(PM Mudra Yojana) प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना 2022, PMMY Loan आवेदन
PM Mudra Loan Yojana 2022-23, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड

(PM Mudra Yojana) प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना 2022, PMMY Loan आवेदन
PMMY Mudra Loan Online Apply, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना ऑनलाइन फॉर्म, पीएम मुद्रा लोन योजना का स्टेटस mudra.org.in व हेल्पलाइन नंबर, Pradhan Mantri Mudra Yojana Application Form, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना 2022
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 8 अप्रैल 2015 को प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना 2022 की शुरुआत की थी. इस योजना की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य देश में सभी छोटे कारोबारीयों व युवाओ को स्वरोजगार के लिए लोन प्रदान करना है. जो भी व्यक्ति अपना स्वयं का व्यवसाय करना चाहता है वह Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana के तहत 10 लाख तक का मुद्रा लोन प्राप्त कर सकता है. इस पोस्ट में हम आपको PM Mudra Loan का लाभ कैसे मिलेगा, इस योजना की पात्रता क्या है, आवेदन कैसे करें आदि की पूरी जानकारी के लिए इस पोस्ट को आखिर तक पढ़ें.
Pradhan Mantri Mudra Yojana 2022
केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना के तहत देश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए छोटे और माध्यम कारोबारियों और युवाओ को ऋण की राशी प्रदान की जा रही है. इस योजना के तहत केंद्र सरकार ने 3 लाख करोड़ रूपये का बजट तैयार किया है जिसके तहत बिना किसी प्रोसेसिंग चार्ज के लोन दिए जायेंगे. प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना 2022 के तहत तीन चरणों में लोन दिया जाता है. यदि आपका व्यापर भी पैसो की कमी से कारण आगे नहीं बढ़ पा रहा है तो आप भी 50,000 से लेकर 10,00,000 रुपए तक का मुद्रा लोन ले सकते हैं. अगर आपका चयन Pradhan Mantri Mudra Yojana के लिए होता है तो आपको इस योजना का लाभ लेने के लिए मुद्रा कार्ड दिया जायेगा.
Highlights of the Pradhanmantri Mudra Loan Yojana Key
योजना का नाम | Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana |
किसके द्वारा लॉन्च की गई | श्री नरेंद्र मोदी |
कब प्रारंभ हुई | वर्ष 2015 |
नोडल एजेंसी | माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी |
लाभार्थी | लघु और मध्यम उद्यमी स्टार्टअप |
लक्ष्य | सशक्त बनाने के लिए |
ऋण की राशि | अधिकतम 10 लाख रुपये |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
आवेदन फॉर्म | शुरू है |
योजना की श्रेणी | सरकारी योजना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.mudra.org.in/ |
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत लगभग 28 करोड लाभार्थियों को मिला का लाभ
प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 8 अप्रैल 2015 को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना को शुरू किया था. इस योजना के तहत देश के सभी उद्यमियों को अपना खुद का उद्योग शुरू करने या विकसित करने के लिए ऋण प्रदान किया जाएगा. वित्त मंत्रालय के अनुसार इस योजना के शुरू होने से अब तक 28.81 करोड़ लाभार्थियों को इस योजना के तहत बैंकों और वित्तीय संस्थानों से 15.10 लाख करोड़ रुपये तक के ऋण प्रदान किए जा चुके हैं. यह जानकारी वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग ने एक ट्वीट के जरिए दी है. इस योजना के तहत तीन श्रेणियों में 10 लाख रुपये तक का गारंटी मुक्त ऋण प्रदान किया जाता है, ये तीन श्रेणियां शिशु, किशोर और तरुण हैं. इस योजना के तहत विनिर्माण, व्यापार और सेवा क्षेत्र और कृषि क्षेत्र से संबंधित गतिविधियों के लिए ऋण दिया जाता है.
