Current AffairsGeneral Knowledge
14 फरवरी का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ
14 February History In Hindi, देश और दुनिया में 14 फरवरी को घटी प्रमुख घटनाएं
14 फरवरी का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ
आज का इतिहास 14 फरवरी भारत और विश्व के इतिहास में 12 फरवरी के दिन बहुत सी घटनाएँ घटी है जो की आज भी इतिहास में मिलती है यहां पर हम आपको 12 फरवरी के दिन इतिहास में घटी प्रमुख घटनाओं के बारें में जानकारी प्रदान करते है।
डेली का इतिहास टेलीग्राम चैनल से प्राप्त करें |
Click Here |
14 फरवरी का इतिहास व प्रमुख घटनाएँ
- 1537 : गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह की पुर्तगालियों से बचकर भागने के दौरान डूबने से मौत हुई।
- 1556 : पंजाब के गुरुदासपुर जिले के कलानौर में मात्र 13 वर्ष की आयु में अकबर को मुगल सम्राट बनाया गया।
- 1876 : अलैक्जैंडर ग्राहम बेल ने टेलीफोन के पेटेंट के लिए आवेदन किया।
- 1939 : बम्बई :अब मुंबई: के तत्कालीन प्रशासन ने शहर में शराबबंदी का प्रस्ताव रखा।
- 1952 : सुषमा स्वराज का जन्म। वह भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और नरेन्द्र मोदी सरकार में विदेश मंत्री रहीं।
- 1974 : रूसी लेखक अलैक्जैंडर सोल्जेंत्सिन को देश निकाले के एक दिन बाद उन पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया।
- 1989 : ईरान के धार्मिक नेता आयतुल्लाह खुमैनी ने भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रूश्दी की किताब ‘सेटेनिक वर्सेज’ को ईशनिंदा करार देते हुए रूश्दी के खिलाफ फतवा जारी किया और उनकी जान लेने वाले को इनाम देने का ऐलान किया।
- 1990 : इंडियन एयरलाइंस का एक विमान बेंगलूर में एक गोल्फ कोर्स पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पायलट को विमान का रनवे पहचानने में भूल हुई। विमान में सवार 146 लोगों में से 97 की मौत।
- 2005 : स्टीव चेन, चाड हर्ली और जावेद करीम ने वीडियो साझा करने के लिए ‘यू ट्यूब’ नाम की वेब साइट को पंजीकृत कराया और इसकी लोकप्रियता का आज यह आलम है कि हर महीने तकरीबन एक अरब लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।
- 2005 : नेपाल में लोकतंत्र खतरे में पड़ने के बाद ब्रिटेन और फ्रांस ने वहां से अपने राजदूतों को वापस बुलाया।
- 2005 : लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री रफीक हरीरी की बेरूत में एक कार बम विस्फोट में मौत।
- 2019 : जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाकर्मियों की बस पर बम हमले में 39 सुरक्षाकर्मियों की मौत और बहुत से घायल।
ताजा खबरों की अपडेट के लिए Search Duniya से जुड़े
सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट यहाँ देखे | Click Here |
सभी अपडेट Telegram पर पाने के लिए यहां क्लिक करें | Click Here |
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे और Whatsapp से अपना नाम और पता लिखकर भेजे | 7878656697 |