ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
Current AffairsGeneral Knowledge

History Of 10 May, 10 मई का इतिहास और देश-दुनिया की प्रमुख घटनाएँ

10 मई का इतिहास क्यों है खास जानिए

History Of 10 May, 10 मई का इतिहास और देश-दुनिया की प्रमुख घटनाएँ: भारत और विश्व के इतिहास में 10 मई का अपना खास महत्व है, 10 मई के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी जो जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। अगर आपको इतिहास के बारें में जानने की इच्छा है तो आपको बहुत नोलेज मिलेगा आइये जानते है देश और दुनिया में 10 मई के दिन कौनसी प्रमुख घटनाएँ घटी है. History Of 10 May

10 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1857 – भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम इसी दिन आरंभ हुआ था।

1994 – दक्षिण अफ़्रीका में नेल्सन मंडेला द्वारा प्रिटोरिया में एक ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की गयी।

1999 – पेनिसिलन के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सर एडवर्ड इब्राहम की मृत्यु।

2001 – भारत व ताजिकिस्तान ने संयुक्त घोषणा पर इस्ताक्षर किए, घाना में फ़ुटबाल मैच के दौरान हिंसा, 130 मरे।

2003 – मोजाम्बिक के राष्ट्रपति जोकि अल्बर्टो फिसानों 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।

2005 – लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत।

2006 – 1987 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आस्कर एरियास ने दुबारा कोस्टारिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की। इसरो के अध्यक्ष जी. माधवन नायर और नासा के प्रशासक माइकेल ग्रिफ़िन ने चन्द्रमा पर भेजे जाने वाले भारत के चन्द्रयान 1 पर दो अमेरिकी वैज्ञानिक उपकरण लगाने के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। भारत में सऊदी अरब के पहले राजदूत शेख़ मुहम्मद इब्न ऊमान अल मुलहेम का 105 वर्ष की आयु में निधन।

2007 – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने कार्य स्थली पर होने वाले भेदभाव पर रिपोर्ट जारी की।

2008 – लेबनान में ईरान समर्थित विद्रोही संगठन हिजबुल्ला ने राजधानी बेरुत के मुस्लिम इलाके पर क़ब्ज़ा करने का दावा किया।

10 मई को जन्मे व्यक्ति

1986 – पेंटाला हरिकृष्णा – भारतीय शतरंज खिलाड़ी हैं।

1961 – बृजलाल खाबरी – तेरहवीं लोकसभा के सदस्य चुने गये।

1951 – वी. के. सिंह – भारतीय थल सेना के 26वें थल सेनाध्यक्ष रहे हैं।

1929 – सुभाष कश्यप – भारतीय संविधान के विशेषज्ञ एवं ‘पद्म भूषण’ से भी सम्मानित।

1918 – रामेश्वर नाथ काव – भारत की गुप्तचर संस्था ‘रॉ’ (रिसर्च एण्ड एनालिसिस विंग) के संस्थापक थे।

1905 – पंकज मलिक – बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता।

1980 – योगेन्द्र सिंह यादव, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक

1898 – विचित्र नारायण शर्मा – ‘जमना लाल बजाज पुरस्कार’ से सम्मानित प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ थे।

1834 – अल्फ़्रेड बेब – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष थे।

10 मई को हुए निधन

2005 – गोविन्द नारायण सिंह – मध्य प्रदेश के भूतपूर्व पाँचवें मुख्यमंत्री थे।

936 – मुख़्तार अहमद अंसारी – एक प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता, जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में भाग लिया।

1922 – छत्रपति साहू महाराज – महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितेषी।

2001 – सुधाकरराव नाईक – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

2002 – कैफ़ी आज़मी – फ़िल्म जगत् के मशहूर उर्दू शायर।

2020 – हरि वासुदेवन – भारतीय इतिहासकार थे। उन्हें एनसीईआरटी की सामाजिक विज्ञान पाठ्य-पुस्तकों के निर्माता के रूप में भी जाना जाता है।

ताजा अपडेट के लिए हमसे जुड़े

सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट यहाँ देखे Click Here
हमारे साथ Telegram पर जुड़े Click Here
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे ओर Whatsapp से अपना नाम ओर पता लिखकर भेजे 7878656697

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button