शिशु श्रेणी के लाभार्थियों को 2% ब्याज सहायता
कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन लगाया गया जिससे अर्थव्यवस्था में सुधर करने के लिए सरकार ने आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू किया गया था. इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना के तहत आने वाले शिशु श्रेणी के कर्जदारों को 2% ब्याज सबवेंशन प्रदान करने का निर्णय लिया गया. वे सभी उधारकर्ता जिनका 31 मई 2020 तक बकाया है और वे एनपीए श्रेणी में नहीं आते हैं, उन्हें ब्याज सबवेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा. पिछले साल रिजर्व बैंक की योजना के तहत कोरोना वायरस संक्रमण के चलते कर्ज की अदायगी रोकने की अनुमति दी गई थी. स्थगन अवधि पूरी होने के बाद इस योजना के तहत आने वाले सभी उधारकर्ताओं को ब्याज सहायता योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा. यह लाभ 12 महीने के लिए दिया जाएगा.
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत 91% लोन अब तक किए गए वितरित
देश में पीएम मुद्रा लोन योजना की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2015 की गई और इस योजना को शुरू करने का मुख्य उदेश्य देश के नागरिको को खुद का छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए 10 लाख रूपये तक का सहायता के रूप में लोन मिल सके, इसके आलावा पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन लगाया गया था, और अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए सरकार के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी शुरू किया गया था.
इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना के तहत आने वाले शिशु श्रेणी के कर्जदारों को 2% ब्याज सबवेंशन प्रदान करने का निर्णय लिया गया. वे सभी उधारकर्ता जो 31 मई 2020 तक बकाया हैं और एनपीए श्रेणी में नहीं आते हैं उन्हें ब्याज सबवेंशन योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा. पिछले वर्ष रिजर्व बैंक की योजना के तहत कोरोना वायरस संक्रमण के चलते कर्ज की अदायगी रोकने की अनुमति दी गई थी, स्थगन अवधि पूरी होने के बाद इस योजना के माध्यम से आने वाले सभी उधारकर्ताओं को ब्याज सबवेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा, और यह लाभ 12 महीने के लिए दिया जाएगा.
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के 6 साल
खुद का व्यापर शुरू करने के लिए बिना गारंटी के ऋण उपलब्ध कराने के लिए Pradhan Mantri Mudra Yojana शुरू की गई है. इस योजना के तहत तीन प्रकार के ऋण प्रदान किए जाते हैं जो शिशु मुद्रा ऋण, किशोर मुद्रा ऋण और तरुण मुद्रा ऋण हैं. शिशु मुद्रा लोन के तहत 50 हज़ार रूपए तक का लोन दिया जाता है. किशोर मुद्रा लोन के तहत 50 हज़ार रूपए से 5 लाख रूपए तक के लोन दिया जाता हैं और तरुण मुद्रा लोन के तहत 5 लाख रूपए से 10 लाख रूपए तक के मुद्रा लोन दिए जाते हैं. यह योजना 8 अप्रैल 2015 को शुरू की गई थी. इस योजना के तहत कोई निश्चित ब्याज दर नहीं है. प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत अलग-अलग बैंक अलग-अलग ब्याज दर रखते है.
- पीएम मुद्रा ऋण योजना के तहत अब तक पिछले 6 वर्षों में 28.68 लाभार्थियों को 14.96 लाख करोड़ रुपये का ऋण प्रदान किया गया है. इस योजना के माध्यम से 2015 से 2018 के बीच लगभग 1.12 करोड़ अतिरिक्त रोजगार सृजित किए गए हैं.
- इस योजना के द्वारा छोटे व्यवसाय को प्रोत्साहित किया गया है, सरकार द्वारा वर्ष 2020-21 में 4.20 करोड़ लाभार्थियों को ऋण प्रदान किया गया. वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 19 मार्च 2021 तक लाभार्थियों को 2.66 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.
- लगभग 88% शिशु ऋण प्रधान मंत्री मुद्रा ऋण योजना के तहत प्रदान किए गए थे. 24% नए उद्यमियों को ऋण प्रदान किया गया. 68% ऋण महिलाओं को उपलब्ध कराया गया और 51% ऋण अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग के नागरिकों को उपलब्ध कराया गया. इसके अलावा अल्पसंख्यक समुदाय के नागरिकों को करीब 11 फीसदी कर्ज दिया गया.
