प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन, Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana (PMAYG) 2022
Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana Apply Kaise Kare, पीएम ग्रामीण आवास योजना फॉर्म व स्टेटस चेक करें
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन, Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana (PMAYG) 2022
Pradhan mantri Awas Yojana, Pradhan mantri Gramin Awas Yojana, Pradhan mantri Gramin Awas Yojana Online Apply, पीएम ग्रामीण आवास योजना फॉर्म, ग्रामीण आवास योजना स्टेटस चेक करें, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट
भारत मे बहुत से नागरिक है जो अपनी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण खुद का घर नहीं बना पाते है ऐसे मे सरकार द्वारा इन लोगो को सहायता पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2022 को शुरू किया गया है। Gramin Awas Yojana को बर्ष 2015 मे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी लांच किया गया था। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को घर बनाने व पुराने घरों की मरम्मत करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत मिलने वाली सहायता समतल धरातल पर 120000 एवं पहाड़ी इलाकों के लिए 130000 रुपए है। PM Gramin Awas Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया व लाभ लेने की सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे विस्तार से बताई गई है।
Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana
पीएम ग्रामीण आवास योजना की कुल लागत लगभग 130075 करोड़ रूपये है PM Gramin Awas Yojana मे लागने वाली कुल लागत का वहन केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार के बीच 60 :40 के साझा क्षेत्रो में की जाएगी। पहाड़ी क्षेत्रो के लिए 90 :10 के बीच साझा की जाएगी। Gramin Awas Yojana 2022 के तहत ग्रामीण क्षेत्रो में पक्का घर निर्माण का काम वर्ष 2022 तक पूरा किया जायेगा। PMAY Gramin के तहत आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थी के बैंक खाते मे भेजी जाएगी।
Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana
योजना का नाम | प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना |
विभाग | विभाग ग्रामीण विकास मंत्रालय |
योजना आरंभ की तिथि वर्ष | 2015 |
ऑनलाइन आवेदन की तिथि | Available Now |
योजना का प्रकार | Central Govt. Scheme |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
लाभार्थी | SECC-2011 Beneficiary |
उद्देश्य | House For all |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pmayg.nic.in/ |
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की अवधि 3 वर्षों तक बधाई ग
पीएम आवास योजना (Gramin Awas Yojana) 8 दिसंबर 2021 को केंद्रीय मंत्रिमंडल के द्वारा अगले 3 वर्षों के लिए जारी रखने की मंजूरी प्रदान की गई। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का विस्तार मार्च 2021 से मार्च 2024 तक कर किया गया है। इस योजना का लाभ अब उन ग्रामीण लोगो को भी मिल सकेगा जो अभी तक इस योजना का लाभ नहीं ले पाये है। इस योजना की अवधि बढ़ाने के बाद शेष 155.75 लाख घरों के निर्माण किए जा रहे है। जिससे कि 2.95 करोड़ घरों के निर्माण के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता प्राप्त होगी। 155.75 लाख घरों के निर्माण में सरकार द्वारा 198581 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का उद्देश्य
देश के ग्रामीण क्षेत्रो में रहने वाले पिछड़े वर्ग के लोग जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण खुद का पक्का घर नहीं बना पाते है ब प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2022 का लाभ मिलने से अब उनका भी घर का सपना साकार होगा। अब ऐसे लोगो को स्वयं का पक्का घर बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करेगी जिससे ये भी आसानी से खुद का घर बना सकेंगे। इसके साथ ही सरकार द्वारा शौचालय बनाने के लिए 12000 रूपये की सहायता भी प्रदान की जाएगी।
EWS | LIG | MIG आई | MIG II | |
अधिकतम होम लोन राशि | 3 लाख रुपए तक | 3-6 लाख रुपए | 6-12 लाख रुपए | 12-18 लाख रुपए |
ब्याज़ सब्सिडी | 6.50% | 6.50% | 4.00% | 3.00% |
अधिकतम ब्याज़ सब्सिडी राशि | 2,67,280 रुपए | 2,67,280 रुपए | 2,35,068 रुपए | 2,30,156 रुपए |
अधिकतम कारपेट एरिया | 30 Sq. m. | 60 Sq. m. | 160 Sq. m. | 200 Sq. m. |
Gramin Awas Yojana के लाभार्थी कौन है
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
- कम आय वाले लोग
- महिलाएं किसी भी जाति या धर्म की
- मध्यम वर्ग 1
- मध्यमवर्ग 2
