6 सितंबर का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ
6 September History In Hindi, देश और दुनिया में 6 सितंबर को घटी प्रमुख घटनाएं
6 सितंबर का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ
देश और दुनिया में 6 सितंबर को घटी प्रमुख घटनाएं: भारत और विश्व के इतिहास में 6 सितंबर का अपना खास महत्व है, क्योंकि 7 सितंबर के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं. देश और दुनिया के इतिहास में 6 सितंबर के दिन घटी प्रमुख घटनाओं की जानकारी आपको यहां विस्तार से बताई गई है. 6 सितंबर का इतिहास
6 सितंबर का इतिहास
1522 : समंदर के रास्तेू पृथ्वीच का पूरा चक्कवर लगाने वाला पहला जहाज विक्टो:रिया स्पेसन लौटा.
1657 : मुगल शासक शाहजहां के अचानक बीमार पड़ने से उनके राज्य में कई जगह अलगाववादी आंदोलन शुरू हो गए.
1889 : शरत् चंद्र बोस का जन्म.
1901 : अमेरिका के 25वें राष्ट्रपति विलियम मैककिनले को न्यूयॉर्क में एक व्यक्ति ने गोली मारी. आठ दिन तक जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष करने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया.
1929 : जाने-माने भारतीय फिल्मकार यश जौहर का जन्म अविभाजित भारत के लाहौर में हुआ.
1970 : पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फलस्तीन ने यूरोप के हवाई अड्डों से चार विमानों का अपहरण किया. अपहरणकर्ता इन विमानों को जॉर्डन और मिस्र के हवाईअड्डों पर ले गए. बंधक बनाए गए 382 यात्रियों के बदले में उन्होंने स्विस जेल में बंद तीन लोगों को छोड़ने की मांग की.
1972 : हिंदुस्तांनी शास्त्री य संगीत के दिग्गमज एवं प्रसिद्ध सरोद वादक उस्तानद अलाउद्दीन खान का निधन.
1990 : संसद से पारित हुआ प्रसार भारती विधेयक.
डेली का इतिहास टेलीग्राम चैनल से प्राप्त करें |
Click Here |
1991 : रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर को कभी सेंट पीटर्सबर्ग, कभी पेत्रोग्राद तो कभी लेनिनग्राद नाम से पुकारे जाने के बाद उसका पुराना नाम सेंट पीटर्सबर्ग वापस मिला.
1997 : एक हफ़्ते तक शोक मनाने के बाद वेल्स की राजकुमारी डायना को ब्रिटेन और दुनिया ने अंतिम विदाई दी.
1998 : मशहूर जापानी फिल्मत निर्देशक अकीरा कुरासोवा का निधन.
2008 : भारत और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह ने मंजूरी दी.
2018 : उच्चतम न्यायालय ने परस्पर सहमति से वयस्कों के बीच समलैंगिक यौन संबंधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया और इससे जुड़े ब्रिटिश काल के कानून को समानता के अधिकार का उल्लंघन बताया.
2020 : संविधान के मूल ढांचे का सिद्धांत दिलाने वाले केशवानंद भारती का निधन. भारती ने केरल भूमि सुधार कानून को चुनौती दी थी जिसपर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने संविधान के मूल ढांचे का सिद्धांत दिया
ताजा खबरों की अपडेट के लिए Search Duniya से जुड़े
सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट यहाँ देखे | Click Here |
सभी अपडेट Telegram पर पाने के लिए यहां क्लिक करें | Click Here |
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे और Whatsapp से अपना नाम और पता लिखकर भेजे | 7878656697 |