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना का उद्देश्य
इस योजना के तहत देश में रोजगार के अवसर बढाने के लिए सभी लोगो को उनकी योग्यता के अनुसार कारोबार शुरू करने के लिए PM Mudra Loan Yojana के तहत भारत सरकार द्वारा गारंटी फ्री लोन जो कि 50000 रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक का लोन प्रदान किया जाता है. जिससे की लोग आसानी से अपना व्यवसाय शुरू कर सकते है.
- प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना के तहत कुल 2.68 करोड़ लाभार्थियों को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत 1,62195.99 करोड़ रुपये लाभार्थियों को प्रदान किए जाएंगे.
- इस राशि में से 1,48,388.08 रुपये 8 जनवरी 2021 तक लाभार्थियों को प्रदान किए गए. वित्तीय वर्ष 2020 और वित्तीय वर्ष में बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों, सूक्ष्म वित्त संस्थानों आदि के माध्यम से 97.6% और 97% ऋण वितरित किए गए हैं 2019. है. जिसमें लगभग 329684.63 करोड़ रुपये और 311811.38 करोड़ रुपये लाभार्थियों के खाते में स्थानांतरित किए गए हैं.
- इस योजना के तहत, नवंबर 2020 तक 1.54 ऋणों को मंजूरी दी गई थी, जिसके तहत 98,916.65 करोड़ रुपये की राशि लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरित करनी थी. 13 नवंबर 2020 तक, 91936.62 करोड़ की राशि लाभार्थियों के खाते में पहुंच गई थी.
- मुद्रा लोन योजना के तहत 50000 से 1000000 तक के ऋण दिए जाते हैं। शिशु कवर के तहत 50000 रुपये तक के ऋण दिए जाते हैं. किशोर कवर के तहत 500000 तक के ऋण दिए जाते हैं और तरुण की श्रेणी में 1000000 तक के ऋण दिए जाते हैं.
- 31 जनवरी 2020 तक, लगभग 22.53 करोड़ लोगों ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना 2022 का लाभ उठाया है, जिनमें से 15.75 करोड़ ऋण महिलाओं को प्रदान किए गए हैं. यह संख्या कुल लाभार्थियों का 70% है. एमएलएमई को दोनों कॉल से उभरने में मदद करने के लिए सरकार द्वारा 80 मिलियन ऋण प्रदान किया जाएगा. जिस पर 2.05 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस 2.05 लाख करोड़ रुपये में से 1.58 लाख करोड़ रुपये का ऋण 4 दिसंबर, 2020 तक इमरजेंसी क्रेडिट लाइन मेडियन स्कीम के तहत स्वीकृत किया गया है.
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना कमर्शियल वाहन खरीद
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना को केंद्र सरकार द्वारा देश के नागरिकों को लोन प्रदान करके अपना व्यवसाय स्थापित के लिए शुरू किया था. पीएम मुद्रा लोन योजना का लाभ देश के बहुत से लोग ले रहे है. इसके लिए आपको अपने नजदीकी बैंक में जाकर आवेदन करना होता है. इसके बाद आप इस योजना के तहत अधिकतम 10 लाख रूपये तक का लों प्राप्त कर सकते है. Pradhanmantri Mudra Loan Yojana के तहत सरकार कमर्शियल वाहन खरीदने के लिए भी लोन प्रदान किया जाता है इस योजना के द्वारा सरकार के माध्यम से ट्रैक्टर, ऑटो रिक्शा, टैक्सी, ट्रॉली, माल परिवहन वाहन, तीन पहिया वाहन, ई-रिक्शा आदि खरीदने के लिए भी लोन लिया जा सकता है.
