अम्बेडकर महिला कल्याण पुरस्कार
अम्बेडकर महिला कल्याण पुरस्कार
Ambedkar Women’s Welfare Award – अम्बेडकर महिला कल्याण पुरस्कार
- यह पुरस्कार निम्नानुसार पात्रता रखने वाली महिला/ महिलाओं की संस्था को दिया जाता है :-
- राजस्थान की मूल निवासी हो / संस्था राजस्थान में पंजीकृत हो।
- जिला कलक्टर द्वारा उच्च चरित्र एवं उच्च प्रतिष्ठा का प्रमाण-पत्र।
- संस्था/ महिला कम से कम 4 वर्ष से पंजीकृत होकर अनुसूचित जातियों/ जनजातियों की महिलाओं के उत्थान हेतु कार्यरत रही हो।
- महिला उत्थान के क्षेत्रों में भारत सरकार/ राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लक्षित वर्ग तक पहुंचाने में उल्लेखनीय योगदान रहा हो।
- संस्था/ महिला द्वारा समाज से आर्थिक सहायता लेकर अथवा स्वयं के स्रोतों से वंचित वर्ग के लिए कार्य किया हो।