21 अक्टूबर का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ
21 October History In Hindi, देश और दुनिया में 21 अक्टूबर को घटी प्रमुख घटनाएं
21 अक्टूबर का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ
देश और दुनिया में 21 अक्टूबर को घटी प्रमुख घटनाएं: भारत और विश्व के इतिहास में 21 अक्टूबर का अपना खास महत्व है, क्योंकि 21 अक्टूबर के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं. देश और दुनिया के इतिहास में 21 अक्टूबर के दिन घटी प्रमुख घटनाओं की जानकारी आपको यहां विस्तार से बताई गई है. 21 अक्टूबर का इतिहास 21 October History In Hindi
डेली का इतिहास टेलीग्राम चैनल से प्राप्त करें |
Click Here |
21 अक्टूबर का इतिहास, 21 October History In Hindi
1296 : अलाउद्दीन ख़िलजी ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा किया।
1797 : अमेरिकी नौसेना के लिए बनाए गए पहले मालवाहक जहाजों में से एक द कंस्टीच्यूशंस का बोस्टन में जलावतरण किया गया।
1805 : स्पेन के तट पर ट्राफलगर की लड़ाई में फ्रांस और स्पेन की 33 पोत के बेड़े वाली संयुक्त नौसेना को ब्रिटेन की 27 पोत के बेड़े वाली नौसेना ने पराजित किया।
1833 : स्वीडन के स्टॉकहोम में अल्फ्रेड नोबेल का जन्म हुआ जिन्हें डायनामाइट के खोजकर्ता के तौर पर जाना जाता है। उनके नाम पर कुल 355 पेटेंट हैं। नोबेल पुरस्कार के नाम से दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान स्थापित करने का श्रेय उन्हें जाता है।
1934 : जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना की।
1943 : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने स्वतंत्र भारत की प्रांतीय सरकार बनाई।
1950 : चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी तिब्बत में दाखिल हुई और कुनलुन तथा हिमालय की विशाल पर्वत श्रृंखलाओं के बीच 16000 फुट की ऊंचाई पर स्थित इस आध्यात्मिक और शांतिप्रिय देश पर कब्जा कर लिया।
1954 : भारत और फ्रांस ने पुडुचेरी, कराइकल, और माहे को भारतीय गणतंत्र में शामिल करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता एक नवम्बर से लागू हुआ।
1970 : नारमन इ बारलॉग को नोबेल का शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
2001 : दुनियाभर में खौफ का कारण बने एंथ्रैक्स ने अमेरिका में तीसरे व्यक्ति को अपना शिकार बनाया। डाक घर का एक कर्मचारी इस जानलेवा बीमारी से पीड़ित मिला।
2003 : चीन और पाकिस्तान का नौसैनिक अभ्यास शुरू। चीन ने 4-बी कैरियर राकेट से दो उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।
2012 : सायना नेहवाल ने डेनमार्क ओपन बैडमिंटन सुपर सीरीज ख़िताब अपने नाम किया।
2013 : कनाडा की संसद ने मलाला युसफजई को कनाडा की नागरिकता प्रदान की।
2014 : प्रसिद्ध पैरालम्पिक धावक आस्कर पिस्टोरियोस को हत्या के एक मामले में पांच साल कैद की सजा सुनाई गई।
ताजा खबरों की अपडेट के लिए Search Duniya से जुड़े
सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट यहाँ देखे | Click Here |
सभी अपडेट Telegram पर पाने के लिए यहां क्लिक करें | Click Here |
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे और Whatsapp से अपना नाम और पता लिखकर भेजे | 7878656697 |