantri Awas Yojana Rajasthan 2022 List

घर सभी लोगों के पास होना बहुत ही जरूरी है। लेकिन राज्य मे ऐसे बहुत से लोग है जो अपना खुद का घर बनाने में असमर्थ होते हैं। और इसका एक ही मुख्य कारण होता हैं आर्थिक तंगी। लेकिन अब राजस्थान में रहने वाले गरीब नागरिको लिए एक अच्छी खबर हैं कि अब ऐसे लोग जो गरीब हैं। और आर्थिक रूप से कमजोर हैं अब उनका खुद का घर होगा। इसके लिए राजस्थान सरकार ने Mukhyamantri Awas Yojana 2022 Rajasthan को शुरू किया है। इस योजना के तहत लोगों के घर बनवाएं जायेंगे। इस योजना का लाभ कैसे मिलेगा इसके लिए योग्यता कीका है इसके लिए आपको इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना होगा।

मुख्यमंत्री आवास योजना राजस्थान लिस्ट 2021-22, CM Awas Yojana List Rajasthan

Mukhyamantri Awas Yojana List 2022 Rajasthan के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भी LIG/ EWS परिवारों को मकान प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में भी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को पक्का मकान प्रदान किए जाएंगे। इस योजना मे केवल उन परिवारों को शामिल किया जाएगा, जिनके पास अपना पक्का घर नहीं है। इन लोगों को सरकार द्वारा सस्ते दाम पर मकान उपलब्ध कराये जायेंगे। योजना हेतु पात्रता शर्ते, आवश्यक दस्तावेज, और अन्य प्रावधान भी है जिनकी जानकारी आपको नीचे बताई गई है।

यह भी पढ़ें

Mukhyamantri Awas Yojana Rajasthan Highlights

योजना का नाम मुख्यमंत्री जन आवास योजना राजस्थान (CM Jan Awas Yojana Rajasthan)
लॉन्च की गयी 2009 में
शुरुआत 2015 से
योजना की घोषणा राजस्थान सरकार द्वारा
लाभार्थी नागरिक आर्थिक रूप से कमजोर लोग (EWS)
संबंधित विभाग शहरी विकास एवं आवास विभाग
Official Website http://urban.rajasthan.gov.in/rhb
लेख श्रेणी प्रधानमंत्री आवास योजना राजस्थान सूची

मुख्यमंत्री जन आवास योजना राजस्थान की विशेषताएं

  • Key Features of CM Jan Awas Yojana Rajasthan – मुख्यमंत्री जन आवास योजना 2022 का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी योग्य लोगो के लिए सस्ते एवं गुणवत्ता वाले आवास प्रदान करना है, ताकि राज्य का विकास हो सके।
  • इस योजना को प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के साथ एकीकृत किया गया हैं।
  • जो गरीबों के सपनों को साकार करने के लिए शुरू की गई हैं, ताकि लाभार्थियों को अधिक प्रोत्साहन प्रदान किया जा सके।
  • राज्य में सस्ते आवास के निर्माण के लिए निजी डेवलपर्स और सरकारी बॉडीज को आकर्षित करने के लिए कई प्रावधान है।
  • इसके लिए आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) और कम आय वाले (LIG) लोगों के लिए आवास के निर्माण के लिए हाउसिंग बोर्ड, विकास अथॉरिटी, शहरी सुधार ट्रस्ट और अन्य लोकल बॉडीज को प्रेरित किया जायेगा।

जन आवास योजना राजस्थान में कुछ अन्य प्रावधान

Some Other Provisions in Mukhyamantri Jan Awas Yojana Rajasthan इस योजना के तहत, निजी डेवलपर्स और साथ ही राज्य में आवास प्रदान करने के लिए जिम्मेदार सरकारी बॉडीज के लिए भी कुछ प्रावधान हैं, जैसे;

  1. इस योजना के तहत, निजी डेवलपर्स के लिए भूमि रूपांतरण या भूमि उपयोग परिवर्तन चार्जेज के लिए आर्थिक रूप से कमजोर या कम आय वाले लोगों पर 100% की छूट प्रदान की गई है।
  2. इसके साथ ही बिडिंग प्लान के अप्रूवल चार्जेज में भी 100% की छूट प्रदान की गई है और निजी डेवलपर्स भी समय पर प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए बाध्य है।
  3. इन सभी प्रावधानों के साथ प्रोजेक्ट को पूरा करने की समय सीमा का भी निर्धारित किया गया है जिसकी जानकारी आपको नीचे टेबल मे बताई गई है।

आवास योजना मे समय सीमा का निर्धारिन इस प्रकार है

प्रोजेक्ट (प्रति यूनिट) समय सीमा
200 तक ईडब्ल्यूएस / एलआईजी यूनिट्स 30 महीने में
200 से 400 तक ईडब्ल्यूएस / एलआईजी यूनिट्स 36 महीने में
400 से 600 तक ईडब्ल्यूएस / एलआईजी यूनिट्स 42 महीने में
600 के ऊपर ईडब्ल्यूएस / एलआईजी यूनिट्स 48 महीने में