मुद्रा लोन देने वाले बैंक
- इलाहाबाद बैंक
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- बैंक ऑफ इंडिया
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
- कॉरपोरेशन बैंक
- आईसीआईसीआई बैंक
- पंजाब एंड सिंध बैंक
- ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स
- सिंडिकेट बैंक
- इंडियन ओवरसीज बैंक
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- एचडीएफसी बैंक
- आंध्र बैंक
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र
- यूको बैंक
- देना बैंक
- सरस्वत बैंक
- आईडीबीआई बैंक
- कोटक महिंद्रा बैंक
- कर्नाटक बैंक
- पंजाब नेशनल बैंक
- तमिल नाडु मरसेटाइल बैंक
- इंडियन बैंक
- एक्सिस बैंक
- केनरा बैंक
- फेडरल बैंक
- बैंक ऑफ़ बरोदा
PM Mudra Loan Yojana के लाभार्थी
- सोल प्रोपराइटर
- पार्टनरशिप
- सर्विस सेक्टर की कंपनियां
- माइक्रो उद्योग
- मरम्मत की दुकानें
- ट्रकों के मालिक
- खाने से संबंधित व्यापार
- विक्रेता
- माइक्रो मेनूफैक्चरिंग फॉर्म
Mudra Loan Yojana State Wise Report 2021-22
शिशु ऋण
राज्य के नाम | लाभार्थियों की संख्या | अनुमोदित की गई राशि (in crores) | वितरित की गई राशि (in crores) |
लद्दाख | 137 | 0.49 | 0.49 |
जम्मू कश्मीर | 35219 | 112.39 | 111.22 |
हिमाचल प्रदेश | 26541 | 84.25 | 76.02 |
पंजाब | 448074 | 1358.06 | 1336.08 |
उत्तराखंड | 114071 | 378.77 | 371.80 |
हरियाणा | 371757 | 1160.53 | 1146.07 |
राजस्थान | 1223374 | 3655.58 | 3635.11 |
दिल्ली | 48015 | 112.12 | 108.63 |
उत्तर प्रदेश | 2022941 | 5865.82 | 5762.65 |
बिहार | 2525017 | 7611.54 | 7535.45 |
सिक्किम | 3169 | 9.92 | 9.40 |
असम | 160273 | 413.12 | 402.15 |
अरुणाचल प्रदेश | 1864 | 4.81 | 4.72 |
नागालैंड | 2172 | 6.86 | 6.55 |
मणिपुर | 21441 | 55.40 | 54.42 |
मिजोरम | 321 | 1.01 | 0.88 |
त्रिपुरा | 119598 | 348.08 | 346.03 |
वेस्ट बंगाल | 2002550 | 4939.17 | 4912.35 |
झारखंड | 701087 | 1949.19 | 1925.40 |
मध्य प्रदेश | 1256854 | 3578.59 | 3497.73 |
गुजरात | 615126 | 2001.32 | 1992.52 |
छत्तीसगढ़ | 339351 | 960.28 | 950.28 |
उड़ीसा | 1772974 | 4760.39 | 4733.15 |
महाराष्ट्र | 1697024 | 4541.56 | 4520.27 |
आंध्र प्रदेश | 193324 | 509.93 | 498.98 |
तेलंगाना | 93453 | 204.05 | 186.67 |
कर्नाटका | 1750715 | 4704.07 | 4694.33 |
तमिलनाडु | 2678037 | 8810.82 | 8791.58 |
केरला | 683984 | 1970.86 | 1960.42 |
पांडिचेरी | 61653 | 205.94 | 205.37 |
गोवा | 11145 | 34.53 | 33.44 |
लक्षदीप | 121 | 0.47 | 0.45 |
अंडमान एंड निकोबार आईलैंड | 121 | 0.31 | 0.30 |
दमन एंड दिउ | 132 | 0.26 | 0.16 |
दादर एंड नगर हवेली | 333 | 0.98 | 0.97 |
चंडीगढ़ | 3886 | 10.24 | 10.07 |
किशोर ऋण
राज्य के नाम | लाभार्थियों की संख्या | अनुमोदित की गई राशि (in crores) | वितरित की गई राशि (in crores) |
लद्दाख | 3910 | 81.56 | 936 |
जम्मू कश्मीर | 94216 | 2076.69 | 2036.75 |
हिमाचल प्रदेश | 23413 | 511.49 | 458.51 |
पंजाब | 103939 | 1554.77 | 1454.62 |
उत्तराखंड | 29676 | 523.72 | 494.88 |
हरियाणा | 101895 | 1228.74 | 1162.32 |
राजस्थान | 242474 | 3093.78 | 3001.18 |
