Dhanteras Ko Kya Kharide

Dhanteras Ko Kya Kharide – धनतेरस को क्या ख़रीदना चाहिए

SearchDuniya.Com

 

धनतेरस 2020 शुभ मुहूर्त | धनतेरस पूजा विधि | धनतेरस को दीये जलने का महत्व | कब है धनतेरस 2020 में 

Dhanteras 2020 – घर में जरूर लाये ये चीजे

धनतेरस के दिन घर में बाजार से सामान लाना शुभ माना जाता है। इस दिन लोग सुख-समृद्धि के लिए सोने, चाँदी व् आभूषण आदि की खरीददारी करती है। इस दिन खरीददारी करने से धन की बढ़ोतरी होती है। तथा इसके आलावा धनतेरस के दिन कुबेर देव की पूजा भी की जाती है जिन्हे हम धन का देवता मानते है। यदि आप पैसो की तंगी से परेशान है तो माँ लक्ष्मीजी को प्रसन करने के लिए धनतेरस के दिन इन 5 चीजों में से कोई भी चीज घर में इस दिन जरूर लेकर आये। तो जानते है धनतेरस के दिन कौनसी चीजों को खरीदना शुभ होता है।

 

Dhanteras Ko Kya Kharide – धनतेरस को क्या ख़रीदना चाहिए

चाँदी से बने आभूषण या कोई धातु

धनतेरस के दिन चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।

चांदी की वस्तु को लक्ष्मीजी की पूजा की थाली में भी रखा जाता है।

 

धनतेरस के दिन गोमती चक्र ख़रीदे

धनतेरस पर पांच गोमती चक्र खरीदें। और दिवाली के दिन इन गोमती चक्रो को मां लक्ष्मी को अर्पित करें और अगले दिन उन्हें तिजोरी या पैसों के स्थान पर रख दें। ऐसा करना शुभ माना जाता है।

 

झाड़ू को जरूर ख़रीदे

धनतेरस के दिन झाड़ू जरूर ख़रीदे क्योकि झाड़ू को माँ लक्ष्मी का प्रतिक माना जाता है।

और इस झाड़ू का प्रयोग दीवाली के अगले दिन से कर और पुरानी झाड़ो को घर से बहार कर दे।

मिट्टी के दीपक

दीवाली दीपो या दियो का त्यौहार है और दिए रौशनी के प्रतिक है। दीपक के बिना दीवाली अधूरी मानी जाती है। ऐसे में धनतेरस के दिन दीपक खरीदना शुभ होगा।

 

माता लक्ष्मी और भगवन श्रीगणेश जी की मुर्तिया

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश की पूजा की जाती है।

धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी व भगवन श्रीगणेश जी की मिटटी से बनी मूर्तियां खरीद लें।

किन्तु ध्यान रखें, भगवान श्रीगणेश की सूंढ़ बाईं तरफ हो और लक्ष्मी जी कमल के पुष्प पर बैठी हुई हों और उनके हाथों से धन गिर रहा हो।

Back to top button