Current AffairsGeneral Knowledge
16 मार्च का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ
16 March History In Hindi, 16 मार्च का इतिहास
16 मार्च का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ
देश और दुनिया में 16 मार्च को घटी प्रमुख घटनाएं: भारत और विश्व के इतिहास में 16 मार्च का अपना खास महत्व है, क्योंकि 16 मार्च के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं. देश और दुनिया के इतिहास में 16 मार्च के दिन घटी प्रमुख घटनाओं की जानकारी आपको यहां विस्तार से बताई गई है. 16 मार्च का इतिहास 16 March History In Hindi
डेली का इतिहास टेलीग्राम चैनल से प्राप्त करें |
Click Here |
16 March History In Hindi, 16 मार्च का इतिहास
- 1527 : बाबर ने आज ही के दिन खानवा के युद्ध में राणा सांगा को हराया था।
- 1693 : इंदौर के होल्कर वंश के संस्थापक मल्हारराव होलकर का जन्म।
- 1846 : प्रथम अंग्रेज-सिख युद्ध के फलस्वरूप अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर।
- 1901 : स्वतन्त्रता सेनानी पी श्रीरामुलु का जन्म।
- 1910 : इफ्तिखार अली खान पटौदी का जन्म, उन्होंने भारत और इंग्लैंड, दोनों के लिए क्रिकेट खेला.
- 1997 : नवजोत सिंह सिद्धू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का एकमात्र दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 673 मिनट तक बैटिंग करते हुए 201 रन की पारी खेली जो उस समय क्रिकेट इतिहास में सबसे धीमे दोहरे शतक के तौर पर दर्ज हुई थी।
- 2000 : आज ही के दिन पाकिस्तान में लाहौर की एक अदालत ने जावेद इकबाल को मौत की सजा सुनाई, जिसने 6 से 16 साल की उम्र के बच्चों के साथ दरिंदगी के बाद उनकी हत्या कर दी और सबूत छिपाने के लिए उनके शवों को काट-काटकर तेजाब में डाला। अदालत ने जावेद को उसी तरह मारने का आदेश दिया था जैसे वह बच्चों को मारता था, लेकिन उसने सजा की तामील से पहले ही आत्महत्या कर ली।
- 2002 : न्यूजीलैंड के नाथन एस्टल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 163 गेंद में दोहरा शतक जमाकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकार्ड अपने नाम किया।
ताजा खबरों की अपडेट के लिए Search Duniya से जुड़े
सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट यहाँ देखे | Click Here |
सभी अपडेट Telegram पर पाने के लिए यहां क्लिक करें | Click Here |
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे और Whatsapp से अपना नाम और पता लिखकर भेजे | 7878656697 |