Current AffairsGeneral Knowledge
7 अप्रैल का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ
7 April History In Hindi, 7 अप्रैल का इतिहास
7 अप्रैल का इतिहास और देश दुनिया की प्रमुख घटनाएँ
देश और दुनिया में 7 अप्रैल को घटी प्रमुख घटनाएं: भारत और विश्व के इतिहास में 7 अप्रैल का अपना खास महत्व है, क्योंकि 7 अप्रैल के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं. देश और दुनिया के इतिहास में 7 अप्रैल के दिन घटी प्रमुख घटनाओं की जानकारी आपको यहां विस्तार से बताई गई है. 7 अप्रैल का इतिहास 7 April History In Hindi
डेली का इतिहास टेलीग्राम चैनल से प्राप्त करें |
Click Here |
7 April History In Hindi, 7 अप्रैल का इतिहास
- 1818 : ब्रिटिश सरकार ने बिना मुकदमे के लोगों को निर्वासित करने और हिरासत में रखने वाला कानून बंगाल स्टेट प्रिजनर्स रेगुलेशन ऐक्ट पेश किया। यह कानून देश की आजादी तक प्रभावी रहा।
- 1827 : एक समय था जब माचिस हर घर की जरूरत थी। माचिस की बिक्री 7 अप्रैल को ही शुरू हुई थी। ब्रिटेन के रसायनशास्त्र जॉन वॉकर ने इसकी शुरुआत की थी।
- 1919 : बाबेरियन सोवियत गणराज्य की स्थापना।
- 1920 : भारत के महान सितारवादक पंडित रवि शंकर का जन्म हुआ था।
- 1929 : पहली वाणिज्यिक उड़ान भारत पहुंची, जब ब्रिटेन के इंपीरियल एयरवेज की लंदन-काहिरा सेवा को कराची तक बढ़ाया गया।
- 1935 : प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक शंकर अबाजी भिसे का निधन हुआ।
- 1939 : दूसरे विश्वयुद्ध में अल्बानिया पर इटली का कब्जा।
- 1940 : अमेरिका में डाक टिकट पर पहली बार अश्वेत अमेरिकी बुकर टी. वॉशिंगटन की तस्वीर छापी गई।
- 1942 : जम्पिंग जैक के नाम से प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता जितेंद्र का जन्म हुआ था।
- 1946 : फ्रांस से सीरिया की आजादी का अनुमोदन।
- 1948 : विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी। उसी की याद में 7 अप्रैल को हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- 1955 : विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
- 1962 : हिंदी फिल्म के निदेशक और निर्माता राम गोपाल वर्मा का जन्म हुआ था।
- 1978 : अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने न्यूट्रान बम के विकास पर रोक लगाई।
- 1969 : दुनिया में सूचना तकनीक के मैदान में बड़ी क्रांति। इसी दिन इंटरनेट का जन्म हुआ था।
- 2000 : भारत में करोड़ों रुपये की मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी के रैकिट का पर्दाफाश।
- 2010 : पटना की एक विशेष अदालत ने बिहार में एक दिसंबर 1997 को अरवल जिले के लक्ष्मणपुर और बाथे गांवों में 58 दलितों की हत्या के मामले में 16 दोषियों को फांसी और 10 को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई।
ताजा खबरों की अपडेट के लिए Search Duniya से जुड़े
सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट यहाँ देखे | Click Here |
सभी अपडेट Telegram पर पाने के लिए यहां क्लिक करें | Click Here |
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे और Whatsapp से अपना नाम और पता लिखकर भेजे | 7878656697 |