25 दिसंबर का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ
25 December History In Hindi, देश और दुनिया में 25 दिसंबर को घटी प्रमुख घटनाएं
25 दिसंबर का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ
देश और दुनिया में 25 दिसंबर को घटी प्रमुख घटनाएं: भारत और विश्व के इतिहास में 25 दिसंबर का अपना खास महत्व है, क्योंकि 25 दिसंबर के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं. देश और दुनिया के इतिहास में 25 दिसंबर के दिन घटी प्रमुख घटनाओं की जानकारी आपको यहां विस्तार से बताई गई है. 25 दिसंबर का इतिहास 25 December History In Hindi
25 December History In Hindi, 25 दिसंबर का इतिहास
डेली का इतिहास टेलीग्राम चैनल से प्राप्त करें |
Click Here |
1771 : आज ही के दिन मुगल शासक शाह आलम द्वितीय मराठाओं के संरक्षण में दिल्ली के सिंहासन पर बैठे थे।
1918 : मिस्र के सैन्य अधिकारी और राजनेता अनवर सादात का जन्म. वह 1970 में मिस्र के राष्ट्रपति बने और 1981 में उनकी हत्या तक इस पद पर बने रहे। उन्होंने इजराइल के साथ शांति प्रक्रिया की शुरूआत की और इसके लिए उन्हें 1978 में नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया था।
1924 : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आज ही के दिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्म हुआ था। वह 1996 और फिर 1998 से 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।
1949 : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का जन्म हुआ था. वह 1990-93, 1997-98 और 2013-17 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे।
1977 : ब्रिटेन के मशहूर कॉमेडियन और फिल्म निर्देशक चार्ली चैपलिन का निधन आज ही के दिन हुआ था. उन्हें मूक फिल्मों का युगपुरुष माना जाता है।
1989 : रोमानिया के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलाए चाउसेस्कू और उनकी पत्नी एलेना को राष्ट्र के खिलाफ अपराधों का दोषी पाया गया और गोली से भूनकर मौत की सजा दी गई।
1991 : मिखाइल गोर्बाचेव के सोवियत संघ के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के साथ ही सोवियत संघ के पतन की शुरुआत हुई।
ताजा खबरों की अपडेट के लिए Search Duniya से जुड़े
सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट यहाँ देखे | Click Here |
सभी अपडेट Telegram पर पाने के लिए यहां क्लिक करें | Click Here |
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे और Whatsapp से अपना नाम और पता लिखकर भेजे | 7878656697 |