ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
Sarkari Yojana

ई श्रम कार्ड बनवाये और ले सरकारी योजनाओ का लाभ जानिए आवेदन प्रक्रिया

e-Shram Card Registration 2022, ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन फार्म एवं महत्वपूर्ण लाभ

ई श्रम कार्ड बनवाये और ले सरकारी योजनाओ का लाभ जानिए आवेदन प्रक्रिया: e-Shram Card Registration 2022 केंद्र सरकार ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा भारत के श्रमिक और मजदूर व गरीब लोगो को सहायता प्रदान करने के लिए ई श्रम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू किया है ई श्रम योजना के तहत सरकार द्वारा बहुत से लाभ प्रदान किए जाएंगे इसके तहत श्रम और कौशल के आधार पर रोजगार भी प्रदान किया जाएगा। अगर आप भी ई श्रम कार्ड योजना 2022 का लाभ लेना चाहते है तो आपको भारतीय नागरिक श्रम और रोजगार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in के माध्यम से e Shram Card Online Form भरना होगा। e-Shram Portal पर देश के सभी मजदूर और दिन दहाड़ी करने वाले लोग अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है। e-Shram Card Registration सफलतापूर्वक होने के बाद आपको केंद्र सरकार की सरकारी योजनाओ का लाभ मिलने लग जाएगा।

e Shram Card Registration Form Details

विभाग का नाम श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
किसके द्वारा शुरू की गई भारत सरकार
पोर्टल का नाम ई-श्रम पोर्टल
वर्ष 2022
लेवल राष्ट्रीय स्तर
श्रेणी Sarkari Yojana
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
स्थान भारत
लाभार्थी भारतीय श्रमिक
ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in

ई श्रम कार्ड योजना को शुरू करने का उद्देश्य

इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया है और यह योजना सम्पूर्ण भारत मे लागू है ई श्रम कार्ड को देश के सभी श्रमिक व मजदूर जो असंगठित क्षेत्र मे काम करते है उनका ऑनलाइन डेटाबेस तैयार किया जाएगा और उन्हे सरकारी योजनाओ का लाभ और आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए पात्रता क्या है

ई श्रम कार्ड का लाभ देश के सभी श्रमिक मजदूर और गरीब लोगो को प्रदान किया जाएगा ई-श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की पात्रता इस प्रकार है।

  • आवेदक भारत का निवासी होना चाहिए।
  • उसकी आयु 16 वर्ष से 59 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • आवेदक असंगठित क्षेत्र मे काम करने वाला होना चाहिए।

ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन करने के लिए जरूरी दस्तावेज़

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • बैंक खाता का डिटेल
  • आधार से जुड़े मोबाइल नंबर

ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन करने के फायदे क्या है

अगर आप अपना ई श्रम कार्ड बनवाते है तो आपको इस कार्ड के तहत सरकार द्वारा बहुत से लाभ प्रदान किए जाएंगे यहां पर हम आपको कुछ प्रमुख लाभ और सरकारी योजनाओ की सूची बता रहे है।

  1. इस कार्ड से जुड़ी सभी कल्याणकारी योजनाओ का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  2. पीएम श्रम योगी मानधन पेंशन योजना का लाभ
  3. ई श्रम कार्ड धारक को 2 लाख रुपए का बीमा कवर
  4. स्वास्थ्य इलाज मे आर्थिक सहायता
  5. बच्चो की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता
  6. मकान निर्माण करने के लिए आर्थिक सहायता
  7. केंद्र और राज्य सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली योजनो का सीधा लाभ ई श्रम कार्ड धारको को मिलेगा।

e-Shram Card Registration 2022 Kaise Kare

ई-श्रमिक कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें अगर आप अपना ई श्रम कार्ड बनवाना चाहते है तो आपको सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन आधिकारिक पोर्टल पर करना होगा इसके बाद ही आपको अपना ई श्रम कार्ड मिलेगा और इससे जुड़े सभी फायदे मिलने शुरू होंगे। आइये अब जानते की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया क्या है।

  1. सबसे पहले आपको ई-श्रम पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना है।
  2. होम पेज पर आपको रजिस्टर ऑन ई-श्रम Register on E-shram के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. यहां रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा, इस पेज पर अपना आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर, कैप्चा कोर्ड, ईपीएफओ और ईएसआईसी मेंबर स्टेटस दर्ज करें।
  4. अब मोबाइल नंबर पर OTP भेजने के विकल्प को चुनें।
  5. इस ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में टाइप करें।
  6. अब आवेदन फॉर्म को पूरा भरें, जिसमें आपकी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, एड्रेस, सैलरी, उम्र दर्ज करनी होगी।
  7. फॉर्म पूरा भर जाने पर आपको इसके साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करने के पश्चात सबमिट बटन को क्लिक करें।
  8. अब आपके आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो गया है।

E Shram Card Official Website

Click Here

Search Duniya Home

Click Here

यह भी पढ़ें

ई श्रम कार्ड के पैसे कब मिलेंगे जानिए

ई-श्रम कार्ड के पैसे खाते मे आए या नहीं ऑनलाइन ऐसे करें चेक

श्रमिक कार्ड का लाभ कैसे मिलेगा जानिए

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button