ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
Current AffairsGeneral Knowledge

20 मई का इतिहास, इतिहास में 20 मई को घटी प्रमुख घटनाये

20 May History in Hindi, 20 मई का इतिहास और देश-दुनिया की प्रमुख घटनाएँ

20 मई का इतिहास, इतिहास में 20 मई को घटी प्रमुख घटनाये

History Of 20 May, 20 मई का इतिहास और देश-दुनिया की प्रमुख घटनाएँ: भारत और विश्व के इतिहास में 20 मई का अपना खास महत्व है, 20 मई के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी जो की इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। अगर आपको इतिहास के बारें में जानने की इच्छा है तो आपको बहुत नोलेज मिलेगा आइये जानते है देश और दुनिया में 20 मई के दिन कौनसी प्रमुख घटनाएँ घटी है. 20 May History in Hindi

20 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1900 – हिंदी जगत की प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1918 – 1947 के भारत पाक-युद्ध में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय सेना के वीर सैनिक पीरू सिंह का जन्म हुआ था।

1929 – राजकुमार शुक्ल का निधन हुआ था। वह स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख लोगों में से एक थे।

1932 – भारत में गरम दल के नेता और क्रांतिकारी विचारों के जनक विपिन चन्द्र पाल का निधन।

1957 – टी. प्रकाशम का निधन हुआ था। वह प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे।

1972 – ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि गया प्रसाद शुक्ल ‘सनेही’ का निधन

1995 – रूस द्वारा मानव रहित अंतरिक्ष ‘स्पेक्त्र’ का सफल प्रक्षेपण किया गया।

1999 – कुर्द विद्रोही नेता सेमडिम साकिक को मृत्युदंड की सज़ा दी गई।

2000 – फिजी में जॉर्ज स्पेट बने अंतरिम प्रधानमंत्री।

2001 – अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान ने हिंदुओं की अलग पहचान के लिए ड्रेस कोड बनाया।

2011 – प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मध्य प्रदेश के बीना में हज़ारों करोड़ की लागत से बनी ऑइल रिफ़ाइनरी देश को समर्पित की। यह भारत पेट्रोलियम लिमिटेड, ओमान ऑइल कंपनी और मध्य प्रदेश सरकार के प्रयासों से बनी विश्व स्तरीय परियोजना है।

2011 – झारखंड की पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज़ भारतीय महिला होने का गौरव हासिल करते हुए पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा।

2012 – प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान लीला दुबे का निधन हुआ था।

ताजा अपडेट के लिए हमसे जुड़े

सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट यहाँ देखे Click Here
हमारे साथ Telegram पर जुड़े Click Here
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे ओर Whatsapp से अपना नाम ओर पता लिखकर भेजे 7878656697

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button