- अनुसूचित जाति
- अनुसूचित जनजाति
ग्रामीण आवास योजना पीएम की विशेषताएं
- इस योजना के तहत 1 करोड़ आवास बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- ग्रामीण आवास योजना 2022 के अंतर्गत आवास निर्माण के लिए जगह को 20 वर्ग मीटर से बढ़ाकर 25 वर्ग मीटर किया गया जायेगा जिसमे रसोई हेतु क्षेत्र भी शामिल है।
- योजना के तहत मैदानी क्षेत्रो में इकाई सहायता 1.20 लाख रूपये है और पहाड़ी क्षेत्रो में इकाई सहायता 1.30 लाख रूपये है।
- इस योजना की कुल लागत 1,30 075 करोड़ रूपये है जो केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा 60 : 40 के अनुपात में वहन की जाएगी।
- ग्रामीण क्षेत्रो के परिवार का चयन SECC 2011 के आकड़ो के आधार पर किया जायेगा।
- अपने राज्य में दुर्गम क्षेत्र का वर्गीकरण राज्य सरकारों को करना होगा। इस तरह का वर्गीकरण किसी अन्य प्रावधान के अंतर्गत राज्य में मौजूदा वर्गीकरण के आधार पर और मापदंड पर आधारित कार्यप्रणाली का प्रयोग करते हुए किया जायेगा।
- हिमाचल राज्य, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को भी इस श्रेणी में शामिल किया जायेगा।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना से मिलने वाली सुविधाएं
- शौचालय को Gramin Awas Yojana से जोड़ा गया है। अब शौचालय के निर्माण के बाद ही घर को पूर्ण माना जाएगा।
- सरकार द्वारा शौचालय निर्माण के लिए 12000 की राशि स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रदान की जाएगी।
- प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत निर्माणित घरों में बिजली मंत्रालय की दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना/ सौभाग्य योजना के माध्यम से विद्युतीकरण किया जाएगा।
- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत फ्री एलपीजी कनेक्शन दिये जाएंगे।
- जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइप से जल पूर्ति उपलब्ध कराने पर बल दिया जाएगा।
- विधवा, अविवाहित और अलग व्यक्ति को छोड़कर मकान का आवंटन पति पत्नी के नाम में संयुक्त रूप से किया जाएगा।
- 31 मार्च 2021 तक ग्रामीण महिलाओं के नाम पर 68 प्रतिशत आवास या तो अकेले या संयुक्त रूप से स्वीकृत किए गए हैं।
- मकान निर्माण की अच्छी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्री का उपयोग करके ग्रामीण राजमिस्ट्रियो को प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण और प्रमाणन कार्यक्रम पूरे भारत में शुरू किया गया है।
- 8 अप्रैल 2021 तक 1.18 लाख ग्रामीण राजमिस्त्रीयो को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
- कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान इस योजना के अंतर्गत मकान निर्माण का कार्य 45 से 60 दिन में पूर्ण कर लिया गया है जो कि पहले 125 दिनों में पूर्ण किया जाता था।
ग्रामीण आवास योजना की देख-रेख
- इस योजना की देख रेख एंड टू एंड ई गवर्नेंस मॉडल एमआईएस आवास सॉफ्ट और आवास ऐप के माध्यम से की जाएगी।
- प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी महत्वपूर्ण कार्य जिसमें लाभार्थी की पहचान से लेकर निर्माण से जुड़ी सहायता प्रदान करना शामिल है, एमआईएस आवाससॉफ्ट पर किए जाएंगे।
- लाभार्थियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भुगतान किया जाएगा।
- इस योजना का सोशल ऑडिट सामाजिक भागीदारी के माध्यम से किया जाएगा।
- इसके अलावा दिशा कमेटी की बैठक सांसद की अध्यक्षता में की जाएगी।
Gramin Awas Yojana Statistics
MoRD Target | 2,28,22,376 |
Registered | 1,91,07,740 |
Sanctioned | 1,79,29,088 |
Completed | 1,22,43,308 |
Fund Transferred | 1,73,456.25 crore |
पीएम ग्रामीण आवास योजना 2022 की पात्रता (Eligibility of PM Gramin Awas Yojana 2022)
- आवेदक भारत का निवासी होना चाहिए।
- PM Gramin Awas Yojana 2022 के तहत ऐसे परिवार जिनमे 16 से 59 वर्ष की आयु का कोई वयस्क सदस्य नहीं होना चाहिए।
- महिला मुखिया वाले परिवारों जिनमे 16 से 59 वर्ष की आयु का कोई वयस्क सदस्य नहीं होना चाहिए।
- ऐसे परिवार जिसमे 25 वर्ष से अधिक आयु का कोई साक्षर वयस्क सदस्य नहीं होना चाहिए
पीएम ग्रामीण आवास योजना 2022 हेतु आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- आवेदक का पहचान पत्र
- आवेदक का बैंक खाता जो आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana 2022 Online Ragistration