दिल्ली | 17725 | 318.49 | 303.80 |
उत्तर प्रदेश | 402439 | 5189.17 | 4915.72 |
बिहार | 518211 | 5216.12 | 4472.94 |
सिक्किम | 3169 | 9.92 | 9.40 |
असम | 32645 | 627.10 | 510.14 |
अरुणाचल प्रदेश | 482 | 12.47 | 11.36 |
नागालैंड | 2066 | 41.35 | 38.74 |
मणिपुर | 3498 | 57.66 | 51.15 |
मिजोरम | 703 | 14.10 | 13.08 |
त्रिपुरा | 22941 | 285.32 | 267.74 |
वेस्ट बंगाल | 316484 | 4337.28 | 4003.48 |
झारखंड | 136262 | 1443.83 | 1337.82 |
मध्य प्रदेश | 239822 | 2966.79 | 2657.99 |
गुजरात | 132539 | 1776.20 | 1733.72 |
छत्तीसगढ़ | 65245 | 851.89 | 794.20 |
उड़ीसा | 216014 | 2292.63 | 2170.50 |
महाराष्ट्र | 305562 | 3811.85 | 3642.63 |
आंध्र प्रदेश | 153863 | 2497.46 | 2397.55 |
तेलंगाना | 45090 | 916.66 | 871.72 |
कर्नाटका | 411211 | 4676.80 | 4582.86 |
तमिलनाडु | 399401 | 4855.54 | 4735.03 |
केरला | 180629 | 2058.39 | 1989.63 |
पांडिचेरी | 12382 | 143.96 | 141.40 |
गोवा | 5352 | 101.77 | 91.35 |
लक्षदीप | 218 | 5.38 | 5.32 |
अंडमान एंड निकोबार आईलैंड | 465 | 13.71 | 13.45 |
दमन एंड दिउ | 190 | 4.45 | 4.17 |
दादर एंड नगर हवेली | 318 | 5.69 | 5.58 |
चंडीगढ़ | 1661 | 37.88 | 776 |
तरुण ऋण
राज्य के नाम | लाभार्थियों की संख्या | अनुमोदित की गई राशि (in crores) | वितरित की गई राशि (in crores) |
लद्दाख | 4983 | 152.60 | 151.02 |
जम्मू कश्मीर | 16333 | 1198.50 | 1169.77 |
हिमाचल प्रदेश | 6061 | 506.10 | 476.73 |
पंजाब | 12806 | 1077.25 | 1005.47 |
उत्तराखंड | 5428 | 455.53 | 432.96 |
हरियाणा | 10333 | 805.15 | 759.52 |
राजस्थान | 25811 | 2098.21 | 2020.19 |
दिल्ली | 6720 | 559.75 | 525.24 |
उत्तर प्रदेश | 44357 | 3997.22 | 3693.65 |
बिहार | 22539 | 1795.15 | 1599.76 |
सिक्किम | 272 | 23.14 | 20.66 |
असम | 6936 | 531.70 | 474.25 |
अरुणाचल प्रदेश | 290 | 24.19 | 22.49 |
नागालैंड | 474 | 38.75 | 33.37 |
मणिपुर | 465 | 38.13 | 33.83 |
मिजोरम | 246 | 20.54 | 18.76 |
त्रिपुरा | 1031 | 75.37 | 69.90 |
वेस्ट बंगाल | 30099 | 2191.42 | 1973.36 |
झारखंड | 9663 | 780.31 | 678.53 |
मध्य प्रदेश | 23082 | 1729.74 | 1542.45 |
गुजरात | 17001 | 1362.13 | 1284.30 |
छत्तीसगढ़ | 8853 | 695.94 | 630.97 |
उड़ीसा | 15051 | 1156.90 | 1039.99 |
महाराष्ट्र | 36388 | 2940.71 | 2689.56 |
आंध्र प्रदेश | 36624 | 2998.67 | 2884.86 |
तेलंगाना | 15105 | 1122.92 | 1086.95 |
कर्नाटका | 27607 | 2139.41 | 2017.60 |
तमिलनाडु | 23906 | 2301.22 | 2226.89 |
केरला | 14325 | 1232.81 | 1179.64 |
पांडिचेरी | 525 | 38.49 | 37.06 |
गोवा | 926 | 72.52 | 63.82 |
लक्षदीप | 44 | 3.48 | 3.42 |
अंडमान एंड निकोबार आईलैंड | 261 | 22.11 | 21.60 |
दमन एंड दिउ | 66 | 5.43 | 5.23 |
दादर एंड नगर हवेली | 122 | 10.52 | 10.23 |
चंडीगढ़ | 776 | 65.66 | 60.40 |
Pradhanmatri Mudra Loan Yojana Ke Labh (पीएम मुद्रा लोन योजना के लाभ)
- देश में सभी लोग जो अपना खुद का व्यापार शुरू करना चाहते है वे इस योजना के लिए लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते है.
