20 अगस्त का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ
20 August History In Hindi, देश और दुनिया में 20 अगस्त को घटी प्रमुख घटनाएं
20 अगस्त का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ
देश और दुनिया में 20 अगस्त को घटी प्रमुख घटनाएं: भारत और विश्व के इतिहास में 20 अगस्त का अपना खास महत्व है, क्योंकि 20 अगस्त के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं. देश और दुनिया के इतिहास में 20 अगस्त के दिन घटी प्रमुख घटनाओं की जानकारी आपको यहां विस्तार से बताई गई है. 20 अगस्त का इतिहास
20 अगस्त का इतिहास
साल के आठवें महीने का यह 20वां दिन एक दुखद घटना के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। दरअसल 1995 में 20 अगस्त के दिन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के बीच उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आमने सामने की भीषण टक्कर ने भारी तबाही मचाई। दुर्घटना में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा घायल हुए।
1828 : राम मोहन राय द्वारा स्थापित ब्रह्म समाज का पहला अधिवेशन कलकत्ता में आयोजित किया गया।
1897 : रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।
1913 : फ्रांस के एडोल्फ पेगोड पैराशूट के जरिए विमान से उतरने वाले पहले पायलट बने।
डेली का इतिहास टेलीग्राम चैनल से प्राप्त करें |
Click Here |
1921 : केरल के मालाबार में मोपला विद्रोह की शुरुआत।
1944 : भारत के नौवें प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म।
1955 : मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकडों लोग मारे गए।
1979 : तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के 23 दिन बाद इस्तीफा दिया।
1988 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक का हवाई दुर्घटना में निधन एवं सीनेट के सभापति गुलाम इशहाक खान राष्ट्रपति बने।
1988 : भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।
1995 : पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के आमने सामने की टक्कर में 250 से ज्यादा लोगों की मौत।
1991 : उत्तरी यूरोपीय देश इस्तोनिया ने तत्कालीन सोवियत संघ से अलग होने की घोषणा की।
2002 : फलस्तीनी छापामार नेता अबू निदाल मृत पाया गया।
ताजा खबरों की अपडेट के लिए Search Duniya से जुड़े
सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट यहाँ देखे | Click Here |
सभी अपडेट Telegram पर पाने के लिए यहां क्लिक करें | Click Here |
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे और Whatsapp से अपना नाम और पता लिखकर भेजे | 7878656697 |