Lakshmi Ji Ki Aarti

Lakshmi Ji Ki Aarti – ओम जय लक्ष्मी माता तुमको निशदिन सेवत | Lakshmi Ji Ki Aarti | Ma Lakshmi Aarti

SearchDuniya.Com

 

Lakshmi Ji Ki Aarti – लक्ष्मी माता की आरती

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता |
तुमको निशदिन सेवत, मैया जी को निशदिन, सेवत हरि विष्णु विधाता ||
|| ॐ जय लक्ष्मी माता ||
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता |
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता ||
|| ॐ जय लक्ष्मी माता ||
दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता |
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता ||
|| ॐ जय लक्ष्मी माता ||
तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता |
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता ||
|| ॐ जय लक्ष्मी माता ||
जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता |
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता ||
|| ॐ जय लक्ष्मी माता ||
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता |
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता ||
|| ॐ जय लक्ष्मी माता ||
शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता |
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता ||
|| ॐ जय लक्ष्मी माता ||
महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई नर गाता |
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता ||
|| ॐ जय लक्ष्मी माता ||
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता |
तुमको निशदिन सेवत, मैया जी को निशदिन सेवत हरि विष्णु विधाता ||
|| ॐ जय लक्ष्मी माता ||
प्रेम से बोलो माता लक्ष्मी की जय | माँ महालक्ष्मी जी की जय | लक्ष्मी नारायण की जय |

 

माँ लक्ष्मी जी की आरती करने से जीवन से सभी दुखदर्द दूर हो जाते है । ओर जीवन मे सुख ओर शांति की प्राप्ति होती है ।

Lakshmi_Maiya_Ki_Aarti | Lakshmi_Ji_Ki_Aarti_Lyrics |
Lakshmi_Ji_Ki_Stuti | Lakshmi_Ji_Ka_Jap_Mantra
Back to top button