Current AffairsGeneral Knowledge
19 दिसंबर का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ
19 December History In Hindi, देश और दुनिया में 19 दिसंबर को घटी प्रमुख घटनाएं
19 दिसंबर का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ
देश और दुनिया में 19 दिसंबर को घटी प्रमुख घटनाएं: भारत और विश्व के इतिहास में 19 दिसंबर का अपना खास महत्व है, क्योंकि 19 दिसंबर के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं. देश और दुनिया के इतिहास में 19 दिसंबर के दिन घटी प्रमुख घटनाओं की जानकारी आपको यहां विस्तार से बताई गई है. 19 दिसंबर का इतिहास 19 December History In Hindi
19 December History In Hindi, 19 दिसंबर का इतिहास
- 1842 : आज ही के दिन अमेरिका ने हवाई को प्रांत के रूप में मान्यता दी थी।
- 1927 : महान स्वतंत्रता सेनानियों राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और रोशन सिंह को फांसी दी गई थी।
- 1932 : ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) ने विदेश में प्रसारण शुरू किया था।
- 1934 : प्रतिभा पाटिल का जन्म हुआ था, जो बाद में भारत की 12वीं राष्ट्रपति बनीं थीं।
डेली का इतिहास टेलीग्राम चैनल से प्राप्त करें |
Click Here |
- 1941 : एडोल्फ हिटलर ने पूरी तरह जर्मन सेना की कमान संभाली थी।
- 1961 : गोवा को पुर्तगाल की गुलामी से आजादी मिली थी।
- 1983 : ओरिजनल फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी, द जुल्स रिमेट ट्रॉफी, रियो द जेनेरियो स्थित ब्राजील के फुटबॉल फेडरेशन के मुख्यालय से चोरी।
- 1984 : चीन के प्रधानमंत्री जाओ जियांग और ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्ग्रेट थैचर ने 1997 में हांगकांग चीन को वापस सौंपने के लिए चीन-ब्रिटेन संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किया था।
- 2007 : टाइम पत्रिका ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ के खिताब से नवाजा था।
- 2012 : पार्क ग्युन हे दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं थीं।
- 2018 : भारत के भू-स्थिर संचार उपग्रह जीसैट-7ए को लेकर जाने वाले जीएसएलवी-एफ11 का श्रीहरिकोटा के दूसरे लॉन्च पैड से प्रक्षेपण।
- 2018 : लोकसभा में ‘सरोगेसी (विनियमन) विधेयक को मंजूरी मिली थी. इसमें देश में वाणिज्यिक उद्देशयों से जुड़ी किराये की कोख (सरोगेसी) पर रोक लगाने, सरोगेसी पद्धति का दुरूपयोग रोकने के साथ नि:संतान दंपतियों को संतान का सुख दिलाना सुनिश्चित करने का प्रस्ताव किया गया।
- 2018 : जम्मू-कश्मीर में छह महीने का राज्यपाल शासन पूरा होने के बाद मध्यरात्रि से राष्ट्रपति शासन लागू।
- 2019 : स्वदेश में विकसित क्रूज रॉकेट पिनाक के अपडेट वर्जन का ओडिशा के तट स्थित केंद्र से सफल परीक्षण।
- 2020 : भारतीय किक्रेट टीम ने टेस्ट क्रिकेट के 88 साल के इतिहास में 36 रन का अपना न्यूनतम स्कोर बनाया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए इस डे-नाइट टेस्ट मैच में भारत को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
ताजा खबरों की अपडेट के लिए Search Duniya से जुड़े
सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट यहाँ देखे | Click Here |
सभी अपडेट Telegram पर पाने के लिए यहां क्लिक करें | Click Here |
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे और Whatsapp से अपना नाम और पता लिखकर भेजे | 7878656697 |