ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
Education

Rajasthan Pashupalan Vibhag Bharti 2022, पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2022

How To Apply For Rajasthan Pashupalan Vibhag Bharti 2022

Rajasthan Pashupalan Vibhag Bharti 2022, पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2022

Rajasthan Pashupalan Vibhag Bharti 2022 पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2022: राजस्थान पशुपालन विभाग द्वारा जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, सिरोही, जालौर, पाली, नागौर, कुचामन सिटी, बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर एवं उदयपुर जिलों में पशु चिकित्सक अधिकारियों के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके तहत राजस्थान पशुपालन विभाग द्वारा 200 पशु चिकित्सा अधिकारियों के पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इस भर्ती मे अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए साक्षात्कार का आयोजन 24 और 25 अगस्त 2022 को किया जाएगा. Rajasthan Pashupalan Vibhag Bharti 2022 से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी के लिए इस पोस्ट को आखिर तक पूरी पढ़ें। आपको नोटिफिकेशन डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

सरकारी नौकरी व जॉब की अपडेट टेलीग्राम चैनल से प्राप्त करें

Click Here

Rajasthan Pashupalan Vibhag Bharti 2022 Age Limit

राजस्थान पशुपालन विभाग चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 20 वर्ष से 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है, इस भर्ती के लिए आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2022 को आधार मानकर की जाएगी एवं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई है।

Minimum Age Limit 20 Year
Maximum Age Limit 40 Year

Rajasthan Pashupalan Vibhag Bharti 2022 Education Qualification

राजस्थान पशुपालन विभाग चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.वी.एससी. एंड ए.एच. स्नातक रखी गई है शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन को चेक करें।

How To Apply For Rajasthan Pashupalan Vibhag Bharti 2022

इस भर्ती के लिए सभी योग्य उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते है, इसके लिए आपको सबसे पहले नीचे दिये गए लिंक के द्वारा इस भर्ती का एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं उसके बाद अभ्यर्थियों को उस एप्लीकेशन फॉर्म को भर कर अपने पास रख लेना है और साक्षात्कार के समय सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 4:00 बजे तक आवेदन फॉर्म और अपने सभी मूल दस्तावेजों सहित निदेशालय पशुपालन विभाग परिषद टोंक रोड जयपुर पर उपस्थित होना होगा। इस भर्ती के लिए साक्षात्कार 24 अगस्त और 25 अगस्त 2022 को किया जाएगा। 24 अगस्त को A से लेकर M से शुरू होने वाले नाम वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा और 25 अगस्त 2022 को N से लेकर Z से नाम प्रारंभ होने वाले उम्मीदवारों का साक्षात्कार होगा।

  • आवेदन पत्र के साथ प्रार्थी को सम्बन्धित शैक्षणिक योग्यता सम्बन्धी प्रमाण पत्र एवं अंकतालिका (10वीं, 12वीं, तथा स्नातक)/जाति प्रमाण पत्र/मूल निवास प्रमाण पत्र/ विवाह पंजीयन प्रमाणपत्र/राजस्थान पशु चिकित्सा परिषद का स्थाई पंजीयन प्रमाण पत्र (दिनांक 01.08.2022 से पूर्व का) की सत्यापित प्रतियां एवं पृथक राजपत्रित अधिकारियों से लिये गये दो चरित्र प्रमाण पत्र, जो 6 माह से पूर्व के नहीं हों, मूल रूप में संलग्न करना आवश्यक है। मूल आवेदन पत्र के साथ मूल दस्तावेज एवं 2 अतिरिक्त सेट (फोटो प्रति) जमा कराना आवश्यक होगा।

Pashupalan Vibhag Bharti 2022 Application Fees

राजस्थान पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2022 के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखी गई है।