- मुद्रा लोन देश के सभी लोग आसानी से ले सकते है. इस मुद्रा लोन से 10 लाख तक का लोन आसानी से लिया जा सकेगा.
- इस योजना में प्राप्त मुद्रा लोन स्कीम मैं किसी भी गारन्टी की जरूरत नई होगी.
- मुद्रा लोन से छोटे दुकानदारो को भी लाभ मिलेगा जिससे वे अपने कारोबार को आगे बड़ा सकते हैं.
- बैंक ऋण देने वाली संस्थाओं को नई तकनीक उपलब्ध कराएगी जिससे ऋण लेने और देने में आसानी होगी.
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के प्रकार
भारत सरकार प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना तीन प्रकार से प्रदान कर रही है. जिसमे पहला शिशु लोन है, शिशु लोन के अंतर्गत बैंक द्वारा 50000 रुपए तक का लोन प्रदान किया जाता है. दूसरा किशोर लोन है, इसके अंतर्गत 50000 से लेकर 500000 रुपए तक का लोन किशोर लोन के अंतर्गत प्रदान किया जाता है. तीसरा है तरुण लोन जिसमे 500000 से लेकर 1000000 रुपए तक का लोन बैंक द्वारा तरुण लोन के अंतर्गत प्रदान किया जाता है. इस मुद्रा योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा मार्च 2019 तक 18.87 लाभार्थियों को शामिल किया गया है और 9.27 लाख करोड़ रुपए इस योजना में इन्वेस्ट किए गए है.
मुद्रा कार्ड क्या है
मुद्रा लोन योजना के लिए आवेदन करने वालो को बैंक द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना में लोन देते समय मुद्रा कार्ड भी प्रदान किया जाता है. यह कार्ड ATM की तरह ही होता है. इस कार्ड से आवेदनकर्ता 10% तक की धनराशि खर्च कर सकता है. मुद्रा कार्ड ATM के जैसा ही होता है. इससे आप कहीं पर भी किसी भी एटीएम से पैसे निकालने और भुगतान करने के लिए काम में ले सकते हैं. मुद्रा कार्ड का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की वर्किंग कैपिटल की सभी आवश्यकताओं को पूरा करना है. इस मुद्रा कार्ड के साथ आपको एक पासवर्ड दिया जाएगा इसे आपको अपने तक ही सिमित रखना है.
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना हेतु पात्रता मानदंड
- इस योजना का लाभ छोटे उद्योग से लेकर लघु और कुटीर उद्योग तक के उद्योगी प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में शामिल है.
- इस योजना के माध्यम से लोन लेते समय आवेदक के पास व्यवसाय की योजना होनी चाहिए.
- आवेदन कर्ता भारत का निवासी होना चाहिए.
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए.
PM Mudra Loan Yojana आवश्यक दस्तावेज
Mudra Loan Yojana का लाभ लेने के लिए आपको कुछ दस्तावेजो की आवश्यकता होती है.
- मोबाइल नंबर
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- इनकम टैक्स रिटर्न
- ड्राइविंग लाइसेंस
- वोटर आईडी कार्ड
- सेल्स टैक्स रिटर्न
- पिछले वर्ष की बैलेंस शीट
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन ऑनलाइन अप्लाई
PM Mudra Loan Yojana Online Apply प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना 2022 रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको निचे बताई गई सम्पूर्ण प्रक्रिया निचे बताई गई है.
- सबसे पहले आपको मुद्रा लोन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
- अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलेगा.
- होमपेज पर आपको मुद्रा योजना के तीन प्रकार दिखाई देंगे:-
- शिशु
- किशोर
- तरुण
- यहां आपको अपने अनुसार तीनो में से किसी एक प्रकार का चयन करना है अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा.
- आपको इस पेज से एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करना है. और फॉर्म का प्रिंट-आउट निकाल लेना है.
