ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
Newsआर्टिकल

NGO क्या होता है

NGO - Non Governmental Organization

एनजीओ क्या होता है ?

NGONon Governmental Organization, गैर सरकारी संगठन, जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है, कि ऐसी संस्था, संगठन या कंपनी जिनका लाभ कमाने का उद्देश्य ना हो,

एवं प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से देश एवं आमजन की सेवा के लिए बनाई गई संस्थाएं एनजीओ होती है |

देश और दुनिया में आज ऐसे बहुत से बेसहारा और गरीब जरूरतमंद परिवार एवं लोग हैं जो गरीबी और उत्पीड़न का शिकार है, लेकिन आज के दौर में इंसानियत की बात की जाए तो शायद ही कहीं पर बची होगी, उन्हीं में से एनजीओ – गैर सरकारी संगठन ( NGO) किसी फरिश्ते से कम नहीं है जो अपने लाभ के बारे में बिना सोचे इन लोगों की मदद करते हैं |

SearchDuniya.Com

 

क्या आप भी ऐसे जरूरतमंद, गरीब बेसहारा लोगों एवं परिवारों की मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाना चाहते हैं,

अगर आप ऐसा करना चाहते हैं तो आपके पास दो ऑप्शन है,

या तो आप किसी एनजीओ के साथ मिलकर इनकी सेवा कर सकते हो या फिर आप अपना स्वयं का एनजीओ बनाकर भी कर सकते हो ||

अगर आप अपना स्वयं का एनजीओ बनाना चाहते हो तो आपको एनजीओ की पूरी जानकारी होनी चाहिए-

NGO क्या होता है

NGO एक प्राइवेट संस्था या संगठन होता है |

एनजीओ द्वारा कई प्रकार से लोगों की मदद करके सामाजिक काम किए जाते हैं,

बहुत से एनजीओ ऐसे सामाजिक कार्यों पर काम कर रहे हैं,

जैसे-

  • अनाथ आश्रम – अनाथ एवं गरीब बच्चों को घर देना |
  • बुजुर्ग आश्रम – बुजुर्ग व्यक्तियों की देखभाल करना |
  • विधवा महिलाओं के लिए आवास |
  • गरीब अनाथ बच्चों को पढ़ाना  |
  • महिलाओं की सुरक्षा करना  |
  • गरीब अनाथ बच्चों को भोजन खिलाना |
  • पर्यावरण की रक्षा करना |
  • भ्रष्टाचार को रोकना |
  • बाल विवाह को रोकना |
  • बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाना |
  • बेजुबान पशु पक्षियों की रक्षा |
  • मानव सेवा |
  • सामाजिक सेवा, आदि

समाज का कल्याण एवं विकास करना ही एनजीओ का मुख्य उद्देश्य होता है |

NGO क्या होता है

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button