पशु चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति हेतु आवश्यक शर्तें

  1. प्रार्थी का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.वी.एससी. एण्ड ए.एच.स्नातक होना आवश्यक होगा।
  2. प्रार्थी का राजस्थान पशु चिकित्सा परिषद. में दिनांक 01.08.2022 से पूर्व का स्थाई पंजीयन प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
  3. आवेदक 01.06.2002 को या इसके पश्चात तीसरी संतान होने पर नियुक्ति हेतु पात्र नहीं होगा।
    दिनांक 01.08.2022 को न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पिछडा वर्ग/अति पिछडा वर्ग/महिलाओं (विधवा एवं परित्यक्ता महिला सहित) को नियमानुसार आयु सीमा में छूट देय होगी।
  4. आवेदन पत्र के साथ प्रार्थी को सम्बन्धित शैक्षणिक योग्यता सम्बन्धी प्रमाण पत्र एवं अंकतालिका (10वीं, 12वीं, तथा स्नातक)/जाति प्रमाण पत्र/मूल निवास प्रमाण पत्र/ विवाह पंजीयन प्रमाणपत्र/राजस्थान पशु चिकित्सा परिषद का स्थाई पंजीयन प्रमाण पत्र (दिनांक 01.08.2022 से पूर्व का) की सत्यापित प्रतियां एवं पृथक राजपत्रित अधिकारियों से लिये गये दो चरित्र प्रमाण पत्र, जो 6 माह से पूर्व के नहीं हों, मूल रूप में संलग्न करना आवश्यक है। मूल आवेदन पत्र के साथ मूल दस्तावेज एवं 2 अतिरिक्त सेट (फोटो प्रति) जमा कराना आवश्यक होगा।
  5. चयनित अभ्यर्थियों को नियत पारिश्रमिक के रूप में रूपये 39,300/- प्रतिमाह के अतिरिक्त अन्य किसी प्रकार का भत्ता/वार्षिक वेतन वृद्वि/वरिष्ठता आदि का लाभ देय नहीं होगा।
  6. अभ्यर्थी का पदस्थापित जिले से अन्यत्र जिले में स्थानान्तरित नहीं किया जाएगा।
  7. चयनित पशु चिकित्सा अधिकारी को किसी प्रकार का अवकाश देय नहीं होगा।
  8. कार्मिक (क-2) विभाग के परिपत्र दिनांक 04.10.2013 के अनुसरण में अभ्यर्थी द्वारा धूम्रपान एवं गुटका सेवन नहीं करने का वचनबंध (Undertaking) दी जावेगी।
  9. कार्मिक विभाग के परिपत्र दिनांक 30.06.2006 के अनुसार आवेदक के विवाहित होने की स्थिति में आवेदक से विवाह पंजीकरण की सूचना/दहेज नहीं लिये जाने का शपथ पत्र लिया जाना अनिवार्य होगा।
  10. प्रार्थी को निर्धारित प्रपत्र में शपथ पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। (राशि रूपये 100/- के नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प एवं नोटरी द्वारा प्रमाणित)
  11. चयनित अभ्यर्थी को नियुक्ति आदेश जारी होने की दिनांक से 5 दिवस की अवधि में पद स्थापन स्थान पर अपनी उपस्थिति देनी होगी। अन्यथा उसका चयन/नियुक्ति आदेश स्वतः ही निरस्त मानते हुये प्रतीक्षा सूची से अन्य योग्य अभ्यर्थी को नियुक्ति दे दी जावेगी। जिस पर किसी भी प्रकार का आक्षेप मान्य नहीं होगा।
  12. पूर्व में पशुपालन विभाग में आवश्यक अस्थायी आधार पर कार्यरत कार्मिक इस भर्ती हेतु पात्र नहीं होंगे, आवश्यक अस्थायी आधार पर कार्यरत कार्मिक द्वारा आवेदन किये जाने पर उनकों भविष्य में होने वाली नियमित भर्ती हेतु अयोग्य घोषित कर दिया जावेगा।

Rajasthan Pashupalan Vibhag Bharti 2022 Important Links

Interview Date 24 August & 25 August 2022
Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Latest Sarkari Job Update Click Here
Join Telegram Click Here

Rajasthan Pashupalan Vibhag Bharti 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?

पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2022 के लिए आवेदन की सम्पूर्ण प्रक्रिया ऊपर बताई गई है।

राजस्थान पशुपालन विभाग चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2022 के लिए साक्षात्कार कब होगा?

राजस्थान पशुपालन विभाग पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2022 के लिए साक्षात्कार का आयोजन 24 एवं 25 अगस्त 2022 को किया जाएगा।

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button