मुख्यमंत्री आवास योजना राजस्थान के लिए पात्रता/ योग्यता

Mukhyamantri Awas Yojana Rajasthan Eligibility – इस आवास योजना का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार को निम्नलिखित योग्यता (पात्रता) को पूरा करना होगा।

आवासीय योग्यता: इस योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) एवं कम आय वाले (LIG) हैं, यदि वे राजस्थान के रहने वाले हैं तो उन्हें घर प्रदान किये जाने का प्रावधान है।

आय सीमा: इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनकी सालाना आय 5 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। और जो लोग कम आय सीमा वाली श्रेणी में आते हैं उनकी सालाना आय 3 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

घर नहीं होना: इस योजना में यह पात्रता रखी गयी है कि इसमें केवल वे लोग शामिल होकर लाभ ले सकते हैं। जिनके नाम पर कोई घर या पक्का मकान नहीं हैं। और न ही उसके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर कोई घर या पक्का मकान हैं।

जन आवास योजना राजस्थान के लिए आवश्यक दस्तावेज़

Documents Required for Mukhyamantri Jan Awas Yojana Rajasthan  राजस्थान जन आवास योजना 2022 मे आवेदन करने के लिए आपको पास नीचे बताए गए दस्तावेज़ होने चाहिए।

  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • राष्ट्रीय बैंक खाता नंबर आदि

राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना आवेदन/ पंजीकरण करने की प्रक्रिया

  • Rajasthan Mukhyamantri Jan Awas Yojana Application/ Registration Process – इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा। इसका लिंक आपको नीचे दिया गया है।
Official Website Rajasthan Mukhyamantri Jan Awas Yojana
  • कगार आप इस वेबसाइट में पहली बार लॉग इन कर रहे हैं तो आपको पहले खुद को रजिस्टर करना होगा।
  • रजिस्टर करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Official Website Mukhyamantri Jan Awas Yojana Ragistration Portal
  • इस लिंक पर क्लिक करने पर आपके सामने एक राजस्थान हाउसिंग बोर्ड रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में सभी सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरनी है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको कैप्चा कोड भरने है और सबमिट के बटन पर क्लिक करना है। इस प्रकार आप इस वेबसाइट में रजिस्टर हो सकते है।
  • RHB वेबसाइट में रजिस्टर होने के बाद, आपको इसमें वहीँ यूजर नाम और पासवर्ड के साथ खुद को लॉग इन करना है जिसे आपने इसमें रजिस्टर होते समय इंटर किया था।
  • राजस्थान हाउसिंग बोर्ड पोर्टल में लॉग-इन कर लेने के बाद, आप आसानी से इस योजना के आवेदन फॉर्म को भर सकते हैं। और अपना खुद का घर बनाने का सपना पूरा कर सकते हैं।

Rajasthan Housing Board 2021-2022 (RHB)

अगर आप भी राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के तहत आवासीय/ छोटी दुकान और ई-आक्शन बडी दुकान के लिए आवेदन/पंजीकरण (ई-बिड सबमिशन) करना चाहते हो तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

Official Website Registration for Submission
  1. बुधवार नीलामी उत्सव के लिए हेल्पलाइन नंबर: (0141) 2744-688 / 2740-009
  2. मोबाइल हेल्पलाइन नंबर: (+91) 94610-54291/94610-54292/94602-54319
  3. (प्रातः 8 से सायं 8 तक और शनिवार/रविवार 10 से 5 बजे तक)
  4. H1 Bidder Report Of Commercial Plots/ Shops: Click Here

मुख्यमंत्री आवास योजना राजस्थान सूची/ लिस्ट 2022, CM Awas Scheme List 2022 Rajasthan

Mukhyamantri Awas Yojana Rajasthan List 2022 और ड्रा लिस्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट urban.rajasthan.gov.in पर जाए। इसके बाद, पोर्टल में “Lottery Draw Allotment Result” सेक्शन में क्लिक करे। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर में सम्पर्क कर सकते है।

Mukhyamantri Awas Yojana Rajasthan Helpline Number

कार्यालय का पता आवास भवन, जन पथ ज्योति नगर, जयपुर (302-005) राजस्थान
फोन नंबर (0141) 2740-812 / 113/614
फैक्स नंबर (0141) 2740-175 / 593/746
आधिकारिक ईमेल आईडी [email protected]

सरकारी योजनाओ की जानकारी के लिए हमसे जुड़े

हमारे साथ Telegram पर जुड़े Click Here
सरकारी भर्तियों ओर सरकारी योजनाओ की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे ओर Whatsapp से अपना नाम ओर पता लिखकर भेजे 7878656697

यह भी पढे

ई-श्रमिक कार्ड से हर महीने 500 रुपए कैसे मिलेंगे पूरी जानकारी यहाँ से देखे

श्रमिक कार्ड कैसे बनवाए पूरी जानकारी यहाँ से देखे

ई श्रम कार्ड पहली किश्त के पैसे कब आयेंगे, E-Shram Card के फायदे 2022

ई श्रम कार्ड 1000 रुपए की किस्त 6,44,809 लाभार्थियों के खाते मे भेजी गई, जानिए पूरी डिटेल

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button