Current Affairs
1 दिसंबर का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ
1 December History In Hindi, देश और दुनिया में 1 दिसंबर को घटी प्रमुख घटनाएं
1 दिसंबर का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ
देश और दुनिया में 1 दिसंबर को घटी प्रमुख घटनाएं: भारत और विश्व के इतिहास में 1 दिसंबर का अपना खास महत्व है, क्योंकि 1 दिसंबर के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं. देश और दुनिया के इतिहास में 1 दिसंबर के दिन घटी प्रमुख घटनाओं की जानकारी आपको यहां विस्तार से बताई गई है. 1 दिसंबर का इतिहास 1 December History In Hindi
डेली का इतिहास टेलीग्राम चैनल से प्राप्त करें |
Click Here |
1 दिसंबर का इतिहास, 1 December History In Hindi
- स्पेन से 60 वर्षों की गुलामी के बाद पुर्तग़ाल 1640 में स्वतंत्र हुआ।
- अमरीकी राज्य अलबामा में 1955 में एक काली महिला को इसलिए ग़िरफ़्तार कर लिया गया था, क्योंकि उन्होंने बस में अपनी सीट एक गोरे आदमी के लिए ख़ाली करने से इनकार कर दिया था।
- अंटार्कटिका के शांतिपूर्ण वैज्ञानिक इस्तेमाल के लिए 12 राष्ट्रों ने 1959 में संधि पर हस्ताक्षर किये।
- बाहरी अंतरिक्ष से 1959 में पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।
- नागालैंड 1963 में भारत का 16वां राज्य बना।
- बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (सीमा सुरक्षा बल) की स्थापना 1965 में हुई।
- इजराइल के संस्थापक और पहले प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन की 1973 में 87 साल की उम्र में मौत हो गई थी।
- वर्जीनिया के अपरविले में 1974 में बोइंग 727 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 92 की मौत।
- अंगोला 1976 में संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
- बांग्लादेश में जनरल जियाउर रहमान ने 1976 में खुद को राष्ट्रपति घोषित किया।
- अफ़ग़ानिस्तान के नये संविधान के अंतर्गत 1987 में डाक्टर नजीबुल्लाह राष्ट्रपति निर्वाचित।
- पाकिस्तान में आपातकाल की समाप्ति तथा राष्ट्रपति ग़ुलाम इशहाक ख़ान ने 1988 में बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
- बांग्लादेश में 1988 में आये चक्रवात से 596 लोगों की मौत हुई, पांच लाख लाेग बेघर हुए।
- एड्स जागरूकता दिवस की 1991 में शुरुअात हुई।
- दक्षिण कोरिया एवं दक्षिण अफ़्रीका में 1992 में राजनयिक संबंध स्थापित।
- चेचेन्या को 1997 में विदेशी नागरिकों के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया।
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 2000 में तालिबान पर शस्त्र प्रतिबंध का समर्थन किया।
- विसिट फ़ॉक्स 2000 में मैक्सिको के नये राष्ट्रपति निर्वाचित।
- अफ़ग़ानिस्तान कंधार एयर पोर्ट पर 2001 में तालिबान विरोधी कबालियों का कब्ज़ा।
- ऑस्ट्रेलिया ने 2002 में इंग्लैंड से लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट शृंखला जीती।
- नेपाल ने 2006 में नये राष्ट्रगान, जिसमें राजा का नामो-निशान तक नहीं है, स्वीकृत किया।
- चीन के सान्या में 2007 में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में चीन की इलांग जी लिन को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।
- बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष शिवचन्द्र झा का 2008 में निधन हो गया।
1 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 1 December
- दसवाँ मुग़ल बादशाह रफ़ीउद्दाराजात का जन्म 1699 में हुआ।
- भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ व्यक्ति जॉर्ज सिडनी अरुंडेल का जन्म 1878 में हुआ।
- भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक काका कालेलकर का जन्म 1885 में हुआ।
- भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप का जन्म 1886 में हुआ।
- भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक अनंता सिंह का जन्म 1903 में हुआ।
- परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर शैतान सिंह का जन्म 1924 में हुआ।
- प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक गुरुकुमार बालचंद्र पारुलकर का जन्म 1931 में हुआ।
- प्रसिद्ध समाज सेविका मेधा पाटकर का जन्म 1954 में हुआ।
- प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता राकेश बेदी का जन्म 1954 में हुआ।
1 दिसंबर को हुए निधन – Died on 1 December
- इज़राइल के पहले प्रधानमन्त्री डेव्हिड बेन-गुरियन का 1973 में निधन हुआ।
- महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ सुचेता कृपलानी का 1974 में निधन हुआ।
- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गाँधीवादी चिंतक दादा धर्माधिकारी का 1985 में निधन हुआ।
- भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी विजयलक्ष्मी पण्डित का 1990 में निधन हुआ।
- अमेरिकी बॉस्केटबॉल खिलाड़ी जिम लोसकटऑफ का 2015 में निधन हुआ।
1 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- नागालैंड स्थापना दिवस
- विश्व एड्स दिवस
- सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस
ताजा खबरों की अपडेट के लिए Search Duniya से जुड़े
सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट यहाँ देखे | Click Here |
सभी अपडेट Telegram पर पाने के लिए यहां क्लिक करें | Click Here |
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे और Whatsapp से अपना नाम और पता लिखकर भेजे | 7878656697 |