Mahashivratri 2021 Date

Mahashivratri 2021 Date, कब है 2021 में महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि कब की है और महाशिवरात्रि का व्रत कब किया जाएगा.

जानने के लिए इस पोस्ट को शुरू से आखिर तक पढ़े.

हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव को अत्यंत ही प्रिय महाशिवरात्रि का व्रत किया जाता है। वैसे तो पूरे साल की प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को भगवान शंकर को समर्पित मास शिवरात्रि का व्रत किया जाता हैं। लेकिन सालभर में की जाने वाली सभी शिवरात्रियों में से फाल्गुन कृष्ण पक्ष की शिवरात्रि का बहुत अधिक महत्व है। इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करके उनकी कृपा पा सकते हैं। इस बार महाशिवरात्रि 11 मार्च को पड़ रही है।

महाशिवरात्रि को लेकर मान्यताएं

आचार्य इंदु प्रकाश के मुताबिक, माना जाता है कि आज के दिन से ही सृष्टि का प्रारंभ हुआ था।

वहीं ईशान संहिता में बताया गया है कि-

फाल्गुन कृष्ण चतुर्दश्याम आदिदेवो महानिशि। शिवलिंग तयोद्भूत: कोटि सूर्य समप्रभ:॥

फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को महानिशीथकाल में आदिदेव भगवान शिव करोड़ों सूर्यों के समान प्रभाव वाले लिंग रूप में प्रकट हुए थे।

जबकि कई मान्यताओं में माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ है।

गरुड़ पुराण, स्कन्द पुराण, पद्मपुराण और अग्निपुराण आदि में शिवरात्रि का वर्णन मिलता है।

कहते हैं शिवरात्रि के दिन जो व्यक्ति बिल्व पत्तियों से शिव जी की पूजा करता है और रात के समय जागकर भगवान के मंत्रों का जाप करता है,

उसे भगवान शिव आनन्द और मोक्ष प्रदान करते हैं।

 

 

Mahashivratri 2021 Date, mahashivratri kab hai, mahashivratri puja vidhi, mahashivratri shubh muhurth, mahashivratri vrat ka mahatv, mahashivratri 2021 shubh muhurth,

mahashivratri shiv puja ka shubh muhurth, bhagvan shiv puja ka mahtv, shiv darshan ka labh kya hai

Back to top button