ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
Current AffairsGeneral Knowledge

20 अप्रैल का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ

20 April History In Hindi, 20 अप्रैल का इतिहास

20 अप्रैल का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ

देश और दुनिया में 20 अप्रैल को घटी प्रमुख घटनाएं: भारत और विश्व के इतिहास में 20 अप्रैल का अपना खास महत्व है, क्योंकि 20 अप्रैल के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं. देश और दुनिया के इतिहास में 20 अप्रैल के दिन घटी प्रमुख घटनाओं की जानकारी आपको यहां विस्तार से बताई गई है. 20 अप्रैल का इतिहास 20 April History In Hindi

डेली का इतिहास टेलीग्राम चैनल से प्राप्त करें

Click Here

20 April History In Hindi, 20 अप्रैल का इतिहास

1592 : अंग्रेजी के प्रसिद्ध कवि जॉन इलियट का जन्म।

1611 : विख्यात उपन्यासकार विलियम शैक्सपियर के नाटक ‘मैकबेथ’’ का पहला ज्ञात मंचन हुआ।

1712 : जहांदार शाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा। इस मुगल सम्राट ने 1713 तक शासन किया। वह बहादुरशाह का बड़ा पुत्र था।

1889 : जर्मन तानाशाह अडोल्फ हिटलर का जन्म।

1946 : संयुक्त राष्ट्र की पूर्ववर्ती संस्था लीग ऑफ नेशन्स भंग की गई।

1953 : कोरिया और संयुक्त राष्ट्र सेना के बीच बीमार युद्ध बंदियों का आदान प्रदान हुआ। रिहा किए गए 100 संयुक्त राष्ट्र सैनिकों में ब्रिटेन के 12, अमेरिका के 30, दक्षिण कोरिया के 50 और कुछ अन्य देशों के सैनिक थे।

1960 : एअर इंडिया ने लंदन की अपनी पहली बोइंग 707 उड़ान के साथ जेट युग में प्रवेश किया।

1972 : अपोलो 16 अंतरिक्ष यान छह घंटे तक इंजन की समस्या से प्रभावित रहने के बाद आखिरकार चंद्रमा पर उतरा।

1974 : सत्तर के दशक में आंतरिक हिंसा से बुरी तरह प्रभावित उत्तरी आयरलैंड के संघर्ष में मरने वालों की संख्या 1000 पहुंची।

1997 : इंद्र कुमार गुजराल देश के 12वें प्रधानमंत्री बने।

1999 : अमेरिका के डेनवर शहर के एक स्कूल में दो छात्रों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर 13 लोगों की जान ले ली। घटना में 21 अन्य लोग घायल हुए।

2010 : मैक्सिको की खाड़ी में स्थित गहरे पानी के तेल भंडार में विस्फोट से इतिहास का सबसे बड़ा तेल रिसाव हुआ।

2011 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह प्रक्षेपण यान ‘पीएसएलवी’ ने तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित किया।

2020 : दुनिया भर में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1,65,216 हो गई।

ताजा खबरों की अपडेट के लिए Search Duniya से जुड़े

सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट यहाँ देखे Click Here
सभी अपडेट Telegram पर पाने के लिए यहां क्लिक करें Click Here
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे और Whatsapp से अपना नाम और पता लिखकर भेजे 7878656697

यह भी पढ़ें

करियर कैसे बनायें जानिए

आईपीएस (IPS) ऑफिसर कैसे बने, आईपीएस अधिकारी की तैयारी कैसे करें जानिए

क्रिकेट में करियर कैसे बनाये जानिए

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button