Current AffairsGeneral Knowledge
1 जनवरी का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ
1 January History In Hindi, देश और दुनिया में 1 जनवरी को घटी प्रमुख घटनाएं
1 जनवरी का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ
देश और दुनिया में 1 जनवरी को घटी प्रमुख घटनाएं: भारत और विश्व के इतिहास में 1 जनवरी का अपना खास महत्व है, क्योंकि 1 जनवरी के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं. देश और दुनिया के इतिहास में 1 जनवरी के दिन घटी प्रमुख घटनाओं की जानकारी आपको यहां विस्तार से बताई गई है. 1 जनवरी का इतिहास 31 December History In Hindi
1 January History In Hindi, 1 जनवरी का इतिहास
डेली का इतिहास टेलीग्राम चैनल से प्राप्त करें |
Click Here |
- 1664 : शिवाजी महाराज ने सूरत अभियान की शुरुआत की थी।
- 1804 : हैती ने फ्रांस से अपनी आजादी का एलान किया था।
- 1862 : भारतीय दंड संहिता और अपराध प्रक्रिया संहिता को लागू किया गया था. इसे 6 अक्तूबर 1860 को मंजूरी दी गई थी।
- 1880 : मनीऑर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई थी।
- 1925 : अमेरिका के टेलीफोन और टेलीग्राफ की शोध शाखा के रूप में ‘बेल लेबोरेटरीज’ की स्थापना हुई थी।
- 1948 : भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की शिकायत की कि वह कश्मीर घाटी में हमलावरों को भेज रहा है।
- 1959 : फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में बागी लड़ाकों ने क्यूबा के तानाशाह फ्लुजेंसियो बतिस्ता का तख्ता पलट दिया और उसे वहां से भागना पड़ा था।
- 1978 : एयर इंडिया का विमान दुर्घटनग्रस्त होकर समुद्र में गिरा था, जिसमें 213 लोगों की मौत हो गई थी।
- 1984 : छोटे से संपन्न एशियाई देश ब्रुनेई ने ब्रिटेन से आजादी का एलान किया था. अपने तेल और प्राकृतिक गैस भंडार के चलते दो लाख की आबादी वाला यह देश हर वर्ष अरबों डॉलर कमाता है और पूरे एशिया में इसकी प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक है।
- 1992 : नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न मनाते हुए बम्बई (अब मुंबई) में जहरीली शराब पीने से कम से कम 91 लोगों मौत हो गई थी।
- 2011 : ओपरा विनफ्रे नेटवर्क की शुरुआत हुई थी।
ताजा खबरों की अपडेट के लिए Search Duniya से जुड़े
सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट यहाँ देखे | Click Here |
सभी अपडेट Telegram पर पाने के लिए यहां क्लिक करें | Click Here |
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे और Whatsapp से अपना नाम और पता लिखकर भेजे | 7878656697 |