Gramin Awas Yojana 2022 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करे? PM Gramin Awas Yojana 2022 Online Apply इस योजना के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लोग आवेदन कर सकते है जिनका नाम 2011 सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना सूचि है। अगर आपका नाम इस सूचि में है तो आप क्षेत्रीय पंचायत से आपको ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन के लिए यूज़रनाम तथा पासवर्ड दिया जायेगा। PMAY Gramin 2022 के तहत आप इस यूज़र नाम तथा पासवर्ड से आवेदन फॉर्म भर सकते है और आवेदन करके ग्रामीण क्षेत्र के लोग इस योजना का लाभ ले सकते है और अपना पक्का घर बनाने का सपना पूरा कर सकते है। Gramin Awas Yojana 2022 के लिए आवेदन तीन चरणो में किया जा सकता है।
पहला चरण
- सबसे पहले आपको PM Gramin Awas Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है अब आपके सामने Home Page खलेगा।
- यहां आपको DATA ENTRY के ऑप्शन पर क्लिक करना है इसके बाद PMAY Rural ऑनलाइन आवेदन लॉगिन लिंक खुलेगा। इसके बाद पंचायत तथा ब्लॉक स्तर से मिला हुआ Username, Paasword की सहायता से पंजीकरण लॉगइन करें। Login होने के बाद अपनी सुविधा अनुसार यूज़र नाम पासवर्ड को बदल दे।
- इसके बाद आपको PMAY Online Login पोर्टल पर 4 विकल्प दिखाई देंगे first PMAY G ऑनलाइन आवेदन, second आवास आप द्वारा खींची गयी फोटो का सत्यापन, third स्वीकृति पत्र Download करना, FOURTH FTO के लिये ऑर्डर शीट तैयार करना है।
- इन चारो विकल्प में से पहले वाले PMAY G ऑनलाइन पंजीकरण पर Click करके पंजीकरण फॉर्म को ओपन करना है।
दूसरा चरण
- PMAY G के पंजीकरण फॉर्म को Open करने के बाद पंजीकरण फॉर्म में चार प्रकार डिटेल्स First Personal Details, Second Bank A/C Details, Third Convergence Details ,Fourth Details From Concern Office भरनी है।
- पंजीकरण के प्रथम भाग में लाभार्थी पंजीकरण की सभी सूचनाएं भरें तथा मुखिया का चयन करके मुखिया की सभी जानकारी यहां दर्ज करें।
तीसरा चरण
- तीसरे चरण में Gramin Awas Yojana के आवेदन फॉर्म को संशोधित करने के लिए के पोर्टल को यूज़र नेम व पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करे तथा पंजीकरण फॉर्म को संशोधित करने के लिए Registration Form पर क्लिक करे।
- इस प्रकार आप प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में आवेदन फॉर्म भर कर आवेदन कर सकते है और इस योजना का लाभ ले सकते है।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना एप्लीकेशन फॉर्म
ग्रामीण आवास योजना मे ग्रामीण क्षेत्रो के लाभार्थियों का चयन 2011 सामाजिक, आर्थिक जाति जनगणना (SECC)के आकड़ो के अनुसार किया जायेगा। Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana 2022 के अंतर्गत इच्छुक लाभार्थी ऑनलाइन तथा ऑफलाइन आवेदन दोनों प्रकार से आवेदन कर सकते है। इस योजना की Official Website http://pmayg.nic.in/ पर पंजीकरण कर सकते है तथा क्षेत्रीय पंजायत तथा जनसेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लाभार्थी सूची कैसे देखें
- सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने Home Page खुलेगा।
- होम पेज पर आपको स्टेकहोल्डर्स के Tab पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको आई ए वाई/पीएमएवाईजी बेनेफिशरी के लिंक पर Click करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक New Page खुलेगा जिसमें आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।
- अब आपको Submit के बटन पर क्लिक करना होगा।
- बेनेफिशरी डिटेल आपकी Computer Screen पर होंगी।
PM Gramin Awas Yojana Helpline Number
Toll-Free Number | 1800116446 |
Email Id | [email protected] |
Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana List | Click Here |
Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana Online Apply | Click Here |
Home Page | Click Here |
यह भी पढ़ें – केंद्र सरकार की योजनाओं की लिस्ट
यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना
ये भी पढ़ें – श्रमिक कार्ड का लाभ
FAQ
प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट 2022 मे अपना नाम कैसे देखें?
पीएम आवास योजना लिस्ट मे आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
पीएम आवास योजना के लिए आवेदन करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया व डायरेक्ट लिंक ऊपर दिया गया है।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना PDF कैसे डाउनलोड करें?
पीएम आवास योजना फॉर्म पीडीएफ़ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऊपर दिया गया है।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास 2022 क्या है?
इस योजना के तहत देश के ग्रामीण क्षेत्र के लोग जो गरीब व पिछड़े वर्ग के है उन्हे घर खरीदने के लिए सहायता प्रदान करने की एक सरकारी योजना है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची 2011?
पीएम आवास योजना ग्रामीण सूची 2011 की जानकारी ऊपर विस्तार से बताई गई है।