17 अक्टूबर का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ
17 October History In Hindi, देश और दुनिया में 17 अक्टूबर को घटी प्रमुख घटनाएं
17 अक्टूबर का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ
देश और दुनिया में 17 अक्टूबर को घटी प्रमुख घटनाएं: भारत और विश्व के इतिहास में 17 अक्टूबर का अपना खास महत्व है, क्योंकि 17 अक्टूबर के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं. देश और दुनिया के इतिहास में 17 अक्टूबर के दिन घटी प्रमुख घटनाओं की जानकारी आपको यहां विस्तार से बताई गई है. 17 अक्टूबर का इतिहास 17 October History In Hindi
डेली का इतिहास टेलीग्राम चैनल से प्राप्त करें |
Click Here |
17 अक्टूबर का इतिहास, 17 October History In Hindi
1817 : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद खान का दिल्ली में जन्म हुआ।
1870 : कलकत्ता बंदरगाह को स्वायत्त निकाय के अंतर्गत लाया गया।
1874 : कोलकाता को हावड़ा से जोड़ने के लिए 1874 में हुगली नदी पर पीपे से बनाए पंटून पुल को यातायात के लिए खोला गया। इसी पुल की जगह बाद में हावड़ा ब्रिज का निर्माण किया गया।
1906 : स्वामी रामतीर्थ का निधन।
1918 : युगोस्लाविया ने खुद को गणतंत्र देश घोषित किया।
1920 : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ताशकंद में स्थापना।
1940 : महात्मा गांधी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह की घोषणा की।
1949 : संविधान सभा ने संविधान के अनुच्छेद 370 को स्वीकार किया। इसके अंतर्गत जम्मू-कश्मीर को विशेष प्रावधान प्रदान किए गए।
1955 : हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री स्मिता पाटिल का जन्म हुआ।
1968 : मेक्सिको ओलंपिक में अमेरिका के दो अश्वेत खिलाड़ियों ने रंगभेद के खिलाफ मौन विरोध व्यक्त किया।
1970 : भारतीय स्पिन गेंदबाजी के धुरंधर अनिल कुंबले का जन्मदिन। कुंबले के नाम एक दुर्लभ रिकार्ड है। वह टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 10 विकेट लेने वाले भारत के पहले और विश्व के दूसरे खिलाड़ी हैं।
1979 : गरीबों और बेसहारों की मसीहा मदर टेरेसा को नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1994 : 1983 में देश को विश्व कप दिलाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने अपने करियर का अंतिम एक दिवसीय मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ फरीदाबाद में खेला।
2003 : चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की।
2007 : आयरिश लेखिका एनी एनराइट को उनके उपन्यास ‘द गेदरिंग’ के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
2018 : प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायक अरुण भादुड़ी का निधन।
2020 : जेसिंडा अर्डर्न के नेतृत्व में लेबर पार्टी ने न्यूजीलैंड के आम चुनाव में भारी बहुमत से फिर से जीत हासिल की।
ताजा खबरों की अपडेट के लिए Search Duniya से जुड़े
सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट यहाँ देखे | Click Here |
सभी अपडेट Telegram पर पाने के लिए यहां क्लिक करें | Click Here |
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे और Whatsapp से अपना नाम और पता लिखकर भेजे | 7878656697 |