- अब इस फॉर्म में सभी आवश्यक डिटेल भरनी है. और सभी जरुरी दस्तावेज अटेच करें.
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को अपने नजदीकी बैंक शाखा में जमा करा देना है.
- यहां आपकी एप्लीकेशन के सत्यापन किया जायेगा जिसके 1 महीने के बाद लोन की राशी आपके बैंक में जमा करा दी जाएगी.
मुद्रा लोन के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना से संबंधित बैंक में जाकर इसकी जानकारी प्राप्त करना है.
- आपको बैंक में सम्बंधित अधिकारी से मुद्रा लोन आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है. इसके बाद आपको इस फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी जैसे: – नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड आदि सही से भरनी है.
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करके बैंक अधिकारी के पास जमा करा देना है.
- बैंक अधिकारियो के द्वारा आपके फॉर्म की जाँच और सत्यापन किया जायेगा जिसके 1 महीने के बाद लोन लोन की राशि आपके बैंक अकाउंट में जमा करा दी जाएगी.
मुद्रा पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
- अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलेगा.
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको लॉगिन बटन पर क्लिक करना है जिसके बाद एक नया पेज खुल जायेगा.
- इस पेज में आपको अपना नाम, पासवर्ड और कैप्चा कोड को भरकर भरके लॉगिन पर क्लिक करना है.
- इस प्रकार आप पीएम मुद्रा पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है.
मुद्रा लोन योजना हेल्पलाइन नंबर (PM Mudra Loan Helpline Number)
इस पोस्ट में हमने आपको पीएम मुद्रा लोन योजना से जुडी सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की है यदि इसके बाद भी आपको कोई परेशानी आ रही है तो आप निचे दिए गए अपने राज्य के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते है.
राज्य | फोन नंबर |
महाराष्ट्र | 18001022636 |
चंडीगढ़ | 18001804383 |
अंडमान और निकोबार | 18003454545 |
अरुणाचल प्रदेश | 18003453988 |
बिहार | 18003456195 |
आंध्र प्रदेश | 18004251525 |
असम | 18003453988 |
दमन और दीव | 18002338944 |
दादरा नगर हवेली | 18002338944 |
गुजरात | 18002338944 |
गोवा | 18002333202 |
हिमाचल प्रदेश | 18001802222 |
हरियाणा | 18001802222 |
झारखंड | 18003456576 |
जम्मू और कश्मीर | 18001807087 |
केरल | 180042511222 |
कर्नाटक | 180042597777 |
लक्षद्वीप | 4842369090 |
मेघालय | 18003453988 |
मणिपुर | 18003453988 |
मिजोरम | 18003453988 |
छत्तीसगढ़ | 18002334358 |
मध्य प्रदेश | 18002334035 |
नगालैंड | 18003453988 |
दिल्ली के एन.सी.टी. | 18001800124 |
ओडिशा | 18003456551 |
पंजाब | 18001802222 |
पुडुचेरी | 18004250016 |
राजस्थान | 18001806546 |
सिक्किम | 18004251646 |
त्रिपुरा | 18003453344 |
तमिलनाडु | 18004251646 |
तेलंगाना | 18004258933 |
उत्तराखंड | 18001804167 |
उत्तर प्रदेश | 18001027788 |
पश्चिम बंगाल | 18003453344 |
निष्कर्ष:- आज के इस आर्टिकल में (PM Mudra Yojana) प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना 2022, PMMY Loan आवेदन से जुडी सम्पूर्ण जानकारी यहां पर प्रदान की है. इसलिए हमें उम्मीद है की आपको यह जानकारी जरुर पसंद आई होगी. आज की इस जानकारी से आपको कुछ मदद जरुर मिली होगी.
PMMY Important Links
Official Website | Click Here |
Search Duniya Home | Click Here |
Sarkari Sarkari Update | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
PM Mudra Yojana FAQ
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना 2022 (PMMY Loan) आवेदन कैसे करें?
PM Mudra Yojana के लिए आवेदन करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया आपको ऊपर बताई गई है.
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना 2022 के तहत अधिकतम कितनी लोन की राशी मिलती है?
PM Mudra Yojana योजना के तहत अधिकतम 10 लाख रुपये का लोन लिया जा सकता है.