Current AffairsGeneral Knowledge
11 मई का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ
11 May History In Hindi, 11 मई का इतिहास
11 मई का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ
देश और दुनिया में 11 मई को घटी प्रमुख घटनाएं: भारत और विश्व के इतिहास में 11 मई का अपना खास महत्व है, क्योंकि 11 मई के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं. देश और दुनिया के इतिहास में 11 मई के दिन घटी प्रमुख घटनाओं की जानकारी आपको यहां विस्तार से बताई गई है. 11 मई का इतिहास 11 May History In Hindi
डेली का इतिहास टेलीग्राम चैनल से प्राप्त करें |
Click Here |
11 May History In Hindi, 11 मई का इतिहास
- 1752 : अमेरिका के फिलाडेल्फिया में अग्नि बीमा पालिसी की शुरुआत की गई।
- 1784 : अंग्रेजों और मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के बीच संधि।
- 1833 : अमेरिका से क्यूबेक जा रहे जहाज लेडी ऑफ द लेक के हिमखंड से टकराकर अटलांटिक महासागर में डूबने से 215 लोगों की मौत।
- 1940 : ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग सर्विस ने अपनी हिंदी सेवा की शुरुआत की।
- 1951 : राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया।
- 1962 : सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारत का राष्ट्रपति चुना गया। उन्होंने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का स्थान लिया।
- 1965 : बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान में 17 हजार लोगों की मौत।
- 1988 : फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
- 1995 : अमेरिका के न्यूयार्क शहर में 170 से अधिक देशों ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए।
- 1998 : भारत ने राजस्थान के पोकरण में तीन परमाणु परीक्षण करने का ऐलान किया।
- 1998 : यूरोप की एकल मुद्रा यूरो का पहला सिक्का बना।
- 2000 : जनसंख्या घड़ी के मुताबिक भारत की जनसंख्या एक अरब पहुंची।
- 2007 : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने बहुमत हासिल किया और पार्टी नेता मायावती ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली।
- 2008 : न्यूयार्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने देश का पहला जेनेटिकली मोडिफाइड मानव भ्रूण तैयार किया।
ताजा खबरों की अपडेट के लिए Search Duniya से जुड़े
सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट यहाँ देखे | Click Here |
सभी अपडेट Telegram पर पाने के लिए यहां क्लिक करें | Click Here |
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे और Whatsapp से अपना नाम और पता लिखकर भेजे | 7878656697 |