Khatu Shyam Aarti

Khatu Shyam Aarti – खाटू श्याम बाबा की आरती | Shree Shyam Ji Ki Aarti In Hindi |

श्री खाटू श्याम बाबा की स्तुति | हाथ जोड़ विनती करू तो सुनियों चित लगाय

SearchDuniya.Com

Khatu Shyam Ji Ki Aarti

ॐ जय श्री श्याम हरे ओ बाबा जय श्री श्याम हरे
खाटू धाम विराजत, अनुपम रूप धरे
ॐ जय श्री श्याम हरे ……
रतन जड़ित सिंघासन, सिर पर चँवर ढुरे
तन केसरिया बागो, कुण्डल श्रवण पड़े
ॐ जय श्री श्याम हरे…….
गल पुष्पो की माला, सिर पर मुकुट धरे
खेवत धूप अग्नि पर दीपक ज्योति जरे
ॐ जय श्री श्याम हरे…….
मोदक खीर चूरमा सुबरन थाल भरे
सेवक भोग लगावत, सेवा नित्य करे
ॐ जय श्री श्याम हरे……..
झाँझ कटोरा ओर घड़ियावल, संख म्रदंग धुरे
भक्तआरती गावे, जय जय कर करे
ॐ जय श्री श्याम हरे………..
जो ध्यावे फल पावे, सब दु:ख से उबरे
सेवक निज मुख से श्री श्याम श्याम उच्चरे
ॐ जय श्री श्याम हरे……..
श्री श्याम बिहारीजी की आरती जो कोई नर गावे
क़हत आलूसिंह स्वामी, मनवांछित फल पावे
ॐ जय श्री श्याम हरे……
ॐ जय श्री श्याम हरे ओ बाबा जय श्री श्याम हरे
निज भक्तो के तुमने पूरण काम करे
|| जय श्री श्याम ||

श्री खाटू श्याम बाबा की स्तुति

हाथ जोड़ विनती करू तो सुनियों चित लगाय
दास आ गयो शरण मे रखियो इसकी लाज
धन्य ढूंढारो देश हे खाटू नगर सुजान
अनुपम छवि श्री श्याम की दर्शन से कल्याण
श्याम श्याम तो मे रटूँ श्याम हैं जीवन प्राण
श्याम भक्तजन मे बड़े उनको करू प्रणाम
खाटू नगर के बीच मे बाण्यो आपको धाम
फाल्गुन शुक्ल मेला भरे जय जय बाबा श्याम
फाल्गुन शुक्ला द्वादशी उत्सव भारी होए
बाबा के दरबार से खाली जाये ना कोए
उमा पति लक्ष्मी पति सीता पति श्रीराम
लज्जा सबकी रखियो खाटू के बाबा श्याम
पान सुपारी इलायची इत्तर सुगंध भरपूर
सब भक्तो की विनती दर्शन देवो हजूर
आलू सिंह तो प्रेम से धरे श्याम को ध्यान
श्याम भक्तपावे सदा श्याम कृपा से मान
मेरे श्याम मेरे श्याम मेरे श्याम बाबा श्याम
|| जय श्री श्याम जय जय श्री श्याम ||

 

Back to top button