ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
सक्सेस स्टोरी

National Sports Awards, राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों के जवाब जाने

 

National Sports Awards, राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों के जवाब जाने


1 नवंबर, 2021 को, खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 (National Sports Awards 2020) के विजेताओं को ट्राफियां सौंपीं।

मुख्य बिंदु

  • इन पुरस्कारों के विजेताओं को पहले ही नकद पुरस्कार मिल चुके थे, लेकिन वे 2020 के आयोजन के दौरान अपनी ट्राफियां और प्रशस्ति पत्र लेने में असमर्थ थे क्योंकि खेल पुरस्कार समारोहकोविड -19 महामारी के बीच वर्चुअली आयोजित किया गया था।
  • खेल मंत्रालय ने 29 अगस्त, 2020 को 27 अर्जुन पुरस्कार और 5 राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार सहित कुल 74 राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान किए थे।

अर्जुन पुरस्कार 2020

अतनु दास (तीरंदाजी), चिराग चंद्रशेखर शेट्टी (बैडमिंटन), दुती चंद (एथलेटिक्स), ईशांत शर्मा (क्रिकेट), दीप्ति शर्मा (क्रिकेट), दिव्या काकरान (कुश्ती) इत्यादि।

द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफ-टाइम कैटेगरी) 2020

नरेश कुमार (टेनिस), रोमेश पठानिया (हॉकी), धर्मेंद्र तिवारी (तीरंदाजी), ओम प्रकाश दहिया (कुश्ती) इत्यादि।

National Sports Awards

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2020

रोहित शर्मा (क्रिकेट), मनिका बत्रा (टेबल टेनिस) मरियप्पन थंगावेलु (पैरा-एथलेटिक्स), रानी रामपाल (हॉकी) और विनेश फोगट (कुश्ती) को प्रदान किया गया।

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार

  • नवोदित और युवा प्रतिभा श्रेणी की पहचान और पोषण- लक्ष्य संस्थान और सेना खेल संस्थान को यह पुरस्कार दिया गया।
  • कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व श्रेणी के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन के लिए पुरस्कार तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) लिमिटेड को प्रदान किया गया।

ध्यानचंद पुरस्कार 2020

कुलदीप सिंह भुल्लर (एथलेटिक्स), लाखा सिंह (मुक्केबाजी), तृप्ति मुरगुंडे (बैडमिंटन), एन उषा (मुक्केबाजी), मनप्रीत सिंह (कबड्डी), नंदन बल (टेनिस) आदि को प्रदान किया गया।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार

यह भारत में ‘छह खेल पुरस्कार’ का सामूहिक नाम है। यह पुरस्कार युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा प्रदान किये जाते हैं

हमारे साथ Telegram पर जुड़े Click Here
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे ओर Whatsapp से अपना नाम ओर पता लिखकर भेजे  7878656697

 

आज की सरकारी नौकरियों की जानकारी के लिए – यंहा क्लिक करें

 

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button