ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
Education

रीट भर्ती 2022 को लेकर बड़ी खबर, इस दिन से होगी रीट परीक्षा

REET Exam 2022 के लिए यहां से करें आवेदन

रीट भर्ती 2022 को लेकर बड़ी खबर, इस दिन से होगी रीट परीक्षा

रीट भर्ती 2022 के आवेदन कब से शुरू होंगे, रीट भर्ती परीक्षा कब शुरू होगी, रीट 2022 कितने पदों पर भर्ती निकली है पूरी जानकारी आपको इस पोस्ट मे बताई गई है।

राजस्थान रीट भर्ती परीक्षा 2022 का इंतजार कर रहे उम्मीदवार के लिए खुशखबरी है। राजस्थान सरकार द्वारा 23 फरवरी 2022 को बजट जारी करते हुये 46,500 पदों पर रीट भर्ती 2022 की परीक्षा तिथि का ऐलान भी किया गया है। रीट भर्ती परीक्षा 2022 की परीक्षा तिथियों का ऐलान किया जाने के बाद बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए नौकरी लाग्ने का यह सुनहरा अवसर है। रीट भर्ती परीक्षा 2022 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी रीट भर्ती कब होगी इसके लिए आवेदन कैसे करें आदि की पूरी जनकरी के लिए इस पोस्ट को आखिर तक पूरी पढ़ें।

REET Bharti 2022 Notification रीट भर्ती 2022 नोटिफिकेशन

रीट भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन कुल 46500 पदों पर जारी किया जाएगा। सरकार द्वारा 23/02/2022 को जारी प्रेस नोट के बाद 2021 की रीट लेवल 2 के रद्द होने से परेशान अभ्यर्थियों को REET Bharti 2022 Notification से राहत मिलेगी। डॉ. बी.डी कल्ला ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया है, कि अध्यापक लेवल 1 के 15000 तथा लेवल 2 के 31,500 पदों, अर्थात कुल 46,500 पदों के लिए REET Bharti 2022 का आयोजन किया जाएगा। इससे प्रदेश के सरकारी स्कूलों में खाली पदों को भरने में सहायता मिलेगी। रीट लेवल 2, 2021 के रद्द होने पर बहुत से अभ्यर्थी सरकार तथा सिस्टम से नाराज हैं। ऐसे में अब सरकार ने REET 2022 Press Note जारी किया है। जिसमें परीक्षा की तिथि घोषित की गई हैं। उम्मीद की जा रही है की REET 2022 Notification मार्च माह में जारी किया जा सकता हैं।

REET Exam Date 2022, रीट परीक्षा कब होगी

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक गहलोत जी बजट पेश करने के बाद राजस्थान के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला द्वारा 23 फरवरी 2022 की संध्या को प्रेस नोट जारी कर बताया है कि मुख्यमंत्री द्वारा REET 2022 Exam Date जुलाई 2022 में कराए जाने की घोषणा की गई है। इसी क्रम में रीट पात्रता परीक्षा का आयोजन 23-24 जुलाई 2022 को किया जाएगा

शिक्षा मंत्री ने REET Exam Date 2022 के आयोजन को लेकर आयोजक संस्था का नाम भी जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने बताया कि रीट भर्ती परीक्षा 2022 भी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आयोजित करवाई जाएगी। इससे अभ्यर्थियों को यह फायदा होगा कि पिछली परीक्षाओं की भांति ही रीट भर्ती परीक्षा 2022 के पेपर का लेवल एक समान होगा। प्रेस नोट के माध्यम से सूचना जारी की गई हैं कि REET Exam 2022 का आयोजन 23 व 24 जुलाई 2022 को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा किया जायेगा।

REET Application Form 2022, रीट भर्ती 2022 के आवेदन फॉर्म कब से शुरू होंगे

प्रेस नोट में जारी की गई रीट परीक्षा तिथि के आधार पर उम्मीद की जा रही हैं, की REET 2022 Application Form ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद जल्द ही शुरू किए जा सकते है। रीट भर्ती 2022 के फॉर्म को लेकर उम्मीद की जा रही हैं कि REET Exam Form Date 2022 मार्च माह के अंत तक या अप्रैल मे ही शुरू किए जा सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म शुरू होने से संबंधित सूचना माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए जाने वाले ऑफिशियल नोटिफिकेशन के द्वारा दी जाएगी। REET 2022 Application Form, reet 2022 form last date से संबधित जानकारी सबसे पहले प्राप्त करने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।

REET 2022 Application Fee, रीट भर्ती 2022 फॉर्म फीस

रीट परीक्षा 2022 के लिए आवेदन की फॉर्म फीस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन उम्मीद की जा रही है, की इस बार भी आवेदन शुल्क पिछले वर्षों के समान ही रखा जाएगा। REET 2022 application form fees लेवल 1 या लेवल 2 के लिए 550 तथा दोनो परीक्षाओं के लिए 750 निर्धारित की गई हैं। रीट लेवल 2 परीक्षा के रद्द होने के कारण लेवल 2 के पुराने अभ्यर्थियों से REET 2022 Application Fee नहीं देना होगा अर्थात रीट 2021 लेवल 2 के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन नि:शुल्क रहेगा। REET Application Form 2022 रीट भर्ती परीक्षा के साथ सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट आप हमारे टेलीग्राम से देख सकते है।

Important Links

रीट भर्ती की अपडेट देखे Click Here
Official Website Click Here
सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट यहाँ देखे Click Here
हमारे साथ Telegram पर जुड़े Click Here
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे ओर Whatsapp से अपना नाम ओर पता लिखकर भेजे 7878656697

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button