ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
Current AffairsGeneral Knowledge

10 जून का इतिहास, इतिहास में 10 जून को घटी प्रमुख घटनाये

10 June History in Hindi, 10 जून का इतिहास और देश-दुनिया की प्रमुख घटनाएँ

10 जून का इतिहास, इतिहास में 10 जून को घटी प्रमुख घटनाये

History Of 10 June, 10 जून का इतिहास और देश-दुनिया की प्रमुख घटनाएँ: भारत और विश्व के इतिहास में 10 जून का अपना खास महत्व है, 10 जून के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी जो जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। अगर आपको इतिहास के बारें में जानने की इच्छा है तो आपको बहुत नोलेज मिलेगा आइये जानते है देश और दुनिया में 10 जून के दिन कौनसी प्रमुख घटनाएँ घटी है।

10 जून का इतिहास

  • 1246 : नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह प्रथम दिल्ली का शासक बना। इससे पहले दिल्ली के सुलतान अलाउद्दीन मसूद शाह को निर्वासित कर दिया गया।
  • 1829 : ब्रिटेन की आक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के बीच पहली बोट रेस।
  • 1848 : न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू।
  • 1931 : नार्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया।
  • 1934 : सोवियत संघ और रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध दोबारा स्थापित।
  • 1940 : इटली ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
  • 1946 : राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।
  • 1966 : वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का महाराष्ट्र के नासिक जिले से उत्पादन शुरू।
  • 1967 : इज़राइल ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर युद्ध विराम को स्वीकार करके छह दिन से चल रहे अरब युद्ध को समाप्त कर दिया। इस दौरान इज़राइल ने यहूदियों, ईसाइयों और मुसलमानों के लिए पवित्र माने जाने वाले येरूशलम पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया।
  • 1971 : अमेरिका ने चीन के 21 साल के व्यापार प्रतिबंध को खत्म कर दिया।
  • 1972 : मुंबई के मडगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण।
  • 1986 : भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत दर्ज की।
  • 1999 : नाटो ने कोसोवो प्रांत पर पिछले 79 दिन से की जा रही बमबारी को रोकने का ऐलान किया। देश से सर्ब सैनिकों की वापसी शुरू होने पर यह घोषणा की गई।
  • 2002 : पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी के -2 का नाम बदलकर ‘शाहगौरी’ कर दिया।
  • 2003 : नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च।

ताजा खबरों की अपडेट के लिए Search Duniya से जुड़े

सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट यहाँ देखे Click Here
सभी अपडेट Telegram पर पाने के लिए यहां क्लिक करें Click Here
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे और Whatsapp से अपना नाम और पता लिखकर भेजे 7878656697

यह भी पढ़ें

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button